19/08/2026
#जहाँ ज़ुल्म हो, वहाँ #आवाज़ बन जाना ही #इंसानियत है,
जो #बेसहारा हों, उनके #साथ खड़े रहना ही #इंसानियत है।
✨UNHRA Hero Awards✨2026
बहुत खुशी का क्षण है कि ड्रीम्स ऑफ लाइफ को ” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान United Nature Human Rights Association (UNHRA) की ओर से प्रदान किया गया है।🌹✨
यह सम्मान संस्था के सामाजिक कार्यों, मानवाधिकारों की जागरूकता, निर्धन एवं असहाय बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, सामाजिक न्याय और इंसानियत की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना है।🌹✨
#दुनिया चाहे दे हमें #तमगे, चाहे न दे #कोई पहचान,
इंसानियत के लिए #धड़कता रहे #दिल यही सबसे बड़ा सम्मान।”
मैं (UNHRA) की पूरी टीम का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करती हूँ,🌹🙏
जिन्होंने मेरे छोटे-से प्रयास को सम्मान देकर मेरा हौसला बढ़ाया। मेरे लिए यह पुरस्कार किसी मंज़िल का अंत नहीं, बल्कि समाज के लिए और बेहतर कार्य करने की एक नई शुरुआत है।🌹🌹
#सम्मान की #चमक से नहीं, #सेवा की रोशनी से #नाम होना चाहिए,
किसी के #दर्द में काम आ जाएँ, #बस इतना सा #मुकाम होना चाहिए।
मैं इस सम्मान को अपने उन सभी साथियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों को समर्पित करती हूँ, जिन्होंने हमेशा इंसानियत की राह पर मेरा हौसला बढ़ाया। मेरा विश्वास है कि असली सम्मान वही है, जब हमारे प्रयास से किसी जरूरतमंद की जिंदगी में उम्मीद की एक किरण पैदा हो।✨🌹🙏
इतना खूबसूरत सम्मान देने के लिए दिल से शुक्रिया 🌹🙏✨ (UNHRA)
आपका यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा भी है और इंसानियत की राह पर आगे बढ़ते रहने का संकल्प भी।🙏✨
संस्थापिका/अध्यक्ष
मंतशा
ड्रीम्स ऑफ लाइफ फाउंडेशन बांदा यूपी बुंदेलखंड