बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी

  • Home
  • India
  • Banda
  • बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी

बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी गरीब असहाय मजबूर परित्यक्त को ढूंढकर खाना वा कपड़ा पहुचना और गरीब बच्चियों की शादी करवाना !

*गरीब बेटी की शादी बनीं मिशाल मिसाल: रोटी बैंक सोसाइटी का सराहनीय प्रयास* बांदा। समाजसेवा के क्षेत्र में 8 वर्षों से निर...
21/04/2026

*गरीब बेटी की शादी बनीं मिशाल मिसाल: रोटी बैंक सोसाइटी का सराहनीय प्रयास*

बांदा। समाजसेवा के क्षेत्र में 8 वर्षों से निरंतर सक्रिय रोटी बैंक सोसाइटी, बांदा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की। संस्था द्वारा 19 अप्रैल 2026 को शहर के ताज गार्डन मैरिज हॉल में एक गरीब व जरूरतमंद बेटी का विवाह पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ संपन्न कराया गया।
इस विवाह कार्यक्रम में रोटी बैंक सोसाइटी कै सह संरक्षक श्री चंदमौली भारद्वाज,अध्यक्ष रिजवान अली, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, यातायात प्रभारी संजय मिश्रा, मुख्य अतिथि श्री चंद्रमौलि भारद्वाज
विशिष्ट अतिथि श्री ओम नारायण त्रिपाठी विदित, संजय मिश्रा टी आई यातायात,डॉ0 सबीहा रहमानी प्रोफेसर महिला डिग्री कॉलेज, राजीव खरे, अंसार अहमद सिद्दीकी, अक़ील खान,अनमोल जड़िया,शाहिद निज़ामी,मुशर्रफखान, अनमोल जड़िया,संजय कॉकोनियां, तुलसीदास श्रीवास पेशकार, संदीप सिंह, महेश प्रजापति अध्यक्ष गौरक्षा समिति, अरुणेश सिंह, रामकृष्ण गुप्ता,मुसर्रत अली, मोतीलाल चौरसिया, उदय गोयल, वैदेही श्रीवास्तव, स्नेह प्रभा, हिमान्शु गुप्ता, डॉ0पूजा अहिरवार, अनिल गुप्ता छोटे, निषाद फर्नीचर वाले आदि और समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य बाँदा रोटी , आदि ने वर वधु को सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

सोसाइटी की पूरी टीम,महिला टीम ने मिलकर न केवल शादी की सभी रस्में निभाईं, बल्कि कन्या को सभी आवश्यक गृहस्थी का सामान व दहेज भी उपलब्ध कराया, जिससे उसका वैवाहिक जीवन सुचारु रूप से प्रारंभ हो सके। 20 अप्रैल की सुबह 11 बजे बेटी को नम आंखों के साथ विदा किया गया, जहां उपस्थित सभी लोगों का माहौल भावुक हो उठा।
रोटी बैंक सोसाइटी बांदा लंबे समय से समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य कर रही है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष गरीब बेटियों की शादियां कराई जाती हैं,वहीं वृद्धजनों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके साथ ही हर सप्ताह रविवार गांव-गांव में कैंप लगाकर जरूरतमंदों को कपड़े, जूते-चप्पल और किताबों का वितरण भी किया जाता है। साथ ही सभी सामाजिक कार्यों में बढ़कर के हिस्सा लेते हैं साथ ही रेलवे स्टेशन,रोडवेज आदि में गर्मी के मौसम में शीतल जल का कैंप लगाकर लोगों की प्यास बुझाने का भी कार्य किया जाता है इतना ही नहीं, प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को जिला महिला चिकित्सालय और जिला चिकित्सालय में मरीजों व उनके तीमारदारों को फल, बिस्कुट,चॉकलेट, नवजात बच्चों को कपड़े आदि वितरित कर उनकी सहायता की जाती है।
संस्था के इस नेक कार्य की शहरभर में सराहना हो रही है। समाज के अन्य लोगों के लिए भी यह एक प्रेरणा है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करें और समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।
उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन फ़ारूक़ी, सचिव मोहम्मद इदरीश, कोषाध्यक्ष इरफान खान, महामंत्री मोहम्मद अज़हर,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब,आजीवन सदस्य आसिफ़ बेग,सोशल मीडिया प्रभारी अख़्तर किरमानी, महिला अध्यक्ष तबस्सुम फ़ात्मा,महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा,महिला कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता,महिला संगठन मंत्री प्रीति शिवहरे, महिला महामंत्री रिया खान,महिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार, शाखा प्रमुख गूलर नाका मोहम्मद हामिद, शाखा प्रमुख छिप्तहरी मोहम्मद सईद, शाखा प्रमुख मर्दन नाका अलीम अहमद खान, शाखा प्रमुख खाईपार इरफान खान,शाखा प्रमुख क्योटरा राहुल अवस्थी,शाखा प्रमुख मढ़िया नाका याक़ूब खान,शाखा प्रमुख बंगाली पुरा गिरधारी लाल, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य नसीर खान,प्रेम माली, खान,सबीहा नूरानी,संदीप सोनी,शाहिद अली, अशरफ अली, रईस खान,रश्मि सिंह, फरज़ाना बेगम, शहाना खान, मुमताज़ बेगम, ज़ारा खान, जूली निगम, बबली सोनी, नन्दिता चौहान,आनंद नाग, सतीश कुमार, शफ़ीक़ भाई, फूलकली आदि ने अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

31/12/2025
31/12/2025

Address

Infront Of Zila Parishad Office Banda
Banda
210001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी:

Share