03/04/2026
खेल और शिक्षा फाउंडेशन (KASF) की ओर से महत्वपूर्ण सूचना 📢
युवाओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए हम खेल के साथ-साथ शिक्षा को भी समान महत्व देते हैं। ईद से पहले ट्रेनिंग सप्ताह में 6 दिन होती थी, लेकिन अब बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसलिए इसे घटाकर 3 दिन किया जा रहा है।
📍 स्थान: ए. जी. हाशमी फुटबॉल ग्राउंड, सादुल्लाह नगर
⚽ नई ट्रेनिंग समय-सारणी:
- मंगलवार – शाम 5 बजे
- शुक्रवार- शाम 5 बजे
- रविवार शाम 5 बजे मैच डे
सभी से अनुरोध है कि बच्चों को पढ़ाई और खेल—दोनों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
धन्यवाद
खेल और शिक्षा फाउंडेशन (KASF)