20/09/2022
आज दिनाँक 20सितम्बर
2022 दिन- मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय मिर्जापुर पेड़रिया शिक्षाक्षेत्र - उतरौला, जिला- बलरामपुर मे आईना आर्गेनाईजेशन के तत्वाधान में " सर्वांगीण विकास शिक्षा समिति के द्वारा "India Against Child Abuse"का कार्यक्रम किया गया जिसमे बच्चों के साथ हो रहे शोषण के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारी वालंटियर वीरेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा दी गयी बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नं० 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बच्चों/बच्चियों को बताया गया कि यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो और आपके अभिभावक द्वारा उस समस्या का हल न निकले तो आप चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर फोन करके मदद ले सकते है इसी क्रम मे बच्चो को Good Touch & Bad Touch के बारे जानकारी दी गयी इस पर अध्यापको द्वारा कार्यक्रम की जमकर सराहना की गयी |