Senior Citizens 60+ Group

Senior Citizens 60+ Group We cannot keep quiet any more. Please raise your voice against corrupt system and politicians. We need the change and we all must stand for it.

देशभक्त सेनानियों के लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद अंग्रेजी राज से आजादी तो हम 1947 में पा चुके हैं लेकिन अब दूसरी आजादी पाने का समय है। यह आजादी हमें अपने भ्रष्ट नेताओं, अफसरों और देश को लूटने वाले स्वार्थी लोगों का सफाया करके हासिल करनी है। देश की राजनीति में पंचायत स्तर से लेकर संसद भवन तक भ्रष्ट नेताओं का बोलबाला है। इनको चुन- चुनकर राजनीति के मैदान से बाहर फेंकना है। जो लोग दिल और आत्मा से अ

पने देश को प्यार करते हैं, उन्हें भारत माता की सौगन्ध खानी होगी कि आने वाले लोकसभा चुनाव में गंदे और भ्रष्ट उम्मीदवार को किसी भी कीमत पर वोट नहीं देंगे चाहे वह हमारे परिवार का ही सदस्य क्यों ना हो! एक बार फिर से महात्मा गांधी, अंबेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, भगत सिंह जैसे नेताओं की तलाश करनी होगी। सुभाष चन्द्र बोस जैसी हिम्मत और चन्द्रशेखर आजाद जैसा साहस लेकर युवा वर्ग को आगे आना होगा। अपने वोट की ताकत पहचाननी होगी। जो लोग भ्रष्ट व्यवस्था से आजिज आकर वोट नहीं डालते उनसे प्रार्थना है कि वोट जरूर डालें। अगर हम आने वाली पीढ़ी को भ्रष्टाचार मुक्त भारत दे सके तो ही हमारा जीना वास्तव में जीना होगा। जहां भी भ्रष्टाचार दिखाई दे, उसके विरुद्ध आवाज उठाना सीखो। आंखें बंद करके पास से गुजरने की गलती मत करो और दूसरी आजादी के लिये संघर्ष करो।

Address

Ballia
Ballia
220501

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Senior Citizens 60+ Group posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share