15/04/2026
🙏 नमस्कार सभी को 🙏
कल 14 अप्रैल को पना संक्रांति के साथ-साथ Ambedkar जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। 🌼
लेकिन दूसरी ओर समाज में जो देखने को मिल रहा है, वह काफी चिंताजनक है। कुछ लोग Ambedkar जी की प्रतिमा का अपमान कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग भगवान हनुमान और भगवान राम के पोस्टर फाड़कर उनका अपमान कर रहे हैं। यह सब केवल नफरत को बढ़ाता है और समाज को बांटता है।
भाइयों, हमें इस सोच से ऊपर उठना होगा। अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। सिर्फ दूसरों की बातों में आकर या किसी के कहने पर हम इन चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं।
हम सभी की पहचान एक है — INDIA 🇮🇳
हमें कोई भी तब तक नहीं तोड़ सकता, जब तक हम एकजुट हैं।
जो भी आपको influence करने की कोशिश कर रहा है, एक बार जरूर सोचिए — उसका फायदा क्या है?
क्या किसी के लिए रैली निकालने या विवाद बढ़ाने से सच में समाज का भला हो रहा है?
आइए, हम सब मिलकर भाईचारा बढ़ाएं और एक सुंदर, शिक्षित और जागरूक समाज बनाएं। 🤝
इस सोच को अपने दिल में रखें और दूसरों तक भी पहुंचाएं।
देखिए, धीरे-धीरे भाईचारा बढ़ेगा और नफरत खत्म हो जाएगी।
👉 इस मैसेज को जरूर शेयर करें
👉 कमेंट में अपनी राय जरूर दें
✨ एकता में ही शक्ति है ✨