Bharat Scouts and Guides Korea Chhattisgarh

Bharat Scouts and Guides Korea Chhattisgarh The official Facebook Account of Bharat Scouts and Guides CG Dist.-Korea

*चरित निर्माण कर आदर्श नागरिक बनाने की संस्था है भारत स्काउट्स एवं गाइड्स**भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया (छ.ग...
24/11/2025

*चरित निर्माण कर आदर्श नागरिक बनाने की संस्था है भारत स्काउट्स एवं गाइड्स*

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया (छ.ग.) द्वारा किया गया पाँच दिवसीय द्वितीय सोपान प्रशिक्षण सह जाँच शिविर का आयोजन*
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के जिला मुख्य आयुक्त मा. देवेंद्र तिवारी जी के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया विनोद कुमार राय के आदेशानुसार राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया नागेश्वर साहू के मार्गदर्शन में द्वितीय सोपान स्काउट- गाइड प्रशिक्षण सह जांच शिविर का आयोजन दिनांक 24.11.2025 से 28.11.2025 तक कोरिया जिले के विभिन्न स्थानों :- शासकीय आदर्श रामानुज बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर, शा.कन्या उ.मा.वि. पटना, हिंद विद्यालय हायर सेकेंडरी विद्यालय चरचा, शा. पूर्व माध्यमिक शाला बचरा में आयोजित किया जा रहा, जिसमें बैकुंठपुर विकासखंड के विभिन्न संस्थाओं से लगभग 550 स्काउट - गाइड सम्मिलित हुए है ।

*शिविर का मुख्य उद्देश्य*
द्वितीय सोपान स्काउट–गाइड शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में गांठ-कौशल, प्राथमिक उपचार, झंडा नियम, पथ चिह्न पहचान, मानचित्र-अध्ययन, सेवा-कार्य, स्वच्छता, शारीरिक दक्षता एवं टोली-प्रणाली जैसे आवश्यक कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देना, उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क व सामाजिक सेवा की भावना से समृद्ध करना, तथा सभी निर्धारित द्वितीय सोपान परीक्षणों के माध्यम से उन्हें अगले सोपान हेतु योग्य व सक्षम बनाना है।

*शिविर में बच्चे सीख रहे*
द्वितीय सोपान जांच शिविर में स्काउट्स गाइड्स का प्रवेश से लेकर प्रथम सोपान तक के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम की जानकारी जैसे स्काउटिंग आंदोलन, आधारभूत तत्व, विभिन्न प्रकार के ध्वज एवं उनको फहराने के विधि की जानकारी, विभिन्न प्रकार की गांठे, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, टेंट बनाना, मचान बनाना, कंपास एवं सोलह दिशाओं का ज्ञान, प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न प्रकार के पट्टियों का प्रयोग करना एवं अस्थाई स्ट्रेचर बनाना, खुले में जीवन, कैंपिंग एवं खोज के चिन्हों के माध्यम से हाइकिंग, बिना बर्तन के भोजन बनाना, दक्षता पदक की विस्तृत जानकारी इत्यादि विभिन्न प्रकार के स्काउटिंग विधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर जाँच परीक्षा लिया जा रहा |

*चरित निर्माण कर आदर्श नागरिक बनाने की संस्था है भारत स्काउट्स गाइड्स
भारत स्काउट्स और गाइड्स एक ऐसी संगठनात्मक संस्था है जो बालकों और बालिकाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। इसका उद्देश्य बच्चों को न केवल एक अच्छा नागरिक बनाना है, बल्कि उन्हें समाज, राष्ट्र और मानवता के लिए समर्पित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना भी है। यह संस्था बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना, संकटों का सामना करना सिखाना और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने की शिक्षा देती है। स्काउट–गाइड की गतिविधियाँ जैसे शिविर, सेवा कार्य, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन इत्यादि, बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करती हैं। एक आदर्श समाज के निर्माण के लिए, हर विद्यालय और परिवार को स्काउट्स–गाइड्स जैसी संस्थाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे भावी पीढ़ी सक्षम, संस्कारी और सेवा-भाव से ओतप्रोत बन सके।

*शिविर के संचालक मंडल में इनका मुख्य भूमिका निभा रहे *
जिले में संचालित द्वितीय सोपान प्रशिक्षण सह जाँच शिविर को सफलता पूर्वक आयोजन हेतु शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में शिविर संचालक निशा खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, सहायक शिविर संचालक स्काउट केशव प्रसाद साहू, प्रशिक्षक एडवांस गाइड कैप्टन रागिनी चौबे, शा.कन्या उ.मा.वि. पटना में शिविर संचालक राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त एवं हिमालय वुड बैज गाइड कैप्टन जानकी ध्रुव, सहायक शिविर संचालक जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का, प्रशिक्षक जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद बैगा, शंकुतला लकड़ा, अपूर्वा द्विवेदी हिंद विद्यालय हायर सेकेंडरी विद्यालय चरचा में शिविर संचालक सुनील बड़ा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, सहायक शिविर संचालक निशांत आरा, प्रशिक्षक ममता सिंह, राजाराम देवांगन, विकल्प श्रीवस्तव एवं अमरनाथ सिंह के द्वारा इसी प्रकार शा. पूर्व माध्यमिक शाला बचरा में शिविर संचालक रविन्द्र कुमार पैकरा , सहायक शिविर संचालक उमा साहू, प्रशिक्षक चन्द्रिका प्रसाद सिरदार, जगन्नाथ प्रसाद यादव, धन कुमारी एवं प्रवीण मिंज के द्वारा किया जा रहा है।

*राज्य सहित जिले के उच्च पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं*
संचालक मण्डल के सभी सदस्यों एवं सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को इंद्रजीत सिंह खलासा राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जितेंद्र कुमार साहू राज्य सचिव, चंदन संजय त्रिपाठी कलेक्टर पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया, देवेन्द्र तिवारी जिला मुख्य आयुक्त कोरिया, विनोद कुमार राय जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जिला कोरिया, जिला खेल अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष रवि कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त नागेश्वर साहू, श्याम कुमार आण्डिल विकासखण्ड सचिव सोनहत, शिव प्रताप सिंह विकासखण्ड सचिव बैकुंठपुर, संस्था के प्राचार्य एवं अन्य स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं l

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरिया की टीम – 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी, लखनऊ हेतु रवाना*राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी (रा...
19/11/2025

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरिया की टीम – 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी, लखनऊ हेतु रवाना*
राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी (रायपुर) में होगा पूर्वाभ्यास - कोरिया से 6 स्काउट्स 4 गाइड्स एवं 1 प्रभारी सम्मिलित
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
कोरिया 18 नवम्बर 2025
-------------------
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी एवं डायमंड जुबली जंबूरी का आयोजन लखनऊ उत्तर प्रदेश में दिनांक 23 से 29 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है,इस जम्बूरी का उद्घाटन देश के माननीय प्रधानमंत्री के करकमलों से तथा समापन समारोह भारत के महामहिम राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होना प्रस्तावित है — जो स्वयं में एक ऐतिहासिक अवसर है।
जिसके आवश्यक तैयारी हेतु भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इन्द्रजीत सिंह खालसा के निर्देशानुसार एवं राज्य सचिव जितेन्द्र कुमार साहू के आदेशानुसार राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी, अभनपुर, जिला रायपुर (छ. ग.) में दिनांक 18 से 21 नवम्बर 2025 तक पूर्वाभ्यास शिविर आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें जिला मुख्य आयुक्त देवेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया विनोद कुमार राय के आदेशानुसार जिला प्रभारी शिव प्रताप सिंह विकासखंड सचिव बैकुंठपुर के साथ 06 स्काउट्स एवं 04 गाइड्स को सम्मिलित होने हेतु दिनांक 17 नवम्बर 2025 को बैकुंठपुर रोड रेल्वे स्टेशन से जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान ने बधाई एवं शुभकामनाएं देकर रवाना किया, टीम दिनांक 18 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे शिविर स्थल झांकी सकुशल पहुंची है।

इस शिविर में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रनई से मृत्युंजय राजवाड़े, ईशु राजवाड़े, सेंट जेवियर्स रामपुर से सुशील कुमार, अनुज किंडो, श्रेया भगत, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकलासरई से शुभम, सियामती, शासकीय कन्या हाई स्कूल सोनहत से सीमा यादव, लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसवार से संजय सिंह, सिमरन कुजूर सम्मिलित हो रहे हैं, इन्हें कलेक्टर कोरिया द्वारा जिला खनिज न्यास मद से वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए ट्रैक-शूट प्रदान किया गया है, जिसका वितरण जिला मुख्य आयुक्त देवेन्द्र तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू द्वारा किया गया।

उक्त राष्ट्रीय जंबूरी 19 वीं राष्ट्रीय जंबूरी एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 75 वे वर्षगांठ के अवसर पर डायमंड जुबली जंबूरी के रूप में आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न स्काउटिंग विधाओं पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें मुख्यत: मार्च पास्ट, कलर पार्टी, लोक नृत्य, फिजिकल डिस्प्ले, बैंड डिस्प्ले, राज्य प्रदर्शनी, राज्य दिवस प्रदर्शनी, पिजन शो (झांकी), ग्लोबल डेवलपमेंट विलेज, राज्य द्वार, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, कैंप क्राफ्ट, कैंप फायर, रंगोली, फूड प्लाजा, स्किल ओ रामा, सांस्कृतिक आदान - प्रदान, साहसिक गतिविधियां, मनोरंजन आधारित खेल इत्यादि शामिल हैं।

इस शिविर में कोरिया जिले से सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को कलेक्टर पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरिया चन्दन संजय त्रिपाठी, जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया देवेन्द्र तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट विनोद कुमार राय, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला सचिव सुरेंद्र राजवाडे, जिला संघ कोषाध्यक्ष, रवि कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील बड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान, जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद बैगा, विकासखंड सचिव सोनहत श्याम कुमार आण्डिल, संस्था के प्राचार्य एवं अन्य स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं |

*राज्य स्तरीय स्पेशल कोर्स सम्पन्न — भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कोरिया की टीम लौटी नई दिशा, नया जोश और नई उम्मीदों के साथ*...
19/11/2025

*राज्य स्तरीय स्पेशल कोर्स सम्पन्न — भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कोरिया की टीम लौटी नई दिशा, नया जोश और नई उम्मीदों के साथ*

*कोरिया जिले को बड़ी उपलब्धि — जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू बने संभाग के प्रथम लीडर ट्रेनर (स्काउट)*

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया की टीम ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र रायपुर में आयोजित पाँच दिवसीय स्पेशल कोर्स में सक्रिय रूप से भाग लेकर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

कोरिया जिले की टीम राज्य शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में इस ऐतिहासिक प्रशिक्षण से नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और नए अनुभवों के साथ जिले को लौट आई है।

कार्यक्रम के अंतिम दिवस समापन समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के *जॉइंट डायरेक्टर माननीय अमर बी. छेत्री* जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर स्नेहिल आगमन हुआ।

समारोह में *जॉइंट डायरेक्टर मान. छेत्री जी* ने छत्तीसगढ़ में स्काउटिंग की निरंतर प्रगति की सराहना करते हुए कहा—

> “छत्तीसगढ़ के स्काउट्स एवं गाइड्स पूरे देश में अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम के प्रतीक बन रहे हैं।”

उन्होंने आने वाले प्रथम रोवर–रेंजर जम्बूरी, राष्ट्रीय जम्बूरी तथा अंतर्राष्ट्रीय जम्बूरी के आयोजन की विस्तृत जानकारी दी और सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर कोरिया जिले के जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) नागेश्वर साहू को लीडर ट्रेनर (स्काउट) का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे कोरिया जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है, क्योंकि श्री साहू संभाग के प्रथम लीडर ट्रेनर (स्काउट) बने हैं।

गौरतलब है कि कोरिया DOC साहू ने 01 से 07 दिसंबर 2023 तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र, पचमढ़ी (म.प्र.) में प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जहाँ उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर NTC द्वारा दिए गए “मृदा संरक्षण” विषय पर असाइनमेंट पुस्तक तैयार की। इस रचनात्मक कार्य के लिए उन्हें विशेष प्रशंसा भी प्राप्त हुई। उनकी इस उपलब्धि से न केवल कोरिया जिला, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ राज्य गौरवान्वित हुआ है।

कार्यक्रम में जिले की टीम के प्रशिक्षक एवं प्रतिभागियों ने अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया, जो भविष्य में राज्य स्तर पर स्काउटिंग आंदोलन को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा।

कोरिया जिले की टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कलेक्टर एवं पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया चंदन संजय त्रिपाठी, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के जिला मुख्य आयुक्त देवेंद्र तिवारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया विनोद कुमार राय साहित जिले के सभी स्काउट एवं गाइड की टीम एवं सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

*अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम का मिसाल बना संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार जाँच शिविर*       भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्ती...
12/10/2025

*अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम का मिसाल बना संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार जाँच शिविर*

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त मान. इंदरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव जितेंद्र कुमार साहू के आदेशानुसार सरगुजा संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड जाँच शिविर 07 से 11 अक्टूबर 2025 तक जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, सलका, बैकुंठपुर जिला कोरिया में आयोजित किया गया।
संभाग स्तरीय इस शिविर का संचालन शिविर संचालक राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, मुख्य परीक्षक स्काउट विभाग जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया नागेश्वर साहू, गाइड विभाग सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड जेरमिना एक्का, सहायक परीक्षक जिला प्रशिक्षण आयुक्त एम. सी. बी. शांतनु कुमार कुर्रे, गाइडर इग्नेश दास के द्वारा किया गया।
इसमें सरगुजा संभाग के पाँच जिलों — कोरिया, मनेंद्रगढ़ - चिरमिरी - भरतपुर, सुरजपुर, जशपुर एवं बलरामपुर से 42 स्काउट्स एवं 39 गाइड्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के शुभारंभ जिला मुख्य आयुक्त देवेंद्र तिवारी के गरिमामयी उपस्थित में किया गया l उन्होंने शिविर में सम्मलित सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा स्काउट्स एवं गाइड्स समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के स्तंभ हैं। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से “सेवा ही परम धर्म है” के सिद्धांत को जीवन में अपनाने का आग्रह किया।
शिविर के सफल संचालन हेतु कोरिया जिले से जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार, जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का, जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद बैगा, विकासखण्ड सचिव बैकुंठपुर शिवप्रताप सिंह सहयोग रहा।
*शिविर का उद्देश्य — राज्यपाल पुरस्कार हेतु मूल्यांकन कर आदर्श नागरिक तैयार करना*
इस राज्य पुरस्कार जाँच शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को “राज्यपाल पुरस्कार” हेतु आवश्यक परीक्षा एवं मूल्यांकन करना है।
परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को माननीय राज्यपाल महोदय के करकमलों से उनके हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट्स एवं गाइड्स को उनके शैक्षिक कार्य के अतिरिक्त कार्य हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस के रूप में भी प्रदान किया जाएगा ।
*चतुर्थ दिवस पर कौशल प्रदर्शन*

शिविर के चतुर्थ दिवस पर विशेष सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर कोरिया पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरिया श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, सहायक संचालक सरगुजा श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया श्री विनोद कुमार राय एवं मेजबान संस्था के प्राचार्य श्री एलेक्जेनडर पन्ना उपस्थित हुए ।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने प्राथमिक उपचार, तंबू निर्माण, अनुशासन, परेड, सामूहिक गीत, पर्यावरण संरक्षण, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक सेवा जैसे विषयों पर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। शिविर संचालक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन एवं शिविर प्रतिवेदन में शिविर की जानकारी देते हुए स्काउटिंग के विभिन्न आयामों एवं जीवन में स्काउटिंग के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान किये l
मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा —

> “भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि यह जीवन के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रक्रिया है। सेवा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना जब जीवन में उतरती है, तभी व्यक्ति सच्चे अर्थों में समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकता है और राष्ट्र सेवा ही सबसे बड़ा सेवा है l"

जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू ने उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन किया एवं कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट शांतनु कुर्रे ने किया।

*स्काउटिंग आंदोलन को मिली नई ऊर्जा*

यह शिविर केवल परीक्षा का आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना को सशक्त करने का अवसर है।
स्काउटिंग प्रत्येक बालक - बालिका के व्यक्तित्व विकास की आधारशिला है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक दृष्टिकोण एवं जिम्मेदारी का बोध कराती है।

सरगुजा संभाग में आयोजित यह राज्य पुरस्कार जाँच शिविर निश्चित ही स्काउटिंग आंदोलन को नई दिशा प्रदान करते हुए “सेवा ही सर्वोच्च धर्म” की भावना को सशक्त करेगा।

पाँच दिवसीय सरगुजा संभाग स्तरीय राज्य पुरस्कार जाँच शिविर ने अपने अनुशासित संचालन, प्रेरक गतिविधियों एवं सामूहिक भावना से स्काउटिंग के आदर्शों को नई ऊँचाई दी है। इस शिविर ने यह सिद्ध कर दिया कि युवाओं की ऊर्जा, सेवा और संस्कार से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरिया की टीम राज्य स्तरीय कब बुलबुल उत्सव हेतु बिलासपुर पहुंची*,::::::::::::::::::::::::...
02/08/2025

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरिया की टीम राज्य स्तरीय कब बुलबुल उत्सव हेतु बिलासपुर पहुंची*,
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चतुर्थ चरण हीरक पंख जाँच शिविर एवं कब - बुलबुल उत्सव में सम्मिलित होने हेतु कोरिया जिले के कब बुलबुल की टीम साइंस कॉलेज बिलासपुर पहुंची।
चार दिवसीय यह शिविर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त मान. डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के निर्देशानुसार दिनांक 02.08.2025 से 05.08.2025 तक स्थान :- नवीन संगीत महाविद्यालय सरकंडा, (साइंस कॉलेज मैदान) जिला बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है l जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के 14 जिलों से कब - बुलबुल सम्मिलित हो रहे है ।
कोरिया जिले से जिला मुख्य आयुक्त मान. देवेंद्र तिवारी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया नागेश्वर साहू एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का के मार्गदर्शन में जिला कोरिया से 06 कब, 06 बुलबुल, 01 कब मास्टर, 01 फ्लॉक लीडर कुल 14 सदस्यीय टीम दिनांक 02.08.2025 को बैकुंठपुर बस स्टैंड से जायसवाल बस से रवाना हुए और दोपहर 02:00 बजे शिविर स्थल साइंस कॉलेज बिलासपुर में सकुशल पहुंचे, सम्मिलित होने वाले सदस्यों में विकासखंड सचिव बैकुंठपुर शिवप्रताप सिंह एवं फ्लॉक लीडर प्रमिला टोप्पो के साथ स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय महलपारा से कब - शौर्य कुमार, हर्ष सिंह, किशन, कृष्णा, अरुण कुमार यादव, विराट और सेंट जेवियर्स प्राथमिक शाला रामपुर बैकुंठपुर से बुलबुल - अल्फा, स्वेता यादव, आराधना भगत, आरूही, अप्रिता, रुबीना मिंज सम्मिलित हो रहे हैं |
इस शिविर में प्रतिभागियों को कब - बुलबुल अभिवादन, बड़ी सलामी, जंगल नृत्य, तारा की कहानी, सिक्स कर्नर, बुलबुल ट्री, स्टोरी टेलिंग, प्ले एक्टिंग, मॉडल मेकिंग, पेपर कटिंग, ड्राइंग, पेंटिंग, ग्रुप सांग, ग्रुप डांस, लाल फूल, कलरव सहित चार दिवसीय शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विविध रचनात्मक और शैक्षिक गतिविधियाँ करायी जाएगी l
राज्य स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरिया की टीम पूरे उत्साह और तैयारी के साथ सम्मिलित हुई है। इस चार दिवसीय शिविर में कोरिया की टीम अपने जिले की पहचान, संस्कृति और परंपरा को रचनात्मक माध्यमों से प्रस्तुत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सम्मिलित होने वाले बच्चों के साथ - साथ पालक एवं अभिभावक भी काफी उत्साहित है l
इस शिविर में कोरिया जिले से सम्मिलित हो रहे सभी प्रतिभागियों को चंदन संजय त्रिपाठी कलेक्टर कोरिया पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया, देवेन्द्र तिवारी जिला मुख्य आयुक्त कोरिया, जितेंद्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जिला कोरिया, रवि कुमार पाण्डेय जिला संघ कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र राजवाडे जिला सचिव, नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट, आशा एक्का जिला संगठन आयुक्त गाइड, सुनील बड़ा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, निशा खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद बैगा, श्याम कुमार आण्डिल विकासखंड सचिव सोनहत, शिव प्रताप सिंह विकासखण्ड सचिव बैकुंठपुर, सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय के प्रधान पाठक शशिभूषण पाण्डेय, सेंट जेवियर्स रामपुर के प्राचार्य तेज कुमार मिंज एवं अन्य स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं |

*भारत स्काउट्स एवं  गाइड्स छत्तीसगढ़**"रक्षाबंधन पर सैनिकों को समर्पित 1925 राखियां: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कोरिया जिला...
02/08/2025

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़*

*"रक्षाबंधन पर सैनिकों को समर्पित 1925 राखियां: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कोरिया जिला संघ की अभिनव पहल"*

*कोरिया,छत्तीसगढ़ | 31 जुलाई 2025*
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ डॉ. सोमनाथ यादव के आहवान पर, राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के नेतृत्व में "एक राखी सैनिक भाई के नाम" अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है l
इसी कड़ी में चंदन संजय त्रिपाठी कलेक्टर पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया एव जिला मुख्य आयुक्त मा. देवेंद्र तिवारी के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया नागेश्वर साहू एवं गाइड आशा एक्का के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया द्वारा एक प्रेरणादायी पहल के अंतर्गत रक्षाबंधन पर्व पर देश के वीर सैनिकों को समर्पित विशेष अभियान चलाया गया । जिसमें राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार इस अभियान में जिले के दोनों विकासखंड—बैकुंठपुर एवं सोनहत—से लगभग 1000 राखियों को देश के सैनिकों तक भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन गाइड बहनों ने उत्साह पूर्वक न सिर्फ लक्ष्य को प्राप्त किया बल्कि उससे भी अधिक 1925 नग राखी तैयार कर देश के सैनिकों को समर्पित किया है।
इस अभियान में जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत गाइड्स ने गाइड कैप्टन के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रनई, कुडेली, बरदिया, कोरिया कॉलरी, चिताझोर पोंडी, कन्या बैकुंठपुर, नगर, सेजेस पटना, अकलासरई, सेजेस महलपारा , कन्या सोनहत, के गाइड्स बहनों द्वारा अपने हाथों से सुंदर राखियों का निर्माण किया गया, जिनमें देशभक्ति, प्रेम और सम्मान की भावनाएं समाहित हैं। साथ ही राखी के साथ एक भावनात्मक संदेश पत्र भी संलग्न किया गया है, जिससे हमारे सैनिक यह अनुभव कर सकें कि देश की बहनें उन्हें सदैव याद करती हैं और उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हैं।
इस रक्षाबंधन पर जब देश की बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी, तब कोरिया जिले की गाइड्स बहनें उन भाइयों को भी याद करेंगी जो सीमा पर तैनात रहकर पूरे देश की रक्षा कर रहे हैं।

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़**राज्य स्तरीय एडवेंचर हाइक, व्यक्तित्व विकास, प्राकृतिक अध्ययन एवं आपदा प्रबंधन शिविर...
29/07/2025

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़*

*राज्य स्तरीय एडवेंचर हाइक, व्यक्तित्व विकास, प्राकृतिक अध्ययन एवं आपदा प्रबंधन शिविर हेतु जलकी पहुंची कोरिया जिले के स्काउट-गाइड टीम *
-----------------
कोरिया, 28 जुलाई 2025

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय अनुदान से आयोजित राज्य स्तरीय एडवेंचर हाइक, व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक आपदा प्रबंधन शिविर में सम्मिलित होने हेतु कोरिया जिले की स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम आज जलकी पहुंची।
यह चार दिवसीय शिविर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार दिनांक 28 से 31 जुलाई 2025 तक ग्राम जलकी, सिरपुर, जिला महासमुंद में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से स्काउट्स और गाइड्स सम्मिलित हो रहे हैं।
कोरिया जिले के जिला मुख्य आयुक्त देवेन्द्र तिवारी जी के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री नागेश्वर साहू एवं जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का के नेतृत्व में स्काउटर अनिल कुमार, गाइडर धनमत पड़ौती के साथ जिले के विभिन्न विद्यालयों के 15 स्काउट्स और 15 गाइड्स कुल 32 सदस्यों की टीम दिनांक 27 जुलाई 2025 को चिरमिरी रेलवे स्टेशन से रवाना होकर शिविर स्थल जलकी पहुंचे।
शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, साहसिकता, और आपदा प्रबंधन जैसे आवश्यक गुणों का विकास करना है। यह शिविर युवाओं के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है l यह शिविर विद्यार्थियों के लिए जीवन में आने वाली विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, अग्निकांड आदि में राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों जैसे ट्रैकिंग, नाईट हाइक, मैप रीडिंग, टेन्ट निर्माण आदि का भी अभ्यास कराएगा। इसके साथ ही नेतृत्व विकास, संवाद कौशल, आत्म-नियंत्रण, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी।
यह शिविर न केवल छात्रों को भौतिक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करेगा। जिला स्तर से राज्य स्तर तक का यह सफर विद्यार्थियों के जीवन में एक नया अनुभव जोड़ेगा, जिससे वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज की सेवा कर सकें ।
राज्य स्तरीय इस शिविर में सम्मिलित हो रहे सभी प्रतिभागियों को चंदन संजय त्रिपाठी कलेक्टर कोरिया पदेन संरक्षक भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोरिया, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया, देवेंद्र तिवारी जिला मुख्य आयुक्त कोरिया, जितेंद्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जिला कोरिया, रवि कुमार पाण्डेय जिला संघ कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार जिला सचिव, नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट, आशा एक्का जिला संगठन आयुक्त गाइड, सुनील बड़ा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, निशा खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, जिला मीडिया प्रभारी रवि बैगा, श्याम कुमार आण्डिल विकासखंड सचिव सोनहत, शिव प्रताप सिंह विकासखंड सचिव बैकुंठपुर सहित जिला संघ के समस्त पदाधिकारी संस्था के प्राचार्य एवं समस्त स्काउटर - गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं |

*भारत स्काउट्स एवं  गाइड्स छत्तीसगढ़**भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया (छ.ग.) के द्वारा किया गया पाँच दिवसीय शिवि...
20/07/2025

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़*

*भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया (छ.ग.) के द्वारा किया गया पाँच दिवसीय शिविर का आयोजन*
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के जिला मुख्य आयुक्त मा. देवेंद्र तिवारी के निर्देशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार एवं शिविर संचालक जिला संगठन आयुक्त स्काउट कोरिया नागेश्वर साहू के नेतृत्व में तृतीय सोपान स्काउट- गाइड जांच एवं राज्यपाल पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन दिनांक 14.07.2025 से 18.07.2025 तक स्थान - शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सलका, जिला कोरिया में आयोजित किया गया | जिसमें राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास हेतु जिले के 4 विद्यालयों से 07 स्काउट, 14 गाइड तथा तृतीय सोपान जांच शिविर हेतु जिले के 14 विद्यालयों से 42 स्काउट, 67 गाइड एवं 05 प्रभारी स्काउटर - गाइडर सम्मिलित हुए |
*शिविर का मुख्य उद्देश्य*

पाँच दिवसीय शिविर में राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर के स्काउट्स गाइड्स को राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आगामी माह में आयोजित होने वाले राज्यपाल पुरस्कार जांच परीक्षा हेतु तैयार किया गया, जिसमें उत्तीर्ण होने पर स्काउट्स गाइड्स को महामहिम राज्यपाल महोदय के हाथों उनके हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा साथ ही बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस के रूप में प्रदान किया जाएगा l
*शिविर में बच्चों ने सीखा*
तृतीय सोपान जांच शिविर में स्काउट्स गाइड्स का प्रवेश से लेकर तृतीय सोपान तक के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम की जानकारी जैसे स्काउटिंग आंदोलन, आधारभूत तत्व, विभिन्न प्रकार के ध्वज एवं उनको फहराने के विधि की जानकारी, विभिन्न प्रकार की गांठे, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, टेंट बनाना, मचान बनाना, कंपास एवं सोलह दिशाओं का ज्ञान, प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न प्रकार के पट्टियों का प्रयोग करना एवं अस्थाई स्ट्रेचर बनाना, खुले में जीवन, कैंपिंग एवं खोज के चिन्हों के माध्यम से हाइकिंग, बिना बर्तन के भोजन बनाना, दक्षता पदक की विस्तृत जानकारी इत्यादि विभिन्न प्रकार के स्काउटिंग विधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर जाँच परीक्षा लिया गया |

*चरित निर्माण कर आदर्श नागरिक बनाने की संस्था है भारत स्काउट्स गाइड्स : देवेंद्र तिवारी*
शिविर के अंतिम दिवस भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया के जिला मुख्य आयुक्त मा.देवेंद्र तिवारी आगमन हुआ इन्होंने कहा भारत स्काउट्स और गाइड्स एक ऐसी संगठनात्मक संस्था है जो बालकों और बालिकाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। इसका उद्देश्य बच्चों को न केवल एक अच्छा नागरिक बनाना है, बल्कि उन्हें समाज, राष्ट्र और मानवता के लिए समर्पित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना भी है।यह संस्था बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना, संकटों का सामना करना सिखाना और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने की शिक्षा देती है। स्काउट–गाइड की गतिविधियाँ जैसे शिविर, सेवा कार्य, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन इत्यादि, बच्चों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जागृत करती हैं। एक आदर्श समाज के निर्माण के लिए, हर विद्यालय और परिवार को स्काउट्स–गाइड्स जैसी संस्थाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे भावी पीढ़ी सक्षम, संस्कारी और सेवा-भाव से ओतप्रोत बन सके।
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सलका, कोरिया के प्राचार्य मोनिष कुमार गजेन्द्र उपस्थित हुए उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड आत्मविश्वास, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। यह शिविर निश्चित ही छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा, तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज में चलाई जाने वाले विभिन्न कोर्स एवं उसमें प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया l

शिविर का समापन दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया तत्पश्चात समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया जितेन्द्र कुमार गुप्ता जी के द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया l उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा आप सभी ने इस प्रशिक्षण को निष्ठा एवं लगन से पूर्ण किया। आज प्राप्त यह प्रमाण पत्र केवल कागज़ नहीं, बल्कि आपके समर्पण, परिश्रम एवं व्यक्तित्व विकास का प्रतीक है l आशा है कि आप इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में भी अपनाएंगे और समाज व राष्ट्र की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

*शिविर के संचालक मंडल में इनका मुख्य भूमिका रहा*
इस शिविर को सफलता पूर्वक आयोजन शिविर संचालक नागेश्वर साहू जिला संगठन आयुक्त स्काउट, रवि कुमार पाण्डेय जिला संघ कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार राजवाडे जिला सचिव, सुनील बड़ा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट, श्याम कुमार आण्डिल विकासखण्ड सचिव सोनहत, शिव प्रताप सिंह विकासखण्ड सचिव बैकुंठपुर, रवि प्रसाद बैगा जिला मीडिया प्रभारी, स्काउटर अनिल कुमार, शुकलाराम भगत, निशा खान जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड, विजय कुजुर, जानकी ध्रुव, विजय कुजुर, शकुन्तला लकड़ा, आशा एक्का, भानुप्रिया भास्कर के द्वारा किया गया |

*राज्य के उच्च पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं*
संचालक मण्डल के सभी सदस्यों एवं सम्मिलित होने वाले सभी प्रतिभागियों को डॉ. सोमनाथ यादव राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, कैलाश कुमार सोनी राज्य सचिव, चंदन संजय त्रिपाठी कलेक्टर पदेन संरक्षक भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया, देवेन्द्र तिवारी जिला मुख्य आयुक्त कोरिया, जितेंद्र कुमार गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जिला कोरिया, संस्था के प्राचार्य एवं अन्य स्काउटर गाइडर ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं l

*"एक पेड़ मां के नाम" भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला  कोरिया ने किया वृहद वृक्षारोपण*             भारत स्काउट एवं गाइड्स छ...
07/07/2025

*"एक पेड़ मां के नाम" भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला कोरिया ने किया वृहद वृक्षारोपण*
भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल एवं राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के आह्वान पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया तथा वन विभाग कोरिया के संयुक्त तत्वाधान में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंशानुरूप *एक पेड़ मां के नाम* थीम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन *कलेक्टर कोरिया चंदन संजय त्रिपाठी* के मुख्य आतिथ्य एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया *रवि कुमार कुर्रे* , वनमण्डलाधिकारी कोरिया *चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेसी* , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया *डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी* के विशिष्ट आतिथ्य में अनुभाग्य अधिकारी सोनहत *राकेश साहू* उपवनमंडलाधिकारी कोरिया संस्कृति बारले, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी सोनपाकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंचायत सोनहत आशा देवी, एस.एम.डी.सी. घुघरा अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े की गरिमामयी उपस्थिति में *जिला मुख्य आयुक्त देवेंद्र तिवारी* के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट कोरिया *जितेंद्र कुमार गुप्ता* के आदेशानुसार शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय घुघरा के प्रांगण में आयोजित किया गया |
जिला मुख्य आयुक्त कोरिया देवेन्द्र तिवारी के द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताते हुए वृक्षारोपण के महत्व के बारे में अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक महोदय ने वृक्षारोपण कर उसके संरक्षण करने के एवं विभिन्न सामाजिक कुरीतियों जैसे नशा, सड़क दुर्घटना एवं पास्को एक्ट पर ध्यान आकर्षण करते हुए जन समुदाय को जागृत करने हेतु स्काउट गाइड को प्रेरित किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि कलेक्टर कोरिया के द्वारा स्काउट गाइड एवं उपस्थित जन समुदाय को वृक्षारोपण एवं उसकी देखभाल के बारे में बताया साथ ही विभिन्न सामाजिक कुरीतियों बाल - विवाह, प्रेम-प्रसंग के रूप में मानव तस्करी एवं महिलाओं का लैंगिक शोषण, सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु हेलमेट लगाने एवं यातायात नियमों को पालन करने के बारे में समाज को जागरूक करने के लिए स्काउट्स - गाइड्स एवं उपस्थित जनो से आह्ववान किया, साथ ही मोबाइल एवं सोशल मीडिया का सही प्रयोग करने तथा अध्यापन कार्य हेतु बच्चों को प्रेरित किया शा. उ. मा. वि. घुघरा के प्रतिवर्ष शत-प्रतिशत परिणाम पर संस्था के समस्त स्टाफ, ग्राम वासियों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार परिणाम लाने हेतु आह्वान किया | कार्यक्रम की अगली कड़ी में समस्त अतिथियों, जिला संघ के पदाधिकारी एवं स्काउट गाइड के पदाधिकारी के द्वारा लगभग 200 फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्तजनों का आभार प्रदर्शन किया |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव भारत स्काउट गाइड कोरिया सुरेंद्र राजवाड़े, जिला संघ कोषाध्यक्ष रवि पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील बड़ा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान, विकासखंड सचिव बैकुंठपुर शिव प्रताप सिंह, स्काउटर रवि बैगा, अजय ठाकुर, अनिल कुमार, अजीम अंसारी, केशव प्रसाद साहू, सुशील कुमार, गाइडर - जानकी ध्रुव, डिंपल मिंज, धनमत पड़ौती, आशा एक्का, प्रीति कुमारी, जगमाइत लकड़ा, भानुप्रिया भास्कर, मेझरेन बखला, मनोज साहू मंडल महामंत्री भाजपा, रमेश तिवारी जिला मंत्री, सुभाष जायसवाल, संस्था के शिक्षक, लगभग 200 स्काउट - गाइड, छात्र-छात्राएं, स्काउटर गाइडर एवं वन विभाग के कर्मचारी, विद्यालय की स्टाफ उपस्थित रहे |

Address

Baikunthpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Scouts and Guides Korea Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share