13/08/2025
आज दिनांक 18/08/2025 को प्रातः 11 बजे से मिशन शिक्षा क्रांति प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्वयंसेवक प्रशिक्षण का आयोजन अखिल भारतीय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान हेमरिया बहराइच में संपन्न कराया, जिसमें जीवन जागृति सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के प्रशिक्षक श्री इंद्रजीत वर्मा जी ने लोअर के.जी से कक्षा 12 तक की शिक्षा ग्रहण करने के संदर्भ में विभिन्न स्तरों हेतु स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया, इसके अंतर्गत मिशन के संदर्भ में उपलब्ध सुविधाएं प्राप्त करने हेतु विस्तृत जानकारी दिया, साथ ही कक्षा 12 के बाद कोई भी शैक्षिक/ तकनीकी कोर्स इत्यादि की पूरी जानकारी दिया , साथ ही शादी प्रोजेक्ट हेतु उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दिया, इसी प्रकार ATL लैब प्रोजेक्ट की जानकारी दिया।
वर्क फ्रॉम होम के विषय में भी जानकारी दिया तथा पीएम सूर्या घर हेतु उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दिया, स्वयंसेवक प्रशिक्षण अखिल भारतीय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के कैंपस में आयोजित किया गया जिसमें जनपद बहराइच , श्रावस्ती , गोंडा आदि से कुल 23 स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया।