18/08/2025
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के द्वारा एवं जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच व नटराज संगीत संस्थान के सहयोग से संभागीय शास्त्रीय गायन एवं सुगम संगीत की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बहराइच में किया गया। जिसमें पूरे मंडल के 50 बच्चों में प्रतिभाग किया एवं उनका चयन प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हुआ है। जिसमें शास्त्रीय गायन, वादन नृत्य एवं सुगम संगीत में भजन व ग़ज़ल में बच्चों ने अपना प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी से जजेस की पैनल बच्चों की कठिन परीक्षा ले रहा है जिसमें तबला वाद्य यंत्र में श्री मोहित जी, कथक नृत्य से राघवेंद्र जी, सुगम संगीत से दीपक जी एवं शास्त्रीय गायन में द्रव जी अकादमी से आए थे एवं श्री पवन तिवारी जी एडमिन के तौर पे आए थे। श्री पवन तिवारी जी ने बातचीत में बताया कि अकादमी का ये प्रयास है कि देवीपाटन मंडल जैसे तमाम ऐसे मंडल जहां गीत संगीत बहुत पिछड़ा एवं उसमें भी शास्त्रीय संगीत तो ऐसे जगह में ये कला कैसे आगे जाए इसकी बेहतरी के लिए ही ऐसा आयोजन किए जाते है और सच में ये देख अच्छा लगता है कि वह बड़े शहर जहां हर तरह के संसाधन मौजूद है बाजूद बच्चे कर रहे है परन्तु वहां ऐसे जिले जहां संसाधनों का अभावों होने बावजूद इसको बच्चे अच्छे से सीख रहे है एवं इससे हमारी आने वाली पीढ़ी इस विद्या बचाएगी व अपनी धरोहर शास्त्रीय संगीत को आगे लेके जाएगी। प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन में सरगम शर्मा ने राग गुणकाली के अंदर 9.5 मात्रा ताल में बंदिश सुनिए जिसे निर्णायकों सुन मंत्रमुग्ध हो गए एवं उससे मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। किशोर वर्ग में प्रथम प्रियांशु शर्मा द्वितीय आरोही श्रीवास्तव का रहा, कथक नृत्य में वृति रस्तोगी प्रथम , श्रेष्ठी अग्रवाल द्वितीय, परीक्षिता उपाध्याय तृतीय स्थान प्राप्त किया, युवा वर्ग में अन्नपूर्णा ने प्रथम, गरिमा ने द्वितीय एवं आख्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भजन गायन में बाल वर्ग में ध्रुव माहेश्वरी प्रथम, द्वितीय अथर्व बंसल , तृतीय स्थान प्रतीक्षा यादव एवं किशोर वर्ग में नमन अग्रवाल व युवा वर्ग में रितिका मिश्रा, बांसुरी वादन में आदित्य त्रिपाठी ने प्रथम स्थान, द्वितीय अनुपमा यादव ,तबला वादन में युवा वर्ग में कमल गुप्ता प्रथम एवं किशोर वर्ग में दिव्यांशी राज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ एवं गज़ल गायन में आदर्श त्रिवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के सभी अन्य बच्चों को संस्थान के द्वारा सांत्वना सर्टिफुएक्ट दिया गया। इस अवसर पर संस्थान से अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक जसवीर सिंह जी, प्रबंधक जगदीश केशरी जी, संस्थान की उपाध्यक्ष एवं नटराज संगीत संस्थान की सुप्रिटेंडेंट श्रीमती श्रद्धा पांडे जी, संयोजक पंकज कुमार, शिवम कुमार, नवोदय विद्यालय से अजय शर्मा गुरू जी आदि लोग मौजूद रहे।
जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराईच उ0 प्र0 PMO India Jaiveer singh Chief Minister Office Uttar Pradesh Narendra Modi Sanskar Bharati Department of Culture, Uttar Pradesh समृद्धि न्यूज बहराइच Bhartendu Natya Akademi Jyoti Bansal