Sharnam Sansthan Bahraich

Sharnam Sansthan Bahraich Sharnam Sansthan is working for HIV prevention and Agricultural innovations in various districts .

12/08/2026
Participation in Indo-Nepal cross border Meeting at Sunakhari Restaurant BP Chowk Banke Nepal. Also visited ART Centre a...
30/06/2026

Participation in Indo-Nepal cross border Meeting at Sunakhari Restaurant BP Chowk Banke Nepal. Also visited ART Centre and Social activist offices in the district.
NACO India UPSACS UPSACS Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

दिनांक- 16,17,18 जून 2026           स्थान - बहराइच सीपीओ यूपी सैक्स श्री दीपू चम्याल जी द्वारा लक्षित हस्तक्षेप परियोजना...
19/06/2026

दिनांक- 16,17,18 जून 2026
स्थान - बहराइच
सीपीओ यूपी सैक्स श्री दीपू चम्याल जी द्वारा लक्षित हस्तक्षेप परियोजना, शरणम् संस्थान का औचक निरीक्षण किया गया जिसके दौरान परियोजना से संबंधित समस्त दस्तावेज की जाँच की गई, स्टॉफ के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई एवं चिन्हित गैप हेतु कार्ययोजना बनाई गई, कार्यक्षेत्र में लाभार्थियों से मिलकर टी आई द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का सत्यापन किया गया , ओ एस टी केंद्र में भ्रमण कर दस्तावेजों का निरीक्षण किया एवं टी आई एवं ओ एस टी के आपसी ताल मेल को बेहतर करने में सहयोग प्रदान किया तत्पश्चात जनपद स्तरीय 360° समीक्षा सह टी बी/एच आई वी समन्वय बैठक में हिस्सा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए l
संदीप सिंह
परियोजना प्रबंधक
लक्षित हस्तक्षेप परियोजना (टी आई)
शरणम् संस्थान बहराइच l
UPSACS UPSACS NACO India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

Half Monthly review meeting .UPSACS UPSACS NACO India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India
13/06/2026

Half Monthly review meeting .
UPSACS UPSACS NACO India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

Coordination meeting at OSTC Bahraich under chairmanship of MO Dr.Sahareyaar Ansaari Ji.UPSACS UPSACS NACO India Ministr...
13/06/2026

Coordination meeting at OSTC Bahraich under chairmanship of MO Dr.Sahareyaar Ansaari Ji.
UPSACS UPSACS NACO India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India

ART Coordination MeetingVenue: ART Centre Meeting Hall Bahraich, BahraichChairperson: Surendra Kumar SinghVisitors -1- M...
11/06/2026

ART Coordination Meeting
Venue: ART Centre Meeting Hall Bahraich, Bahraich
Chairperson: Surendra Kumar Singh
Visitors -1- Mr.Eayush Sharan Ji CSO DISHA Gonda.
2 . Mr. Prashant Srivastava Ji DMDO DISHA Gonda.
Date: 11.06.2026
Time: 10:00 AM to 01:40 PM

Participants

Sandeep Singh – Project Manager (TI) Sharnam Sansthan.

ICTC Counselors – Risia, Nanpara, Bhinga, Sirsia, Rampurwa, Bahraich Kaisarganj ,Charda (Nawabganj) , and Payagpur ,
OST Counselor ,ART Staff.

Consultant Prison Coordinator (HLPPPT) Mr. Rahul Kumar .

CLH CSC 2.0
Vinay Maurya
Vishnu Yadav

Agenda
Review of ART patient enrollment and retention.

Status of HIV-positive client referrals from ICTC, TI, OST, and Prison settings.

Follow-up of missed appointments and treatment defaulters.

Strengthening linkage between ICTC, OST, Prison, and ART services.

Discussion on challenges faced in patient tracking and adherence support.

Planning of coordinated actions for improving treatment outcomes.

Key Discussions
1. ART Enrollment and Retention
The ART Centre reviewed the current status of patient enrollment and treatment continuation.

Emphasis was placed on ensuring timely initiation of ART for all eligible HIV-positive clients.

2. Referral and Linkage Services
ICTC counselors shared updates regarding referrals of HIV-positive clients to the ART Centre.

The TI Project Manager highlighted the need for timely tracking and accompaniment of referred clients.

Coordination between ICTC, TI, OST, CSC and Prison services was discussed to ensure seamless linkage to treatment.

3. Defaulter Tracking
Participants reviewed cases of missed appointments and treatment interruptions.

Counselors were advised to strengthen follow-up through telephone calls, home visits, and community outreach where appropriate.

4. OST and Prison Coordination
The OST Counselor shared updates on HIV-positive clients receiving OST services and their ART adherence status.

The Prison Coordinator discussed referral mechanisms and continuity of ART services for inmates and released prisoners.

5. Challenges Identified
Delayed reporting of referrals.

Difficulty in contacting some clients due to migration and change of contact details.

Transportation and accessibility issues affecting regular ART visits.

Decisions Taken
All ICTC counselors will ensure timely referral and follow-up of HIV-positive clients.

The TI and CSC team will support tracking of missed and lost-to-follow-up clients.

OST and Prison units will share referral updates regularly with the ART Centre.

Monthly coordination meetings will be conducted to review progress and address challenges.

Special focus will be given to treatment adherence counseling and retention in care.

Meeting concluded with brief discussion of 95:95:99 Goal and District status after this a vote of thanks by the Chairperson was delivered to all participants.

With thanks -
Sandeep Singh
Project Manager
Targeted Intervention
Sharnam Sansthan Bahraich.

दिनांक 11.06.2026 को दिशा  यूनिट, गोंडा के सी एस ओ श्री आयुष शरण जी एवं डी एम डी ओ श्री प्रशांत श्रीवास्तव जी द्वारा जिल...
11/06/2026

दिनांक 11.06.2026 को दिशा यूनिट, गोंडा के सी एस ओ श्री आयुष शरण जी एवं डी एम डी ओ श्री प्रशांत श्रीवास्तव जी द्वारा जिला क्षय रोग अधिकारी महोदय (DTO) डॉ. एम. एल. वर्मा जी एवं उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पी. के. वर्मा जी के साथ एच आई वी बचाव इकाइयों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने हेतु एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में एच आई वी संक्रमित लोगों की समय पर पहचान, उपचार, फॉलो-अप, समुदाय आधारित जागरूकता गतिविधियों तथा विभिन्न संस्थाओं के मध्य सहयोग को बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में श्री ओमेंद्र तिवारी, HIV/TB कोऑर्डिनेटर, श्री संदीप सिंह, परियोजना प्रबंधक, टीआई शरणम् संस्थान बहराइच, श्री राहुल कुमारप्रिजन कोऑर्डिनेटर HLFPPT उपस्थित रहे। प्रतिभागियों द्वारा टीबी एवं एचआईवी-टीबी सह-संक्रमित मरीजों तक सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने, संदिग्ध रोगियों की शीघ्र जांच कराने तथा उपचार के दौरान नियमित अनुश्रवण पर विशेष बल दिया गया।

जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्यों की जानकारी देते हुए सभी संबंधित संस्थाओं से समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जन-जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा टीबी एच आई वी रोगियों के उपचार एवं सहायता सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए नियमित समन्वय एवं सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाएगा।
आगामी 18 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली 360 डिग्री रिव्यू के मुद्दों के लिए सुझाव प्रदान किया गया l

बैठक का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा जनपद को टीबी एवं एच आई वी मुक्त बनाने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए किया गया।
सादर -
संदीप सिंह
परियोजना प्रबंधक
टी आई परियोजना
शरणम् संस्थान बहराइच
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India UPSACS NACO India UPSACS

आज दिनांक 11.06.2026 को लक्षित हस्तक्षेप परियोजना कार्यालय शरणम् संस्थान बहराइच पर दिशा गोंडा से CSO श्री आयुष शरण जी एव...
11/06/2026

आज दिनांक 11.06.2026 को लक्षित हस्तक्षेप परियोजना कार्यालय शरणम् संस्थान बहराइच पर दिशा गोंडा से CSO श्री आयुष शरण जी एवं डी एम डी ओ श्री प्रशांत श्रीवास्तव जी द्वारा औचक निरीक्षण एवं समीक्षा भ्रमण किया गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य परियोजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की प्रगति, अभिलेखों की स्थिति, स्टाफ की कार्यप्रणाली तथा वित्तीय व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था।
भ्रमण का विवरण :
भ्रमण के दौरान परियोजना कार्यालय में उपस्थित समस्त स्टाफ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम परियोजना प्रबंधक द्वारा परियोजना की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य आधारित उपलब्धियों एवं क्षेत्रीय गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक स्टाफ से उनके कार्य एवं उत्तरदायित्व के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

परिचय एवं कार्य समीक्षा :
सभी उपस्थित कर्मचारियों द्वारा अपना परिचय एवं कार्यक्षेत्र से संबंधित जानकारी दी गई। ओ.आर.डब्ल्यू. स्टाफ द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे आउटरीच कार्य, संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं से लिंकिंग तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों की जानकारी साझा की गई।

परियोजना प्रबंधक द्वारा मासिक प्रगति, लक्ष्य पूर्ति एवं क्षेत्रीय चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। मंडलीय कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्य की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं समुदाय आधारित दृष्टिकोण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए।

दस्तावेज निरीक्षण :
भ्रमण के दौरान निम्न अभिलेखों एवं दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया—
* उपस्थिति पंजिका
* आउटरीच रजिस्टर
• मास्टर लाइन लिस्ट अभिलेख
* रेफरल एवं फॉलोअप रजिस्टर
* मासिक प्रगति रिपोर्ट
* बैठक कार्यवृत्त पंजिका
* स्टॉक एवं वितरण अभिलेख
•सोच पोर्टल की प्रविष्टियां

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की स्थिति संतोषजनक पाई गई।

क्षमता वृद्धि एवं मार्गदर्शन :
स्टाफ के क्षमता विकास हेतु विशेष चर्चा की गई। इसके उपरांत निम्न बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया—
* उच्च जोखिम समुदाय के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करना
* नियमित फॉलोअप एवं काउंसलिंग की गुणवत्ता में सुधार
* क्षेत्र भ्रमण की नियमितता बनाए रखना
* लक्ष्यों के अनुरूप कार्य योजना तैयार करना
* दस्तावेजों एवं रिपोर्टिंग की शुद्धता बनाए रखना
* गोपनीयता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना

साथ ही टीम को निर्देशित किया गया कि समुदाय में जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं से लाभार्थियों की अधिकतम सुलभता सुनिश्चित की जाए।
संबंधित रजिस्टरों की जांच की गई I
द्वारा वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने हेतु साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि सभी वित्तीय प्रक्रियाएं संस्था एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हों।

निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख सुझाव :

सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए।
क्षेत्रीय भ्रमण एवं एच आर जी संपर्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
रिपोर्टिंग कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित किया जाए।
समुदाय आधारित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
वित्तीय अभिलेखों का रखरखाव पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए।

निष्कर्ष :
भ्रमण के दौरान परियोजना की समस्त गतिविधियां सामान्यतः संतोषजनक पाई गईं। स्टाफ द्वारा परियोजना संचालन में सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित की गई। टीम के अधिकारियों द्वारा टीम के कार्यों की सराहना करते हुए गुणवत्ता सुधार, नियमित अनुश्रवण एवं लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

भविष्य में परियोजना की प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु टीम को समन्वित एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
संदीप सिंह
परियोजना प्रबंधक
लक्षित हस्तक्षेप परियोजना
शरणम् संस्थान
बहराइच
Ministry of Health and Family Welfare, Government of India NACO India UPSACS UPSACS

Address

Karbala Mod, Basheerganj Bahraich
Bahraich
271801

Opening Hours

Monday 9:30am - 5:30pm
Tuesday 9:30am - 5:30pm
Wednesday 9:30am - 5:30pm
Thursday 9:30am - 5:30pm
Friday 9:30am - 5:30pm
Saturday 9:30am - 5:30pm

Telephone

+919918288661

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sharnam Sansthan Bahraich posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sharnam Sansthan Bahraich:

Shortcuts

Share