Shri P. D. Tandon Sewa Sansthan

Shri P. D. Tandon Sewa Sansthan Shri P. D. Tandon Sewa Sansthan is a non-profit organization established and registered in Uttar Pradesh under the Societies Registration Act, 1860.

"बेटी शिक्षा अभियान - अब डिजिटल हुई उड़ान" 🌟श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई (संभल) द्वारा पी डी टंडन बाल विद्यालय ...
09/04/2026

"बेटी शिक्षा अभियान - अब डिजिटल हुई उड़ान" 🌟

श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई (संभल) द्वारा पी डी टंडन बाल विद्यालय बहजोई में शपथ और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया! अभिभावकों और किशोरियों ने बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शपथ ली और हस्ताक्षर किए।

स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों को पुनः स्कूल में एडमिशन लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अभिभावकों को बताया गया कि शिक्षा ही बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है, और डिजिटल शिक्षा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकती है।

#बेटीशिक्षाअभियान #डिजिटलहुईउड़ान #श्रीपीडीटंडनसेवासंस्थान

श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई (संभल) द्वारा वार्ड 25, बहजोई में "बेटी शिक्षा अभियान - अब डिजिटल हुई उड़ान" के तह...
05/04/2026

श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई (संभल) द्वारा वार्ड 25, बहजोई में "बेटी शिक्षा अभियान - अब डिजिटल हुई उड़ान" के तहत "घर-घर बेल बजाओ, स्कूल चलो" अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम वात्सल्य लखनऊ और FAWA के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद स्थापित किया और उन्हें अपनी बेटियों की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया। स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों से संपर्क कर उन्हें पुनः स्कूल में एडमिशन लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अभिभावकों को बताया गया कि शिक्षा ही बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है, और डिजिटल शिक्षा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकती है। 🌟

03/04/2026

*श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई में बेटी शिक्षा अभियान "डिजिटल हुई उड़ान" का आयोजन*

बहजोई, संभल: श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई में बेटी शिक्षा अभियान "डिजिटल हुई उड़ान" के तहत एक रोमांचक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, हेमंत बाबू ने बताया कि यह अभियान 10 दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला का हिस्सा है, जो संस्थान द्वारा संभल में चलाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में महिलाओं और बेटियों को सांप सीढ़ी के माध्यम से डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारी दी गई। हेमंत बाबू ने बताया कि आज के समय में डिजिटल साक्षरता कितनी महत्वपूर्ण है, और कैसे यह महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकती है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बेटियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारी प्राप्त की। 🌟

#बेटीशिक्षाअभियान #डिजिटलहुईउड़ान #श्रीपीडीटंडनसेवासंस्थान #संभल #महिलासशक्तिकरण

*श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई में बेटी शिक्षा अभियान "डिजिटल हुई उड़ान" का आयोजन*बहजोई, संभल: श्री पी. डी. टंडन...
03/04/2026

*श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई में बेटी शिक्षा अभियान "डिजिटल हुई उड़ान" का आयोजन*

बहजोई, संभल: श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई में बेटी शिक्षा अभियान "डिजिटल हुई उड़ान" के तहत एक रोमांचक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, हेमंत बाबू ने बताया कि यह अभियान 10 दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला का हिस्सा है, जो संस्थान द्वारा संभल में चलाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में महिलाओं और बेटियों को सांप सीढ़ी के माध्यम से डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारी दी गई। हेमंत बाबू ने बताया कि आज के समय में डिजिटल साक्षरता कितनी महत्वपूर्ण है, और कैसे यह महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर सकती है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बेटियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और डिजिटल साक्षरता के बारे में जानकारी प्राप्त की। 🌟

#बेटीशिक्षाअभियान #डिजिटलहुईउड़ान #श्रीपीडीटंडनसेवासंस्थान #संभल #महिलासशक्तिकरण

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन*हमारे संस्थान, श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई द्वारा विश्व युवक केंद्र...
07/03/2026

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन*

हमारे संस्थान, श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई द्वारा विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली के सहयोग से 06 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती संगीता भार्गव जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जब नारी सशक्त होगी तभी समाज सशक्त होगा। शिक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने जीवन को बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।”

श्रीमती अनुपमा सिंह जी को देश में संभल का नाम रोशन करने के लिए एवं लाखपति दीदी प्रोग्राम में रिबलिक डे परेड में प्रतिभाग करने के लिए ममेंटो देकर सम्मानित किया गया।

हमारी महिला शक्ति को सलाम! 💪

#अंतर्राष्ट्रीयमहिलादिवस #श्रीपीडीटंडनसेवासंस्थान #महिलासशक्तिकरण

06/03/2026

🌸 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली 🌸

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय, बहजोई में “सशक्त नारी – सशक्त समाज” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 135 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, समान अधिकार और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बेहद सुंदर और प्रेरणादायक पोस्टर प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुष्पा रानी ने कहा कि “जब नारी सशक्त होगी तभी समाज सशक्त होगा।” उन्होंने छात्राओं को शिक्षा और आत्मविश्वास के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई के प्रबंध निदेशक हेमंत बाबू ने बताया कि 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, समान अवसरों और सम्मान के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर मिलान – बी द चेंज की प्रोग्राम अधिकारी अंजलि सिंह ने “उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू एम्पावर गर्ल्स” अभियान के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि अगले 6 महीनों में लगभग 25,000 किशोरियों तक पहुँच बनाकर उन्हें उनके अधिकारों, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें शहर में महिला सशक्तिकरण से जुड़े नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली, UPCEG, लखनऊ तथा श्री पी. डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी छात्राओं, महाविद्यालय प्रशासन और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर राममोहन, रचना वार्ष्णेय, कुसुमलता, दीपक कुमार, धीरज बाला वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

✨ सशक्त नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला है।

🌸 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली 🌸अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या म...

वात्सल्य संस्था द्वारा“ #कैंसर की जंग – जागरूकता के संग”जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन #वात्सल्य संस्था द्वारा “कैंसर की जं...
31/01/2026

वात्सल्य संस्था द्वारा
“ #कैंसर की जंग – जागरूकता के संग”
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
#वात्सल्य संस्था द्वारा “कैंसर की जंग – जागरूकता के संग” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन #किंग_जॉर्ज_मेडिकल_यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के ब्राउन हॉल में सफलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कैंसर जागरूकता एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों एवं व्यक्तियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में समाज में स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता के लिए निरंतर किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए ; श्री पी.डी. टंडन सेवा संस्थान, बहजोई (जनपद संभल) के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री हेमंत बाबू को उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री
(संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण)
श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी द्वारा #प्रशंसा_पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में श्री पी.डी. टंडन सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे निस्वार्थ, समर्पित एवं प्रभावी प्रयासों की पहचान एवं प्रेरणा का प्रतीक है।
🌸✨
सादर
अर्चना देवी
सचिव
श्री पी डी टंडन सेवा संस्थान बहजोई

"कैंसर के खिलाफ लड़ाई में ज्ञान ही शक्ति है! 💪हमारे द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में मुंह कैंसर, गर्भाशय कैंसर...
09/01/2026

"कैंसर के खिलाफ लड़ाई में ज्ञान ही शक्ति है! 💪

हमारे द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में मुंह कैंसर, गर्भाशय कैंसर और स्तन कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

श्री हेमंत बाबू, राधा रानी, महानंदन गौतम और रूपा सैनी ने कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी और लोगों से अपील की कि वे कैंसर के प्रति जागरूक हों और नियमित जांच कराएं।

आइए, हम सभी मिलकर कैंसर के प्रति जागरूक हों और इस बीमारी को हराने में अपना योगदान दें। 🌟

#कैंसरजागरूकता #श्रीपीडीटंडनसेवासंस्थान #वात्सल्यलखनऊ #फावा #कैंसरअवेयरनेस"

"कैंसर के खिलाफ लड़ाई में ज्ञान ही शक्ति है! 💪श्री पी डी टंडन सेवा संस्थान ने वात्सल्य लखनऊ और फावा नेटवर्क के साथ मिलकर...
31/12/2025

"कैंसर के खिलाफ लड़ाई में ज्ञान ही शक्ति है! 💪

श्री पी डी टंडन सेवा संस्थान ने वात्सल्य लखनऊ और फावा नेटवर्क के साथ मिलकर साईं धाम कॉलोनी, चंदौसी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में हमने स्तन कैंसर, गर्भाशय कैंसर और मुंह कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाई और लोगों को इसके शुरुआती लक्षणों और उपचार के बारे में जानकारी दी।

हमारे संस्थापक श्री हेमंत ने कहा, "कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन अगर समय पर इसका पता लगाया जाए तो इसका इलाज संभव है।"

आइए, हम सभी मिलकर कैंसर मुक्त दुनिया बनाने के लिए हाथ मिलाएं! 🌟

#कैंसरजागरूकता #श्रीपीडीटंडनसेवासंस्थान #वात्सल्यलखनऊ #फावानेटवर्क #चंदौसी #कैंसरकेप्रतिजागरूकता

🎗️ कैंसर जागरूकता कार्यक्रम | श्री पी.डी. टंडन सेवा संस्थान 🎗️श्री पी.डी. टंडन सेवा संस्थान द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक...
17/12/2025

🎗️ कैंसर जागरूकता कार्यक्रम | श्री पी.डी. टंडन सेवा संस्थान 🎗️

श्री पी.डी. टंडन सेवा संस्थान द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं हेतु एक इंडक्शन व ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कैंसर के प्रारंभिक लक्षण, समय पर जांच, बचाव के उपाय और सही जानकारी को समाज तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को जागरूक कर उन्हें समुदाय में सही संदेश, सही समय पर और सही तरीके से पहुँचाने के लिए तैयार करना रहा, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित हो सकें।

हमारा विश्वास है कि जागरूकता ही बचाव है और मिलकर हम कैंसर के खिलाफ इस लड़ाई को और मजबूत बना सकते हैं।

संदेश: जल्दी पहचान – सुरक्षित जीवन
#जागरूकता #स्वस्थसमाज

Media coverage thanks    #बालअधिकारदिवस  #सशक्तनारीसशक्तसमाज
19/11/2025

Media coverage thanks #बालअधिकारदिवस #सशक्तनारीसशक्तसमाज

Address

Gola Gunj Bahjoi
Bahjoi
२४४४१०

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri P. D. Tandon Sewa Sansthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Shri P. D. Tandon Sewa Sansthan:

Share