COBI Jhajjar

COBI Jhajjar COBI is registered as a Society to provide a common platform to all Industries of Jhajjar District.

झज्जर जिले के समस्त उद्योगों का प्रतिनिधित्व एवं नेतृत्व कर रही औद्योगिक संस्था कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी...
05/06/2026

झज्जर जिले के समस्त उद्योगों का प्रतिनिधित्व एवं नेतृत्व कर रही औद्योगिक संस्था कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़ एवं क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन के सहयोग से बहादुरगढ़ स्थित रतन टाटा सिटी फॉरेस्ट में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

कोबी के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग के नेतृत्व में महासचिव श्री प्रदीप कौल, कोबी के माननीय सदस्य श्री संजय जैन, श्री नरेंद्र सिंघल सहित अनेक उद्योगपतियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक एवं उद्योग जगत का सामूहिक दायित्व है। तेजी से बढ़ते औद्योगिकीकरण और शहरीकरण के इस दौर में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण न केवल प्रदूषण को कम करने में सहायक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

उद्योग देश एवं प्रदेश की आर्थिक प्रगति के प्रमुख आधार हैं, परंतु औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी उतना ही आवश्यक है। झज्जर जिले के उद्योग सदैव सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहे हैं तथा भविष्य में भी हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहेंगे।

उद्योगों द्वारा रोजगार सृजन, राजस्व वृद्धि एवं क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए भी उद्योग जगत अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। पौधारोपण जैसे अभियान कार्बन उत्सर्जन को कम करने, वायु गुणवत्ता में सुधार लाने तथा जैव विविधता को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

कोबी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी उद्योगों, संस्थाओं एवं नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

आभार
टीम कोबी

एमआईई औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा किए गए निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए ह...
30/05/2026

एमआईई औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा किए गए निरीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए हम जिला उपायुक्त महोदया, एसडीएम महोदय तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

हम आशा करते हैं कि प्रशासन और उद्योग जगत के संयुक्त प्रयासों से औद्योगिक क्षेत्र की आधारभूत समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा तथा आगामी मानसून में उद्योगों एवं आमजन को राहत मिलेगी।

आभार
टीम कोबी

आगामी मानसून सीजन के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव एवं जल निकासी समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन ने 28 मई 202...
29/05/2026

आगामी मानसून सीजन के दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव एवं जल निकासी समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन ने 28 मई 2026 को बहादुरगढ़ एमआईई पार्ट-ए एवं पार्ट-बी का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त झज्जर श्रीमती वर्षा खांगवाल एवं एसडीएम बहादुरगढ़ श्री अभिनव सिवाच ने टीम कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) एवं बीसीसीआई प्रोग्रेसिव फ्रंट के प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर सीवरेज, नालों एवं ड्रेनेज व्यवस्था का जायजा लिया।

विशेष रूप से उन स्थानों का निरीक्षण किया गया जहां पूर्व में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या रही थी। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को मानसून से पहले सफाई एवं आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त महोदया ने कहा कि प्रशासन बाढ़ एवं जलभराव जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है तथा उद्योगों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अग्रिम तैयारियां की जा रही हैं।

कोबी ने निरीक्षण के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं एवं वर्तमान स्थिति से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रशासन के साथ साझा की। इस अवसर पर कोबी अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग, महासचिव श्री प्रदीप कोल, संयुक्त सचिव श्री सुरिंदर विशिष्ट सहित अनेक उद्योगपति एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज ने प्रशासन के इस सक्रिय प्रयास का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के नियमित निरीक्षण एवं आधारभूत सुविधाओं के सुधार कार्य जारी रहेंगे।

आभार
टीम कोबी एवं
टीम बीसीसीआई प्रोग्रेसिव फ्रंट

अपीलजिले के सभी उद्योगपतियों से विनम्र अपीलकृपया अपने उद्योगों के संचालन हेतु संबंधित विभागों से आवश्यक सभी लाइसेंस, अनु...
26/05/2026

अपील
जिले के सभी उद्योगपतियों से विनम्र अपील

कृपया अपने उद्योगों के संचालन हेतु संबंधित विभागों से आवश्यक सभी लाइसेंस, अनुमतियाँ एवं अनुपालन (Compliance) समय पर अवश्य प्राप्त करें तथा अपने उद्योगों का संचालन सभी नियमों एवं कानूनों के अनुसार करें।
क्योंकि यदि हम बिना नियमों और आवश्यक अनुपालनों के अपने उद्योग संचालित करते हैं और भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी या प्रशासनिक समस्या में फँसते हैं, तो वह समय अत्यंत कठिन एवं कष्टदायक हो सकता है।
इस विषय में यदि आपको किसी भी प्रकार की मार्गदर्शन (Guidance) या सहायता की आवश्यकता हो, तो COBI हर समय आपके साथ खड़ी है।
कृपया सजग रहें, जागरूक बनें और एक जिम्मेदार उद्योगपति होने का अपना कर्तव्य निभाएँ।

सुरक्षित उद्योग — सफल उद्योग।

आभार
टीम कोबी
हेल्पलाइन नंबर:-
+917500100080

झज्जर जिले के एमआईई पार्ट-बी औद्योगिक क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में एक श्रमिक की मृत्यु पर कन्फ...
26/05/2026

झज्जर जिले के एमआईई पार्ट-बी औद्योगिक क्षेत्र में हुए दुर्भाग्यपूर्ण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में एक श्रमिक की मृत्यु पर कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

इस दुखद घटना के बाद कोबी ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मृतक श्रमिक के परिवार को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। कोबी के 40 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी औद्योगिक दुर्घटना में मृतक के परिजनों के लिए इस प्रकार की सहायता राशि घोषित की गई है। संस्था ने आशा व्यक्त की है कि यह सहयोग शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में कुछ संबल प्रदान करेगा तथा उद्योग जगत में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सशक्त बनाएगा।

आभार
टीम कोबी

जिला झज्जर के समस्त उद्योगों का प्रतिनिधित्व करते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) ने एमआईई पार्ट-बी औद्य...
25/05/2026

जिला झज्जर के समस्त उद्योगों का प्रतिनिधित्व करते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) ने एमआईई पार्ट-बी औद्योगिक क्षेत्र में गत शुक्रवार को हुई बॉयलर ब्लास्ट की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है। कोबी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्ति शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों तथा बॉयलर ब्लास्ट में अपनी जान गंवाने वाले कर्मचारी की दिवंगत आत्मा को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ ने झज्जर जिले के समस्त उद्योगों के सामूहिक सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की है। यह सहायता राशि शीघ्र ही उद्योगों की मदद से जिला प्रशासन के माध्यम से पीड़ित परिवार तक पहुंचा दी जाएगी।

कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिले के सभी उद्योगपतियों से अपील की है कि वे अपने-अपने उद्योगों में सभी सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा तकनीकी निरीक्षण संबंधी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोक जा सके।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि एवं आर्थिक क्षति की भरपाई कर पाना अत्यंत कठिन होता है। किसी परिवार के सदस्य को खोने का दुःख अपूरणीय होता है तथा उद्योगों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसलिए सुरक्षा मानकों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ ने यह भी कहा कि इस कठिन एवं संवेदनशील समय में कोबी उस उद्योगपति साथी एवं प्रभावित परिवार के साथ पूर्ण रूप से खड़ी है, जिनके उद्योग में यह दुर्घटना हुई है, तथा हर संभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

आभार
टीम कोबी

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएँ अब सिर्फ मुद्दा नहीं, बल्कि तत्काल समाधान की मांग बन चुकी हैं।टूटी सड़कें, जलभराव, सीवर ज...
18/05/2026

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएँ अब सिर्फ मुद्दा नहीं, बल्कि तत्काल समाधान की मांग बन चुकी हैं।

टूटी सड़कें, जलभराव, सीवर जाम, खराब स्ट्रीट लाइट्स और अधूरे विकास कार्य — ये हालात उद्योगों के संचालन और श्रमिकों की सुरक्षा दोनों पर सीधा प्रभाव डाल रहे हैं।

कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने उद्योगों की वास्तविक समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए प्रशासन से पारदर्शी जांच, जवाबदेही और जल्द समाधान की मांग की है।

उद्योग सिर्फ कारोबार नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। समय रहते समाधान बेहद आवश्यक है।

आभार
टीम कोबी

झज्जर जिले के समस्त उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाली औद्योगिक संस्था कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) ने जिल...
16/05/2026

झज्जर जिले के समस्त उद्योगों का प्रतिनिधित्व करने वाली औद्योगिक संस्था कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) ने जिले के औद्योगिक क्षेत्रों की लगातार बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। कोबी के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष श्री विपिन बजाज, महासचिव श्री प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव श्री सुरेन्द्र वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार मित्तल तथा माननीय कार्यकारिणी सदस्यों ने झज्जर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं पर गंभीर चर्चा की । औद्योगिक क्षेत्रों के वर्तमान हालात उद्योगों के सुचारू संचालन के लिए अत्यंत चिंताजनक हैं और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज ने झज्जर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों की दुर्दशा पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की। उद्योगों से सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपयों के बड़े-बड़े टेंडर भी पारित किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन कार्यों का कोई प्रभाव दिखाई नहीं देता।

जब कागजों में विकास कार्य पूर्ण दिखाए जा रहे हैं, तो वास्तविकता में इन कार्यों का कोई अस्तित्व क्यों नहीं है। यह एक गंभीर जांच का विषय है कि आखिरकार उद्योगों से प्राप्त होने वाला राजस्व और विकास कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि कहां खर्च हो रही है। कोबी ने प्रशासन से इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्रवाई हो सके।

कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति अत्यंत खराब है। जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है, स्ट्रीट लाइट या तो लगी ही नहीं हैं या फिर कार्य नहीं कर रही हैं, जिससे रात्रि के समय दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है, बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद हैं, जिनमें पानी भर जाने के कारण उनका पता नहीं चलता और हादसों की संभावना और अधिक बढ़ जाती है। सीवर लाइनें जाम पड़ी हैं और सफाई व्यवस्था का नामोनिशान तक नहीं है।

इसके अतिरिक्त, संस्था ने औद्योगिक क्षेत्रों में अग्निशमन (फायर फाइटिंग) व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। हाल ही में देहकोरा औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग की घटना का उल्लेख करते हुए बताया गया कि फायर ब्रिगेड वाहन को मौके पर पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लग गया, जो अत्यंत चिंताजनक है और बड़े नुकसान का कारण बन गया। इस प्रकार की लापरवाही भविष्य में और बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है।

साथ साथ कर्मचारियों के स्वास्थ्य, उनके बच्चों की शिक्षा, कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण, तथा उद्योगों में आग लगने जैसी आपात स्थितियों में त्वरित सुविधाएं उपलब्ध न होना—ऐसे अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर गंभीरता से कार्य किए जाने की आवश्यकता है।
लेकिन यदि उद्योगों को रोजमर्रा की मूलभूत सुविधाएं ही समय पर उपलब्ध नहीं होंगी, तो अन्य महत्वपूर्ण अपेक्षाओं को पूरा करने की आशा कैसे की जा सकती है।
यदि संबंधित विभागों का यही उदासीन रवैया बना रहा, तो उद्योगों के लिए आगे बढ़ना और विकास की राह पर मजबूती से चलना अत्यंत कठिन हो जाएगा।

कोबी ने यह भी सवाल उठाया कि जब जमीनी स्तर पर कोई कार्य हो ही नहीं रहा है, तो फिर टेंडर पास करने का औचित्य क्या है और आखिर यह धनराशि कहां जा रही है। यदि बारिश शुरू होने से पहले ही यह स्थिति है, तो मानसून के दौरान हालात और भी बदतर हो जाएंगे, जिससे उद्योगों के संचालन में भारी बाधाएं उत्पन्न होंगी और श्रमिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी।

कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ ने इस गंभीर विषय को लेकर हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, माननीय उद्योग मंत्री श्री राव नरबीर सिंह, एचएसआईआईडीसी, उपायुक्त झज्जर, एसडीएम बहादुरगढ़ सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया है। साथ ही, औद्योगिक क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति को दर्शाने के लिए तस्वीरें एवं वीडियो भी साझा किए गए हैं, ताकि समस्या की गंभीरता को समझा जा सके।

कोबी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, और यदि इनकी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जाती रही, तो इसका सीधा असर रोजगार, उत्पादन और राजस्व पर पड़ेगा। अतः यह अत्यंत आवश्यक है कि औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और एक जवाबदेह एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

आभार
टीम कोबी

Dear Members,Greetings of the Day!!A meeting with the Regional Officer, HSPCB Bahadurgarh, Sh. Ashish Kaushik, was held ...
14/05/2026

Dear Members,
Greetings of the Day!!

A meeting with the Regional Officer, HSPCB Bahadurgarh, Sh. Ashish Kaushik, was held todayat teh HSPCB Office, Bahadurgarh. The COBI delegation included Sh. Parveen Garg (President, COBI), Sh. Pardeep Koul (General Secretary, COBI), Sh. Surender Vashisht (Joint Secretary, COBI), and Executive Members Sh. Vijender Gulati, Sh. Amrik Singh Lal, Sh. Vikas Gupta, Sh. Narender Singhal, and Sh. Deepak Sahni.

The meeting was conducted under the Yamuna Action Plan, wherein the following key directions were issued by the Regional Officer:
* Water-polluting industries must install their own ETP (Effluent Treatment Plant).
* Regular monitoring and surprise inspections will be carried out by the department from time to time to ensure compliance.
* Online monitoring devices must remain functional at all times.
* All industries must strictly adhere to environmental compliance norms.
* Wherever required, STP (Sewage Treatment Plant) must be installed and kept operational.
* Monthly meetings should be organized to spread awareness among industries.
* Strict instructions were given not to bypass the ETP under any circumstances.
All members are requested to take note and ensure strict compliance.

Regards
Team COBI
Helpline- 7500100080

करीब 50 वर्षों पुरानी औद्योगिक संस्था बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ (बीसीसीआई) इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर ...
04/05/2026

करीब 50 वर्षों पुरानी औद्योगिक संस्था बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ (बीसीसीआई) इस समय एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। लंबे समय से औद्योगिक हितों की अनदेखी और संगठन की निष्क्रियता के कारण उद्योग जगत में असंतोष बना हुआ था, जिसे दूर करने की अब उम्मीद जगी है, क्योंकि संस्था की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इसी क्रम में, कन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज़ (कोबी) की पहल पर “टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट” का गठन किया गया है। इस टीम ने बहादुरगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपतियों के साथ मिलकर बीसीसीआई कार्यालय में अपना नामांकन प्रस्तुत किया। यह पहल संस्था में नई सोच, ऊर्जा और जवाबदेही स्थापित करने का संकल्प है, जिसे बड़ी संख्या में उद्योगपतियों का समर्थन मिला है।

इस टीम में प्रवीण गर्ग, विपिन बजाज, सुशील गोयल, केदार सिंह भदौरिया, सतीश अग्रवाल, सुरेंद्र वशिष्ठ, विजय गुप्ता, एस.सी. शारदा, पुरुषोत्तम गोयल, सुनील शर्मा, राजेश गर्ग, अभिषेक कृपलानी, अशोक मित्तल, अंकुर मित्तल, प्रदीप कौल, तिलक राज गर्ग, दीपक शर्मा, एडवोकेट बलबीर सिंह, विनोद गुप्ता, नवल गर्ग, पवन लाकड़ा, सुनील गर्ग, सीए अनिल गुप्ता, सुरेश जैन, दलीप कौल, संजय जैन, मोहन लाल मनोचा, केशव जैमिनी, अजय अरोरा, विवेक खुलकर, शुभम ओझा, रवि चमड़िया, कपिल गर्ग एवं अशोक रेडू जैसे अनुभवी उद्योगपति शामिल हैं।

“टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट” का उद्देश्य बहादुरगढ़ एवं झज्जर जिले के उद्योगों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी निजी स्वार्थ के कारण प्रगति बाधित न हो। टीम अधोसंरचना विकास, प्रशासनिक समन्वय, श्रमिक कल्याण और नीतिगत सुधार जैसे मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही, संस्था में पारदर्शिता, नियमित संवाद और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रवीण गर्ग ने कहा कि टीम उद्योगों और कर्मचारियों के हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करेगी तथा सरकार और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगी।

टीम को विश्वास है कि 11 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद 12 मई से ही सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होगी, जिससे पूरे औद्योगिक माहौल में नई ऊर्जा, विश्वास और पारदर्शिता आएगी और बहादुरगढ़-झज्जर का औद्योगिक भविष्य और मजबूत होगा।

आभार
टीम प्रोग्रेसिव फ्रंट

Address

Plot No. GR-18B/2, Ground Floor, Ganpati Dham Industrial Area
Bahadurgarh
124507

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when COBI Jhajjar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to COBI Jhajjar:

Share