27/04/2026
इस वर्ष उत्तराखण्ड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाली सरस्वती शिशु मंदिर इण्टर कॉलेज बागेश्वर की छात्रा कु० गीतिका पंत को उनकी इस उपलब्धि के लिए नागरिक मंच द्वारा उनके घर जाकर सम्मानित किया गया।
बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली गीतिका ने अपने परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से न केवल यह सफलता अर्जित की है अपितु बागेश्वर को भी गौरवान्वित किया है।
आशा है कि आने वाले समय में वह उत्कृष्टता के साथ हमारे देश और समाज की सेवा करेंगी।
नागरिक मंच गीतिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।