विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखण्ड

  • Home
  • India
  • Badrinath
  • विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखण्ड

विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखण्ड संवादात सौहार्दम !

18/06/2026

सम्पूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले महान धावक, पद्मश्री 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🏻

🇮🇳 | |

18/06/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंचम सरसंघचालक, कुशल संगठक परमपूज्य के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।

|

18/06/2026

भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में अपने शौर्य से स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाली महान वीरांगना, कुशल नेतृत्वकर्ता, वीर योद्धा और साहस, शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

"यदि छुआछूत पाप नहीं तो फिर कुछ भी पाप नहीं" सामाजिक समरसता एवं सामाजिक उत्थान के लिए सतत सेवाकार्य करने वाले राष्ट्रीय ...
17/06/2026

"यदि छुआछूत पाप नहीं तो फिर कुछ भी पाप नहीं"

सामाजिक समरसता एवं सामाजिक उत्थान के लिए सतत सेवाकार्य करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक पू. मधुकर दत्तात्रेय देवरस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटी-कोटी नमन।

|

17/06/2026

छत्रपति शिवाजी महाराज को राष्ट्रभक्त धर्म योद्धा एवं कुशल प्रशासक के रूप में दीक्षित करने वाली भारतीय माताओं की आदर्शस्वरूपा पूज्य राजमाता जीजाबाई भोसले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

| |

देहरादून | आज पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रान्त कार्यालय के उद्घाटन किया गया।इस अवसर महानगर संघचालक श्रीमान चन्द्रगुप्त ...
16/06/2026

देहरादून | आज पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रान्त कार्यालय के उद्घाटन किया गया।

इस अवसर महानगर संघचालक श्रीमान चन्द्रगुप्त विक्रम जी, प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उत्तराखण्ड डॉ. शैलेन्द्र जी, प्रान्त प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उत्तराखण्ड श्रीमान संजय जी, मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत जी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

16/06/2026

भारतीय रसायन विज्ञान के जनक, महान शिक्षाविद डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

16/06/2026

महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध विधि-शास्त्री देशबंधू चित्तरंजन दास जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पश्चिम क्षेत्र क्षेत्र स्तरीय 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) द्रोण कॉलेज दिन...
14/06/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पश्चिम क्षेत्र क्षेत्र स्तरीय 20 दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) द्रोण कॉलेज दिनेशपुर, रूद्रपुर में संपन्न हो गया है।

समापन समारोह में स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन की सुंदर प्रस्तुति दी गई जिसमें दंड के प्रयोग नियुद्ध के प्रयोग तथा पदविन्यास के प्रयोग की सुंदर प्रस्तुति दी गई एवं हर आयु वर्ग के भिन्न-भिन्न खेल प्रस्तुत किए गए घोष बजाकर सभी आए हुए दर्शक दीर्घा में सभी लोगों का मन मोह लिया।

समापन समारोह में श्रीमान रवि कुमार अय्यर जी (अखिल भारतीय संपर्क टोली सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) मुख्य वक्ता रहे।

श्रीमान रवि कुमार अय्यर जी ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है भारत विज्ञान के क्षेत्र में कई विषयों में पहले स्थान पर है। चंद्रयान को सबसे कम लागत में भेजने वाला पहला देश है रूस के साथ मिलकर दुनियां की सबसे खतरनाक मिशाइल ब्रहमास्त्र बनाने वाला पहला देश है तथा जनसंख्या सन्तुलन पर वक्तव्य दिया अय्यर जी ने कहा सिक्खों का देश के लिए सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा बंगाली समाज के भी कई योगदान गिनाए तथा उत्तराखंड की कई स्थानों का महत्व बताते हुए कहा भारत का उत्तराखंड शांति का केंद्र है जिसमें हरिद्वार ऋषिकेश का उल्लेख करते हुए वर्तमान में कैंची धाम मैं आई अन्य देशों के प्रसिद्ध लोगों के वक्तव्य गिनाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान शिवकुमार अग्रवाल जी द्वारा की गई।

वर्ग कार्यवाह आशीष ओबरॉय जी द्वारा पूरे वर्ग की 20 दिन की समस्त कार्यक्रम को विस्तार रूप से बताया गया।

| | | | |

सीमाई चुनौतियों और जनसांख्यिकीय बदलावों के प्रति सजग रहना होगा : प्रदीप जीविकासनगर, जनपद देहरादून स्थित हिमालयन इंटरनेशन...
14/06/2026

सीमाई चुनौतियों और जनसांख्यिकीय बदलावों के प्रति सजग रहना होगा : प्रदीप जी

विकासनगर, जनपद देहरादून स्थित हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख प्रदीप जी ने कहा कि "भारत की पहचान उसकी आध्यात्मिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और विश्व कल्याण की भावना से जुड़ी है। देश की हजारों वर्षों पुरानी सभ्यता और सांस्कृतिक चेतना ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे समझने और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। सीमाई चुनौतियों और जनसांख्यिकीय बदलावों के प्रति सजग रहना होगा।

उन्होंने कहा कि संघ की लगभग सौ वर्ष की यात्रा विचार, विश्वास, विकास और समाज जागरण की यात्रा रही है। स्वयंसेवक समाज में अनुशासन, एकता, संस्कार और सेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। भारत के सामने बाहरी और आंतरिक दोनों प्रकार की चुनौतियां मौजूद हैं।

पाकिस्तान और चीन के साथ लगी सीमाओं की संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय बदलाव को चिंता का विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें और विदेशी षड्यंत्र भारत को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके प्रति समाज को सजग रहना होगा। आधुनिक युद्ध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और अब संघर्ष केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रह गए हैं। ऐसे में विज्ञान, तकनीक और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देना समय की मांग है।

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश की सांस्कृतिक जड़ों और राष्ट्रीय चेतना को भी मजबूत करना आवश्यक है। संघ किसी धर्म का विरोधी नहीं है, बल्कि समाज में राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करता है। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व-बोध और नागरिक कर्तव्यों जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाकर ही भारत को परम वैभव की ओर अग्रसर किया जा सकता है।"

समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल जयवीर सिंह नेगी जी ने कहा कि "15 दिनों के प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठन क्षमता और राष्ट्रसेवा की उत्कृष्ट भावना का परिचय दिया है। उन्होंने इसे ‘लघु भारत’ की झलक बताते हुए कहा कि यहां प्राप्त प्रशिक्षण स्वयंसेवकों को समाज और राष्ट्रहित में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा। देश की उन्नति और सुरक्षा में सैनिकों के साथ-साथ जागरूक नागरिकों और स्वयंसेवकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। समय और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।"

वर्ग सर्वव्यवस्था प्रमुख संदीप महावर जी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 30 मई से प्रारंभ हुए 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से कुल 306 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 144 महाविद्यालयीन छात्र एवं युवा व्यवसायी तथा 40 से 65 वर्ष आयु वर्ग के 162 शिक्षक, कर्मचारी, व्यवसायी और सेवानिवृत्त नागरिक शामिल रहे।

समापन समारोह में स्वयंसेवकों ने दंड युद्ध, नियुद्ध, योगासन, सूर्य नमस्कार और सामूहिक समता का प्रदर्शन कर प्रशिक्षण की झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में प्रान्त प्रचारक डॉ शैलेंद्र जी जी, सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर जी, सह प्रान्त प्रचार प्रमुख हेम पांडे जी, प्रांत समरसता प्रमुख राजेंद्र पंत जी, सह विभाग प्रचारक सौरभ जी, जिला संचालक देवराज जी, वर्ग सर्वाधिकारी लोकपाल जी, विष्णु जी,वर्ग कार्यवाह रविन्द्र जी , चंदन जी, वर्ग पालक मनोहर जी, राकेश बडोनी जी, विभाग प्रचार प्रमुख गजेंद्र खंडूरी जी, मुख्य शिक्षक राहुल जी, पूरण जी, सह मुख्य शिक्षक रमेश जी, कमल जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उद्योगपति एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थित रही।

| | | | |

Address

Badrinath
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखण्ड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to विश्व संवाद केन्द्र उत्तराखण्ड:

Share