अरुणाभ फाउंडेशन

Directions

अरुणाभ फाउंडेशन बछरावाँ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को समर्पित एक प्रयास...

अरुणाभ फाउंडेशन द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति परधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में अर...
05/08/2026

अरुणाभ फाउंडेशन द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर
धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में अरुणाभ फाउंडेशन द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है यह कार्य श्रद्धालुओं की आस्था सुविधा तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है
मंदिर के शिखर बाहरी संरचना एवं परिसर के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है जीर्णोद्धार पूर्ण होने के बाद मंदिर परिसर और भी भव्य सुरक्षित एवं आकर्षक रूप में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा

जय श्री राम 🚩🙏🙏
अरुणाभ फाउंडेशन

🙏🙏
02/06/2026

🙏🙏

अरुणाभ फाउंडेशन की शीतल पहल – जनता के लिए वाटर कूलर का  बुजुर्ग महिला के  करकमलों द्वारा किया गया शुभारंभ प्यासे को पानी...
02/06/2026

अरुणाभ फाउंडेशन की शीतल पहल – जनता के लिए वाटर कूलर का बुजुर्ग महिला के करकमलों द्वारा किया गया शुभारंभ

प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इसी पुण्य भाव से प्रेरित होकर अरुणाभ फाउंडेशन ने भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए शेख पुर दखिना में सार्वजनिक वाटर कूलर लगवाया है, जिसका शुभारंभ बुज़ुर्ग महिला के करकमलों द्वारा किया गया
अरुणाभ फाउंडेशन का यह वाटर कूलर 24 घंटे शुद्ध और शीतल जल की निर्बाध आपूर्ति करेगा।

संदीप द्विवेदी
अध्यक्ष अरुणाभ फाउंडेशन

अरुणाभ फाउंडेशन की शीतल पहल – जनता के लिए वाटर कूलर का कल होगा उद्घाटन*  प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया ...
01/06/2026

अरुणाभ फाउंडेशन की शीतल पहल – जनता के लिए वाटर कूलर का कल होगा उद्घाटन*

प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इसी पुण्य भाव से प्रेरित होकर अरुणाभ फाउंडेशन ने भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए शेख पुर दखिना में सार्वजनिक वाटर कूलर लगवाया है, जिसका उद्घाटन कल सुनिश्चत हुआ है।
अरुणाभ फाउंडेशन का यह वाटर कूलर 24 घंटे शुद्ध और शीतल जल की निर्बाध आपूर्ति करेगा।

संदीप द्विवेदी
अध्यक्ष अरुणाभ फाउंडेशन

अरुणाभ फाउंडेशन का संकल्प: प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार*आस्था केवल पूजा नहीं, हमारी संस्कृति की जड़ है। इसी भाव को जीव...
15/05/2026

अरुणाभ फाउंडेशन का संकल्प: प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार*
आस्था केवल पूजा नहीं, हमारी संस्कृति की जड़ है। इसी भाव को जीवंत करते हुए _अरुणाभ फाउंडेशन_ के माध्यम से क्षेत्र के पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार का संकल्प लिया है।
_अरुणाभ फाउंडेशन_ द्वारा पहले चरण में मंदिरों की सूची तैयार कर, विशेषज्ञ कारीगरों की टीम से मूल स्थापत्य शैली को बचाते हुए मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है दीवारों पर फिर से रामायण-महाभारत के प्रसंग उकेरे जाएँगे, टूटे फर्श सँवारे जाएँगे और शिखरों पर स्वर्ण-कलश फिर से दमकेंगे।
यह संकल्प केवल पत्थरों को जोड़ना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ना है। मंदिर केवल पूजा-स्थल नहीं, गाँव की चौपाल, संस्कारों की पाठशाला और एकता का केंद्र होते हैं। इनके पुनर्निर्माण से बुजुर्गों को सम्मान, युवाओं को संस्कार और बच्चों को अपनी विरासत मिलेगी।
विकास का अर्थ सिर्फ सड़क और बिल्डिंग नहीं, अपनी संस्कृति को बचाना भी है। अगर हमने अपने मंदिर बचा लिए, तो हमने अपनी आत्मा बचा ली।”
क्षेत्रवासियों ने इस पहल का दिल से स्वागत किया है। निःसंदेह, जब मंदिरों के घंटे एक साथ गूँजेंगे, तो पूरा क्षेत्र भक्ति और गौरव से भर जाएगा। 🙏
_संदीप द्विवेदी_
_अध्यक्ष अरुणाभ फाउंडेशन_

Address

Bachhrawan
229301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अरुणाभ फाउंडेशन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share