08/07/2024
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी का समूचा जीवन संघर्षों से भरा पड़ा है। एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद प्रधानमंत्री जैसी महत्वपूर्ण कुर्सी तक पहुंचना उनके कुशल व्यक्तित्व का परिचायक है। आज देश में सत्ता के लिए जहां संघर्ष हो रहा है, राजनेता जाति-पात, मजहब किसी का भी सहारा ले रहे हैं। इसके विपरीत उनका व्यक्तित्व था। सत्ता को दरकिनार कर उन्होंने संघर्षों का रास्ता चुना। इसी का परिणाम है कि लोकतंत्र जब तानाशाही की ओर चलती है तो चंद्रशेखर के संघर्षों की याद आती है। वे जहां भी रहे धमक के साथ रहे, नकली जिंदगी से उनका दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं था।
आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर जी की 17वीं पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन व विनम्र श्रद्धांजलि!