Donate Now :
Bank : HDFC Bank
A/C : 50200105887667
IFSC Code : HDFC0007164
UPI ID : 9452414359@hdfcbank संस्थान का नाम :
द धम्मा ग्लोबल फॉउण्डेशन ।
पता :
अंतरराष्ट्रीय बुद्ध विहार, गोठांव, आजमगढ़ ।
उद्देश्य :
समाज उत्थान एवं विशेष रूप से धम्म (धर्म), शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में कार्य करना जैसे-
1. राष्ट्र व समाज में समता, स्वतंत्रता तथा न्याय और बंधुत्व की भावना के विकास हेतु
हर सम्भव प्रयास करना ।
2. सम्पूर्ण समाज विशेषकर बौद्ध, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, शोषित, निर्धन, पिछड़ा वर्ग, अति निर्बल वर्ग, महिलाओं, विकलांगों एवं किसानों के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक एवं धार्मिक विकास के कार्यक्रम सम्पादित करना एवं रूग्ण पीडित मानवता की सेवा करना।
3. सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीक्षा कार्यक्रम, पर्यावरण कार्यक्रम, अधिवेशन, गोष्ठियों, सम्मेलन, प्रवचन सभाओं, अध्ययन शिविरों, स्मृति दिवसों, प्रशिक्षण शिविरों आदि का आयोजन व संचालन करना।
4. बौद्ध धम्म दीक्षा का आयोजन कर बौद्ध धम्म दीक्षा देना व बौद्ध धम्म दीक्षा प्रमाण-पत्र जारी करना तथा जाति प्रथा व दहेज प्रथा के उन्मूलन हेतु सामूहिक विवाह / सामूहिक बौद्ध विवाह पद्धति का आयोजन एवं संचालन करना तथा विवाह प्रमाण-पत्र जारी करना।
5. प्रतियोगिताएं, बैठकें, विशेष कक्षाएँ, छात्र प्रोत्साहन कार्यक्रम आदि आयोजित करना ।
6. धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का निर्माण व जीर्णोद्धार करना।
7. समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उचित, उत्तम कार्य करने वाले लोगों तथा संस्थाओं को छात्रवृत्ति, पुरस्कार, सहायता एवं वित्तीय सहायता, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र अथवा प्रमाण-पत्र आदि प्रदान करना।