संत रविदास मंदिर एवं सम्यक बौद्ध विहार ट्रस्ट

  • Home
  • India
  • Azamgarh
  • संत रविदास मंदिर एवं सम्यक बौद्ध विहार ट्रस्ट

संत रविदास मंदिर एवं सम्यक बौद्ध विहार ट्रस्ट jai bheem

🙏 श्रद्धांजलि सभा – पूजनीय भंते यशवर्धन जी 🙏दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार)⏰ समय: सुबह 11 बजे से📍 स्थान: संत रविदास मंदिर...
27/12/2025

🙏 श्रद्धांजलि सभा – पूजनीय भंते यशवर्धन जी 🙏

दिनांक 28 दिसंबर 2025 (रविवार)
⏰ समय: सुबह 11 बजे से
📍 स्थान: संत रविदास मंदिर एवं सम्यक बुद्धविहार,
अक्षयवट महराजगंज, आज़मगढ़

पूजनीय भंते यशवर्धन जी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर
एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।
भंते यशवर्धन जी का संपूर्ण जीवन
बुद्ध धम्म, समाज सेवा, करुणा और मानवता के लिए समर्पित रहा।

उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर
उनके त्याग, समर्पण एवं स्नेह के प्रति
अपनी कृतज्ञता प्रकट करें।

इस अवसर पर सभी आगंतुक उपासकों के लिए
भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि
अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर
कार्यक्रम को सफल बनाएं।

-सादर आमंत्रण
संत रविदास मंदिर एवं सम्यक बुद्धविहार समिति

10/11/2025

Dr Indu Choudhary

आज दिनांक 19-10-2025 को आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित “विशाल शांति मशाल यात्रा एवं धम्म सभा” में संत रविदास मंदिर एवं...
19/10/2025

आज दिनांक 19-10-2025 को आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित “विशाल शांति मशाल यात्रा एवं धम्म सभा” में संत रविदास मंदिर एवं सम्यक बुद्धविहार समिति अक्षयवट महराजगंज के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी सम्मानपूर्वक सम्मिलित हुए।

यह आयोजन महाबोधि महासंघ मुक्ति आंदोलन के समर्थन में हुआ, जिसका उद्देश्य समाज में शांति, समानता और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। 🕊️

कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षुओं एवं समाज के अग्रणी वक्ताओं ने भाग लेकर बुद्ध, बाबा साहब और महापुरुषों के विचारों को साझा किया तथा सामाजिक न्याय और मानवीय एकता का संदेश दिया। ✊🪔

हम सभी समिति सदस्य इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हैं और समाज में जागरूकता की जलाई गई मसाल को लेकर संघर्षरत रहने का संकल्प लेते हैं।

👉 नमो बुद्धाय — जय भीम — जय संत रविदास 🙏✨

#धम्मसभा #मशालयात्रा #नमोबुद्धाय #जयभीम #सामाजिक_न्याय #बुद्धविहार #संत_रविदास #आजमगढ़ #शांति_समानता

बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि परशुरामपुर, आजमगढ़ ज़िले के जाने-माने डॉक्टर, गरीबों के सच्चे मसीहा, सभी के सुख...
16/09/2025

बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि परशुरामपुर, आजमगढ़ ज़िले के जाने-माने डॉक्टर, गरीबों के सच्चे मसीहा, सभी के सुख-दुख के साथी, बहुजन मूवमेंट के सजग प्रहरी और हम सबके आदरणीय मार्गदर्शक व गार्जियन, परम आदरणीय श्री राम मिलन जी (संस्थापक – बवासीर दवाखाना) का लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया।
उनका पार्थिव शरीर आज लगभग दोपहर 1:30 बजे उनके निवास स्थान पर पहुंचेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। 🙏

“सबे संखारा अनिच्चा,
सबे संखारा दुक्खा,
सबे धम्मा अनत्ता।”

Address

Azamgarh

Telephone

+918130074244

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when संत रविदास मंदिर एवं सम्यक बौद्ध विहार ट्रस्ट posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share