23/10/2025
'अन्नपूर्णा केंद्र' और 'घर-घर चकिया' अभियान पर संगोष्ठी
अयोध्या, २३ अक्टूबर:
ऋत-आधारित व्यवस्था की स्थापना हेतु प्रतिबद्ध विसर्ग ट्रस्ट के तत्वावधान में आज सिविल लाइन्स स्थित मुख्यालय पर 'अन्नपूर्णा केंद्र' विषयक एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता, अटल इनोवेशन सेंटर के वैज्ञानिक और नवाचारी श्री गंगाराम चौहान ने अपने द्वारा विकसित हाथ चक्की और कृषि क्षेत्र के अन्य नवाचारों से उपस्थित समुदाय को परिचित कराया। उन्होंने बताया कि ये नवाचार शुद्धता और पारंपरिक पोषण को पुनः स्थापित करने में सहायक होंगे। युवा उद्यमी श्री राज यादव ने इन उपयोगी नवाचारों के व्यावसायिक उत्पादन और व्यापक स्तर पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में, वरिष्ठ कवि एवं चिंतक डॉ श्री दुर्गेश श्रीवास्तव ने विसर्ग की मूलभूत अवधारणाओं और 'अपरिग्रह' के महत्व पर गहन विवेचना प्रस्तुत की।
बाजार में तेजी से बढ़ रही मिलावटखोरी पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, युवा समाजसेवी श्री गणेश भारती ने विसर्ग परिवार द्वारा चलाए जा रहे 'घर-घर चकिया' अभियान की प्रासंगिकता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
ट्रस्ट के मुख्य न्यासी कौत्स श्री ने विसर्ग की संकल्पना और 'भारत राष्ट्रीय परिवार' की अवधारणाओं पर विस्तृत चर्चा की।
धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगोष्ठी का सफल समापन हुआ।
विसर्ग ट्रस्ट, अयोध्या [संपर्क विवरण - [email protected] Mob: 092083 31473