ABHINAV BHARAT NYAS

ABHINAV BHARAT NYAS Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ABHINAV BHARAT NYAS, Nonprofit Organization, 632-Vaishnav Nagar Colony, Raibareli Road, Usroo, Ayodhya –, Ayodhya.

न्यास ‘आत्मनो मोक्षार्थं जगद्धिताय च’ की भावना लिए राष्ट्र,समाज, जीव–जगत के कल्याण,भारतीय संस्कृति की रक्षा व सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए शिक्षा,स्वास्थ्य,महिला सशक्तिकरण,युवा एवं वृद्धजन कल्याण,खेल,योग,गुरुकुल शिक्षा,गौ–सेवा के लिए प्रयत्नशील है।

अभिनव भारत न्यास और आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा आयोजित ‘उन्नयन: संवाद...
25/07/2026

अभिनव भारत न्यास और आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा आयोजित ‘उन्नयन: संवाद, चिन्तन और आत्मबोध’ कार्यक्रम के लिए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पूज्य योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से आयोजकों,प्रतिभागियों और सभी युवा साथियों को बहुत बहुत आभार......

ABHINAV BHARAT NYAS
Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj

ABHINAV BHARAT NYAS और Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj के संयुक्त तत्वावधान में आ...
24/07/2026

ABHINAV BHARAT NYAS और Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘कल्याणी – आरोग्यम’ कार्यक्रम .....मीडिया की दृष्टि से.....

स्थान देने के लिए सभी मीडिया बंधुओं का बहुत बहुत आभार....

ABHINAV BHARAT NYAS और Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj के संयुक्त तत्वावधान में  ...
23/07/2026

ABHINAV BHARAT NYAS और Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology Kumarganj के संयुक्त तत्वावधान में 'स्वस्थ कन्या, सशक्त भारत' अभियान के अंतर्गत 'कल्याणी आरोग्यम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ माननीय कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का उत्तम स्वास्थ्य ही उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की सशक्त आधारशिला है। परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया, जिसमें प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मंजूषा पांडेय द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता प्रदान की गई।कार्यक्रम की संयोजिका अधिष्ठाता पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय डॉ नमिता जोशी ने कहा बच्चियों की समय समय जांच होती रहे जिससे सकारात्मकता बनी रहे।अभिनव भारत न्यास के संस्थापक Abhinav Singh Rajput ने कहा "कल्याणी आरोग्यम" केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि हमारी बेटियों और बहनों के सम्मान, स्वास्थ्य और सशक्त भविष्य के प्रति एक सामूहिक संकल्प है।
स्वस्थ नारी ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ डी नियोगी, अधिष्ठाता कम्युनिटी साइंस डॉ साधना सिंह, सुधीर सिंह,अतर सिंह यादव, डॉ जे पी आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ सत्यव्रत सिंह ने किया।

#कल्याणीआरोग्यम #अभिनवभारतन्यास #स्वस्थनारीसमृद्धभारत #नारीस्वास्थ्य #महिलासशक्तिकरण #स्वस्थभारत #जनजागरूकता

🌸 KALYANI AAROGYAMEmpowering Women's Health • Inspiring Healthy FuturesA Joint Initiative ofABHINAV BHARAT NYAS &Acharya...
22/07/2026

🌸 KALYANI AAROGYAM
Empowering Women's Health • Inspiring Healthy Futures

A Joint Initiative of
ABHINAV BHARAT NYAS
&Acharya Narendra Deva University of Agriculture & Technology, Kumarganj, Ayodhya

Good health is the foundation of confidence, education, and empowerment. With this vision, KALYANI AAROGYAM is being organized as a dedicated women's health initiative to promote preventive healthcare, early diagnosis, and holistic well-being among girl students.

This unique initiative will provide an opportunity for every participant to receive professional medical guidance from an experienced Specialist Obstetrician & Gynaecologist in a safe, respectful, and supportive environment.

Key Highlights

✔ Comprehensive Gynaecological Examination for all Girl Students by a Specialist Obstetrician & Gynaecologist
✔ Assessment of Uterine Health and Menstrual Disorders
✔ Guidance on Irregular Menstruation, Menstrual Hygiene & Menstrual Pain
✔ Health Counselling and Lifestyle Guidance
✔ Nutritional and Preventive Healthcare Awareness
✔ Confidential Medical Consultation in a Student-Friendly Environment
✔ Referral for Further Medical Evaluation, if Required

I'm thrilled to share details about KALYANI AAROGYAM, an initiative empowering young women's health! 🌸 It offers comprehensive check-ups, menstrual guidance, and confidential consultations with specialists. Our goal is to foster healthy, confident futures.

"Healthy Young Women Today, Stronger India Tomorrow."

🌿 उन्नयन: संवाद, चिन्तन और आत्मबोध  🌿"When enlightened minds come together, a generation finds its direction."The Nation...
19/07/2026

🌿 उन्नयन: संवाद, चिन्तन और आत्मबोध 🌿

"When enlightened minds come together, a generation finds its direction."

The National Seminar – UNNAYAN: Dialogue, Reflection & Self-Realisation is a sincere endeavour to inspire young minds through meaningful discussions on education, philosophy, culture, leadership and the timeless wisdom of Indian civilisation.

This inspiring initiative reflects the visionary leadership of Hon'ble Vice-Chancellor Dr. Gyanendra Pratap Singh, whose commitment to holistic, value-based education continues to strengthen the academic and intellectual environment of the university. The programme has also been enriched by the dedicated efforts of Dr. D. Niyogi, Dean of Student Welfare (DSW), whose constant encouragement has made this platform a vibrant opportunity for students to interact with eminent national personalities.

Highlights of the Intellectual Deliberations

🌟 Padma Shri Dr. Rajesh Kumar Grover inspired the audience by emphasizing that education must nurture both excellence and empathy, and that true progress is achieved when scientific knowledge is guided by human values.

🌟 Dr. Arun Prakash highlighted the importance of self-awareness, critical thinking, and Indian philosophical traditions, reminding young minds that real education begins with understanding oneself.

🌟 Dr. Meenakshi Joshi eloquently spoke on the transformative power of literature, culture, and ethical values, encouraging students to become socially responsible and intellectually awakened citizens.

🌟 Acharya Garg Muni Das delivered a thought-provoking address on inner peace, moral responsibility, and the path of self-realisation, urging the youth to become torchbearers of harmony and righteousness.

Together, these enlightening addresses created a powerful atmosphere of dialogue, reflection, and intellectual awakening, leaving participants inspired to pursue knowledge with purpose and serve society with integrity.

The programme was organised jointly by Acharya Narendra Dev University of Agriculture & Technology, Kumarganj, Ayodhya and Abhinav Bharat Nyas, reaffirming their shared commitment to nurturing enlightened, responsible and nation-building youth.

"UNNAYAN is not merely an event—it is the beginning of a journey from knowledge to wisdom, from thought to action, and from the self to society."

19/07/2026
उन्नयन : संवाद, चिन्तन और आत्मबोध केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वयं से साक्षात्कार का एक सार्थक प्रयास है। आइए, विचारो...
17/07/2026

उन्नयन : संवाद, चिन्तन और आत्मबोध केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वयं से साक्षात्कार का एक सार्थक प्रयास है। आइए, विचारों की गरिमा, संवाद की संस्कृति और आत्मबोध की चेतना को एक साथ अनुभव करें। ऐसे समय में जब जीवन की गति निरंतर बढ़ रही है, ठहरकर स्वयं को समझना, समाज को दिशा देने वाले विचारों से जुड़ना और अनुभवी मनीषियों के सान्निध्य में चिंतन करना हम सभी के लिए आवश्यक है। आप सपरिवार एवं मित्रों सहित इस प्रेरणादायी बौद्धिक संगोष्ठी में सादर आमंत्रित हैं।

📅 दिनांक: 19 जुलाई 2026 (रविवार)
🕘 समय: प्रातः 9:00 बजे
📍 स्थान: आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या

आइए, संवाद से दृष्टि, चिंतन से चेतना और आत्मबोध से जीवन को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने के इस अभियान का सहभागी बनें। आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारा सौभाग्य होगी।

आयोजक
ABHINAV BHARAT NYAS

"जब धरती हरी-भरी होगी, तभी मानव जीवन सुरक्षित और समृद्ध होगा।" इसी संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज वन विभाग, अयोध...
05/07/2026

"जब धरती हरी-भरी होगी, तभी मानव जीवन सुरक्षित और समृद्ध होगा।" इसी संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज वन विभाग, अयोध्या, अर्चिशा फाउंडेशन, प्रयागराज एवं अभिनव भारत न्यास के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या के रामपथ पर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कोषाधिकारी श्रीमती ममता सिंह ने सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया तथा अभियान को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अभिनव भारत न्यास के अध्यक्ष अभिनव सिंह राजपूत ने कहा—

«"वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। आज आवश्यकता केवल पौधे लगाने की नहीं, बल्कि उन्हें परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करने की है। यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे, तो पर्यावरण संरक्षण एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है। अभिनव भारत न्यास समाज में हरित चेतना के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।"»

वहीं अर्चिशा फाउंडेशन की संरक्षिका मंशा सिंह ने कहा—

«"प्रकृति का संरक्षण ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। वृक्ष हमें प्राणवायु, छाया, जल संरक्षण और जैव विविधता का अनमोल उपहार देते हैं। आज का यह अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लगाया गया प्रत्येक पौधा एक सशक्त वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करे।"»

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।

अभिनव भारत न्यास की ओर से विजय प्रताप सिंह, हृदयराम, अमन, शुभम सिंह 'जिज्ञास', अभिषेक, यशवेंद्र, सतेन्द्र, अरविंद, शिवेंद्र, हृदय नारायण,पंकज आर्या, राहुल द्विवेदी ,विवेक सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, जनभागीदारी और पौधों के संरक्षण की भावना को सशक्त बनाना रहा।

Ayodhya Nagar Nigam
MYogiAdityanath
Surya Pratap Shahi

28/05/2026

Address

632-Vaishnav Nagar Colony, Raibareli Road, Usroo, Ayodhya –
Ayodhya
224001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABHINAV BHARAT NYAS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share