29/07/2026
🌱 पर्यावरण संरक्षण की ओर एक और कदम! 🌱
कल हेल्प सेफ्टी एंड केयर फाउंडेशन द्वारा राजकीय तुलसी इंटर कॉलेज परिसर में एक वृहद पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए तथा सभी ने इन पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
इस प्रयास को समाचार पत्रों/मीडिया में भी स्थान मिला है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राव जी, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और उत्साही छात्राओं का इस अभियान को सफल बनाने के लिए हृदय से आभार! 🙏
"वृक्ष जीवन का आधार हैं, आइए मिलकर अपनी धरती को हरा-भरा बनाएं।" 🌳✨