Social Action For Progressive Nation Foundation -Sapna Foundation

  • Home
  • India
  • Ayodhya
  • Social Action For Progressive Nation Foundation -Sapna Foundation
Directions Contact the organization

Social Action For Progressive Nation Foundation -Sapna Foundation social action for progressive Nation Foundation is an organisation which is totally devoted for humanity

सम्मान
21/07/2026

सम्मान

रक्त दान महा दान04 जुलाई 2026
20/07/2026

रक्त दान महा दान
04 जुलाई 2026

02/06/2026
हिंदी पत्रकारिता के 200 गौरवशाली वर्ष के अवसर पर शहर के सिविल लाइंस स्थित एक होटल के सभागार में वरिष्ठ पत्रकार विवेकानन्...
31/05/2026

हिंदी पत्रकारिता के 200 गौरवशाली वर्ष के अवसर पर शहर के सिविल लाइंस स्थित एक होटल के सभागार में वरिष्ठ पत्रकार विवेकानन्द पाण्डेय की "उठान के दिन" पुस्तक का विमोचन समारोहपूर्वक आयोजित हुआ। इस दौरान पत्रकारिता परिचर्चा और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
सोशल एक्शन फॉर प्रोग्रेसिव नेशन फाउंडेशन (सपना फाउंडेशन) की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार व लेखक अरविंद कुमार सिंह ने कहा की संदर्भ, इतिहास और संस्मरणों को संजोने का सशक्त माध्यम पुस्तक होती है। किसी संस्मरणों को जब संजोया जाता है तब वह जीवंत हो उठते हैं। पत्रकारिता समाज के साथ इतिहास को गढ़ने का कार्य करती है। उन्होंने अपने कई संस्मरणों को साझा करते हुए विमोचित पुस्तक "उठान के दिन" को भविष्य के लिए मिल का पत्थर बताया। कहा कि डिजिटल होते युग में लेस पेपर तो संभव है, पर पेपर लेस कार्य संभव नहीं हैं। जिस दिन लेखन और पठन-पाठन बंद होगा समाज में अस्थिरता पैदा हो जाएगी।
अध्यक्षता कर रहीं राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज (मनूचा) की प्राचार्या डॉ. मंजूषा मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में हम पुस्तकों से दूर हो रहे हैं। जो भावी पीढ़ी के लिए बड़ी समय होगा। पुस्तकों का लेखन साहित्य के प्रति प्रेम को सहज ही प्रकट करता है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार त्रियुग नारायण तिवारी ने पुस्तक और पत्रकारिता के कई आयामों की विस्तार से चर्चा की। आकाशवाणी अयोध्या केंद्र के सहायक निदेशक (अभियांत्रिकी) अनिल सिंह, कार्यक्रम प्रमुख संजय धर द्विवेदी, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मणि शंकर तिवारी और एसएसवी इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य शिक्षाविद डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने भी समारोह को संबोधित किया।
इसके पहले आपस प्रकाशन के संपादक- प्रकाशक डॉ. विंध्यमणि ने उठान के दिन पुस्तक की विस्तार से चर्चा की। राज्य पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक अनूप मल्होत्रा ने स्वागत और सपना फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ.स्वदेश मल्होत्रा ने धन्यवाद व्यक्त किया। समारोह का संचालन उठान के दिन पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार विवेकानंद पाण्डेय विवेक ने किया।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. उपेंद्र मणि त्रिपाठी, एडवोकेट शीतला पांडेय, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में कार्यरत खाकी वाले गुरु उप निरीक्षक रणजीत यादव, आर्ट ऑफ़ लिविंग के शिक्षक अनुज कुमार वैश्य भज्जा, शिक्षक वारिज नयन शर्मा, नंद किशोर उपाध्याय, रमाकांत पाण्डेय, शीला पाण्डेय, व्यवसायी विवेक जैन, रविंद्र कुमार पाण्डेय, भास्कर पाण्डेय, अभिज्ञान यादव, सचिन त्रिपाठी, रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश गुप्ता, बृजेंद्र दुबे, गायत्री पाण्डेय, सोनी पाण्डेय, प्रज्ञा, श्रद्धा, श्रेया, प्रिया, शशांक मिश्रा, शिवम मिश्रा, सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

केरल के राज्यपाल महामहिम श्रीयुत राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी को सपना फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित साझा संग्रह "जन मन के राम...
10/01/2026

केरल के राज्यपाल महामहिम श्रीयुत राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी को सपना फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित साझा संग्रह "जन मन के राम" भेंट करते सह सम्पादक श्री अनूप मल्होत्रा जी।

सम्मानित मीडिया की नजरों में जन मन के राम का विमोचन समारोह
10/07/2025

सम्मानित मीडिया की नजरों में जन मन के राम का विमोचन समारोह

राम हमारे आदर्श है और उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उक्त विचार जन मन के राम साझा संग्रह के विमोचन अवसर पर महापौर ...
09/07/2025

राम हमारे आदर्श है और उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उक्त विचार जन मन के राम साझा संग्रह के विमोचन अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने व्यक्त किये। उन्होंने राम की महिमा को परंपरा बताया और राम के जीवन चरित्र को अपने चरित में उतारने पर बल दिया। समारोह की अध्यक्षता संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ मनमोहन सरकार ने की। सोशल एक्शन पर प्रोग्रेसिव नेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ स्वदेश मल्होत्रा एवं अनूप मल्होत्रा द्वारा संपादित साझा संकलन का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। समारोह का सफल संयोजन डॉ उपेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया । इस साझा संकलन के सभी रचनाकारों को गोस्वामी तुलसीदास हिंदी साहित्य सम्मान 2025 से मुख्य अतिथि के करकमलों से विजय रंजन,डॉ संजय कुमार पाण्डेय,डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी,कामेश मणि त्रिपाठी, नन्दलाल मणि त्रिपाठी,मनीष देव,अनूप मल्होत्रा,डॉ विवेकानंद पांडेय,डॉ दुर्गेश निर्भीक, पूनम सूद,सुमति दूबे, कात्यायनी उपाध्याय,उपमा आर्या,विमलेश यादव,पूनम सिंह, अमित कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध कवियत्री पूजा यक्ष ने वाणी वंदना के साथ सभी को भक्ति भाव से भर दिया। डॉ स्वदेश मल्होत्रा ने श्रीराम वन्दना प्रस्तुत की।
इस अवसर पर इ.रवि प्रकाश तिवारी, सरल ज्ञापटे, संस्था उपाध्यक्ष पियूष मिश्रा, सचिव भारती वैश्य,कार्यक्रम प्रभारी बृजेंद्र कुमार दुबे, महिला विंग प्रभारी,विजय रंजन,वंदना पांडेय, डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी, ऋचा उपाध्याय,दुर्गेश निर्भीक, मनीष देव,अजीत सिंह, श्रीप्रकाश पाठक,निर्मल कपूर ,उषा पाठक,सिद्धि मौर्य, गीतिका आदि मौजूद रहे।

सादर आमंत्रण
08/07/2025

सादर आमंत्रण

24/12/2024

Address

Faizabad
Ayodhya
224001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Social Action For Progressive Nation Foundation -Sapna Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Social Action For Progressive Nation Foundation -Sapna Foundation:

Shortcuts

Share