Agarwal Bhawan Trust Ayodhya

Agarwal Bhawan Trust Ayodhya Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Agarwal Bhawan Trust Ayodhya, Non-Governmental Organization (NGO), Deokali Road, Ayodhya.

27/03/2026
अयोध्या। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी मेले के अवसर पर आज अग्रवाल भवन ट्रस्ट देवकाली अयोध्या द्वारा श्रीराम चिकित्स...
26/03/2026

अयोध्या। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी मेले के अवसर पर आज अग्रवाल भवन ट्रस्ट देवकाली अयोध्या द्वारा श्रीराम चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह के संयोजन में अस्पताल गेट पर श्रद्धालुओं के लिए पानी की बोतल, ओ आर एस, पेठा और मिठाई वितरित किया गया। शिविर का उद्घाटन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया। अग्रवाल भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर तपसी छावनी के महंत परमहंस जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी.के. वर्मा,मोहम्मद इकबाल अंसारी, रमाशंकर "टिन्नु ," हरीशंकर तिवारी, शशांक सिंह, मनीष वर्मा, संतोष सिंह, योगेश पांडे और भवदीय आयुष संस्थान की नर्सिंग की छात्राओं की उपस्थिति एवं सहयोग रहा।।

23/03/2026
अग्रवाल भवन ट्रस्ट देवकाली अयोध्या द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण शिविर का मीडिया कवरेज।
23/03/2026

अग्रवाल भवन ट्रस्ट देवकाली अयोध्या द्वारा दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण शिविर का मीडिया कवरेज।

अयोध्या। अग्रवाल भवन ट्रस्ट द्वारा आज पांच असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कृत्रिम पैर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मु...
22/03/2026

अयोध्या। अग्रवाल भवन ट्रस्ट द्वारा आज पांच असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कृत्रिम पैर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगों की सेवा सर्वश्रेष्ठ है कार्यक्रम की विस्तृत सार्थकता को बताते हुए डॉ अतुल वर्मा ने कहा कि अब एडवांस टेक्नोलॉजी के अंग प्रदान करे जा रहे हैं, जो दिव्यांग को उचित प्रेशर और मोबिलिटी मिलती है, जिससे उसको चलने में दिक्कत नहीं होती है।
इस अवसर पर डॉ आशीष श्रीवास्तव एवं डॉ अनिल कुमार के सहयोग से ट्रस्ट अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संयोजक संजीव गोयल, महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित केडिया ने रामकिशुन ( पुराकलंदर) , विजय बहादुर ( गोसाईगंज), गौरीशंकर (खांडसा), गुड़िया (सिधौली) को पैर प्रदान किया और संध्या वर्मा ( अम्बेडकर नगर) के पैर की नाप लेकर उसे अप्रैल में प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर ट्रस्टी आशीष गर्ग, रविन्द्र अग्रवाल, मुकेश सर्राफ, राम बाबू अग्रवाल, रिषिकेश अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, मक्खन लाल झुनझुनवाला, अनिल अग्रवाल, एकता अग्रवाल, आशा केडिया, वंदना अग्रवाल, निशा गोयल उपस्थित रही। समारोह के अंत में अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।

आदरणीय बंधुओं सादर अभिवादन।आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है, कि अग्रवाल भवन ट्रस्ट ( रजिस्टर्ड) अयोध्या द्वारा सामाजिक...
18/03/2026

आदरणीय बंधुओं
सादर अभिवादन।
आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है, कि अग्रवाल भवन ट्रस्ट ( रजिस्टर्ड) अयोध्या द्वारा सामाजिक सेवा के अंतर्गत आगामी रविवार,२२ मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से कृत्रिम अंग वितरण का आयोजन
" रघुकुल सदन " , देवकाली अयोध्या
में किया जा रहा है।
आपसे अनुरोध है कि इस अवसर पर पधारने की कृपा करें।
अरुण कुमार अग्रवाल, महामंत्री
अग्रवाल भवन ट्रस्ट, देवकाली अयोध्या
9415047903

अग्रवाल भवन ट्रस्ट देवकाली अयोध्या के संरक्षक श्री विनोद जी अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती नीना अग्रवाल जी का आकस्मिक निधन...
16/01/2026

अग्रवाल भवन ट्रस्ट देवकाली अयोध्या के संरक्षक श्री विनोद जी अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती नीना अग्रवाल जी का आकस्मिक निधन आज हो गया।
अग्रवाल भवन ट्रस्ट अयोध्या परिवार कामना करता है कि शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें, एवं गोलोकवासी आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें।
श्री हरि:

03/01/2026

Address

Deokali Road
Ayodhya
224001

Telephone

+919415047903

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Agarwal Bhawan Trust Ayodhya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Agarwal Bhawan Trust Ayodhya:

Share