09/04/2026
6/04/2026 का दिन अत्यंत हर्ष और संतोष का रहा। 🎉
हमारे द्वारा विद्यालय में नन्हे बच्चों के बीच चॉकलेट एवं स्टेशनरी (कॉपी, पेन, पेंसिल आदि) का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखकर मन भाव-विभोर हो गया। 😊
इस छोटे से प्रयास का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।
हम हृदय से धन्यवाद देते हैं सभी सहयोगियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🙏
साथ ही हम समाचार पत्र (News Paper) का भी विशेष आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस सामाजिक कार्य को कवरेज देकर इसे और अधिक लोगों तक पहुँचाने में सहयोग किया। 📰
आइए, हम सभी मिलकर ऐसे छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लें।