SAHAS

Directions Website

SAHAS This is the Special School for Autism, CP, MR, HI, BI & Multiple Disabled . We have Early Intervention Services, Special Education, Speech Therapy, Physio

आमंत्रण/ सुचना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग अभ्यास पर आप सभी आमंत्रित हैं आप सभी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  की ह...
19/06/2024

आमंत्रण/ सुचना
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग अभ्यास पर आप सभी आमंत्रित हैं
आप सभी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाये !!!!
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा:
"योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।"—नरेंद्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा
जिसके बाद 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को " अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है
स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार, अकादमी ऑफ़ जिमनास्टिक्स, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एवं समर्पण व् चाइल्ड कंसर्न के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष 21 जून 2024 को योग दिवस पर सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन बी. पी. सिन्हा शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय पटना में किया जा रहा है, आप सभी खिलाडियों , प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों से अनुरोध है की 21 जून को योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अवश्य भाग ले !
कार्यक्रम का विवरण:-
तिथि : 21 जून 2024
स्थान : बी. पी. सिन्हा शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय पटना (एन. सी. सी. कैंप के पीछे)
समय : सुबह 6 :0 बजे से

Address

Karma Road
Aurangabad
824113

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SAHAS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share