02/08/2026
वेदिका एक साधारण परिवार की होनहार छात्रा है। वेदिका के पिता मजदूरी का कार्य करते हैं और परिवार में माता-पिता के साथ तीन बेटियाँ हैं। आर्थिक परिस्थिति कमजोर होने के कारण वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अच्छी कोचिंग प्राप्त नहीं कर पा रही थीं।
उसकी प्रतिभा, लगन और मेहनत को देखते हुए चेतना एम्पावरमेंट फाउंडेशन एवं जाजू प्रोफेशनल अकादमी ने 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ CA Foundation की कोचिंग के लिए सहयोग दिलाया। अपनी अथक मेहनत के बल पर वेदिका ने 12वीं की परीक्षा में 90% अंक प्राप्त किए तथा CA Foundation परीक्षा first attempt में 243 अंकों के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।
वर्तमान में वेदिका CA Intermediate की तैयारी कर रही है। चेतना उसको, CA Intermediate की कोचिंग का भी सहयोग कर रहा है, ताकि उसका चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का सपना साकार हो सके।
चेतना एम्पावरमेंट फाउंडेशन ऐसे ही होनहार विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।
वेदिका एक साधारण परिवार की जरूरतमंद एवं होनहार छात्रा है। उनके पिता...