03/03/2019
हरियाणा एन•एस•क्यू•एफ• प्रोजेक्ट में हुई एक बडी प्रोग्रेस, लम्बे समय से लम्बित लैब की मांग हुई पूरी
पंचकूला 3 मार्च, आपको बता दें कि हरियाणा के लगभग 1145 के लगभग सरकारी स्कूलों में केंद्र सरकार द्वारा एन. एस.क्यू.एफ. प्रोजेक्ट के तहत वोकेशनल कोर्स चलाए जा रहे हैं जिसको बच्चे 9वीं से 12वीं तक ऑप्शनल विषय के रूप में पढ़ते हैं इसमें लगभग 2300 वोकेशनल टीचर कार्यरत हैं। इनकी लंबे समय से मांग चल रही थी कि स्कूलों में ना तो लैब है और ना ही कई वर्षों से लैब का कोई सामान आया इस पर वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के राज्य प्रधान श्री मुकेश गुर्जर ने बताया कि यह हमारी 3 वर्ष से मांग चल रही थी जो अब जाकर के पूरी हुई है इससे सभी वोकेशनल टीचरों में खुशी की लहर है अब अच्छे से बच्चों को बेहतरीन व्यवसायिक शिक्षा दे सकेंगे। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य महासचिव श्री अनूप ढिल्लों ने कहा कि एन.एस.क्यू.एफ. के सभी स्कूलों में लैब इक्वीपमेन्ट का बजट जारी हो गया है । डिपार्टमेंट ने 40 करोड 82 लाख का बजट जारी किया है इससे सेशन 2015 से 2019 तक के सभी एन .एस.क्यू .एफ. प्रोजेक्ट स्कूल कवर होगे । हमारी यूनियन इस मांग को पूरी करने का श्रेय विभाग में नवनियुक्त स्टेट प्रोजेक्ट,डायरेक्टर,एडवाइजर एवं सभी अधिकारियों को देते है और उनका आभार व्यक्त करते हैं । अब हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य व्यवसायिक शिक्षा के द्वारा सुरक्षित होगा । कोर्स पूरा होने के बाद बच्चों की इन्डस्ट्री में प्लेसमेंट भी करवाई जाती है ।