Marwari Yuwa Manch Asansol Ananta branch

Marwari Yuwa Manch Asansol Ananta branch Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Marwari Yuwa Manch Asansol Ananta branch, Nonprofit Organization, Asansol.

08/06/2026
नाम - मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल अनन्ता शाखाडेट - 3 जून इवेंट - गौसेवा "*गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। गौ माता...
04/06/2026

नाम - मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल अनन्ता शाखा
डेट - 3 जून
इवेंट - गौसेवा

"*गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। गौ माता की सेवा से समाज में करुणा, सेवा एवं संस्कारों का विकास होता है*।"
दिनांक 3 जून को मारवाड़ी युवा मंच, आसनसोल अनंता शाखा द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौ माताओं को लगभग *200 रोटियां, खिलायी गयी*। *साथ ही हरा चारा ,सब्जी ,गुड चोकर खिलाया गया* , सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौ सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
शाखा द्वारा यह सराहनीय पहल प्रत्येक *माह दो बार की जा रही है*, जिससे गौ माताओं की सेवा के साथ-साथ समाज में सेवा भावना का भी प्रसार हो रहा है। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
धन्यवाद!!
Convenor – *सीमा अग्रवाल*
अध्यक्ष - *सपना पसारी*
सचिव - *क्रिस्टीना दारुका*
कोषाध्यक्ष - *मनीषा अग्रवाल*

शाखा - *मारवाड़ी युवा मंच, आसनसोल अनंता साखा* तारीख - *25 मई 2026* कार्यक्रम - *आसनसोल के टॉपर्स (कक्षा 10वीं और 12वीं) ...
04/06/2026

शाखा - *मारवाड़ी युवा मंच, आसनसोल अनंता साखा*
तारीख - *25 मई 2026*
कार्यक्रम - *आसनसोल के टॉपर्स (कक्षा 10वीं और 12वीं) का सम्मान समारोह*
नमस्ते!
हमें यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि आज हमें आसनसोल के नामी स्कूलो में प्राथमिक स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा *रिद्धिमान कमानी* कक्षा *12वी* ( *St.Patrick's* ) , जिसे ISC boards में *97.7* प्रतिशत अंक मिले हैं और जो आसनसोल मुर्गासोल में रहती है, को सम्मानित करने का अवसर मिला। मंच की *IPP मेघा जलान जी , अध्यक्ष सपना पासरी जी, सचिव क्रिस्टीना दारुका जी एवं कोषाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल जी* ने जाकर होनहार छात्रा रिद्धिमान को *मोमेंटो और मिठाई का पैकेट* देकर सम्मानित किया।
साथ ही कक्षा *10वीं* की *अभिलाषा बासु* , ( *loreto convent)* ICSE board जिन्होंने *99.4* प्रतिशत अंक प्राप्त कर आसनसोल में अच्छे स्थान प्राप्त कि, को भी *मिठाई का पैकेट और मोमेंटो* देकर सम्मानित किया गया।
उनके माता-पिता के साथ कुछ समय की बातचीत से पता चला कि दोनों ही बच्चे काफी समर्पित हैं और आगे भी इसी तरह टॉप कर के अपने अपने नाम रोशन करेंगे।
धन्यवाद।
बाल विकास संयोजक - *उमा अग्रवाल*
अध्यक्ष - *सपना पासरी*
सचिव - *क्रिस्टिना दरूका*
कोषाध्यक्ष - *मनीषा अग्रवाल*

नाम: *मारवाड़ी युवा मंच, आसनसोल अनंता शाखा* दिनांक: *28 एवं 29 मई 2026* कार्यक्रम: *अमृतधारा* नमस्ते!"जल ही जीवन है, जल ...
04/06/2026

नाम: *मारवाड़ी युवा मंच, आसनसोल अनंता शाखा*
दिनांक: *28 एवं 29 मई 2026*
कार्यक्रम: *अमृतधारा*
नमस्ते!
"जल ही जीवन है, जल से ही संसार है,
प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा उपकार है।"
भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, *आसनसोल अनंता शाखा द्वारा 28 एवं 29 मई को दो दिवसीय अमृतधारा शिविर का आयोजन किया गया।*
इस सेवा कार्य के अंतर्गत राहगीरों, श्रमिकों एवं आम जनमानस को गर्मी से राहत दिलाने हेतु ठंडा ऑरेंज जूस एवं शरबत वितरित किया गया। *दोनों दिनों में लगभग 2000 गिलास शरबत का वितरण किया गया* । भीषण गर्मी में इस शीतल पेय सेवा का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया तथा शाखा के इस प्रयास की सराहना की।
*अमृतधारा केवल प्यास बुझाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानव सेवा और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है* । कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और सेवा कार्य को सफल बनाया।
धन्यवाद।
संयोजिका: *शिल्पी सुल्तानिया*
अध्यक्ष: *सपना पसारी*
सचिव: *क्रिस्टीना दारुका*
कोषाध्यक्ष: *मनीषा अग्रवाल*

Wish you both a very Happy Wedding Anniversary 🎉🎊
03/06/2026

Wish you both a very Happy Wedding Anniversary 🎉🎊

Wishing you both a very Happy Wedding Anniversary 🎉🎊
16/05/2026

Wishing you both a very Happy Wedding Anniversary 🎉🎊

Wish you a very Happy Birthday 🎉🎊
13/05/2026

Wish you a very Happy Birthday 🎉🎊

नाम: मारवाड़ी युवा मंच, आसनसोल अनंता शाखादिनांक: 11मई कार्यक्रम: मातृत्व दिवस पर नर्सों को उपहार वितरण नमस्ते!“मां का रू...
12/05/2026

नाम: मारवाड़ी युवा मंच, आसनसोल अनंता शाखा
दिनांक: 11मई
कार्यक्रम: मातृत्व दिवस पर नर्सों को उपहार वितरण

नमस्ते!
“मां का रूप सेवा, स्नेह और त्याग का प्रतीक होता है।”
मदर्स डे के अवसर पर हमारी शाखा द्वारा Bless Hospital में लगभग 70 नर्सों को उनके समर्पण और सेवा भावना के सम्मान में उपहार वितरित किए गए। नर्सों के चेहरे पर मुस्कान और उनके आशीर्वाद ने इस कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया।
अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने इस पहल की सराहना की और हमारे इस सेवा कार्य को प्रशंसनीय बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी प्रकार की सेवा या सहयोग के लिए हमसे निःसंकोच संपर्क किया जा सकता है।
इस सेवा कार्य में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया । धन्यवाद 🙏

अध्यक्ष: सपना पसारी
सचिव: क्रिस्टीना दारूका
कोषाध्यक्ष: मनीषा अग्रवाल
नारी चेतना संयोजिका: स्वेता केडिया

Address

Asansol

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Marwari Yuwa Manch Asansol Ananta branch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share