Shree Jain Bala Vishram

Shree Jain Bala Vishram Shree Jain Bala Vishram, Ara is charitable, religious and educational organisation established by Ma

29/04/2026

प्रथम गणनी आर्यिका विजयमति माताजी

श्री जैन बाला विश्राम, आरा की छात्रा शरबती बाई।

वहीं रहकर पढ़ी, फिर श्री जैन बाला विश्राम में शिक्षिका बनी।

बाद में आर्यिका दीक्षा लेकर माताजी बनी।

तत्पश्चात गुरुदक्षिणा के रूप में माश्री चंदाबाईजी को आर्यिका की दीक्षा देकर समाधिमरण कराया।

1996 में अपना परम कर्तव्य समझकर जैन बाला विश्राम के 75वें वार्षिकोत्सव पर आकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

उसके कुछ वर्ष के पश्चात श्रवणबेलगोला में समाधिमरण हुआ।

शत शत नमन🙏🙏🙏

पराग जैन

मां श्री चंदाबाईजी की पुरानी फोटो को एआई से रंगीन बनाकर प्रस्तुत किया गया है। थोड़ी बहुत त्रुटि के लिए क्षमाप्रार्थी-  प...
09/03/2026

मां श्री चंदाबाईजी की पुरानी फोटो को एआई से रंगीन बनाकर प्रस्तुत किया गया है।
थोड़ी बहुत त्रुटि के लिए क्षमाप्रार्थी- पराग जैन

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर हम श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण करते हैं श्री जैन बाला विश्राम की संस्थापिका पूज्य चंदा माँ श्री को।
चंदा माँ श्री केवल एक नाम नहीं, बल्कि त्याग, सेवा, करुणा और समर्पण की जीवंत प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अपने जीवन को समाज की बेटियों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उस समय जब बालिकाओं की शिक्षा और उनके सुरक्षित पालन-पोषण की व्यवस्था बहुत सीमित थी, तब उन्होंने दूरदर्शिता और मातृत्व भाव से श्री जैन बाला विश्राम की स्थापना की।
उनका उद्देश्य केवल आश्रय देना नहीं था, बल्कि बेटियों को संस्कार, शिक्षा, आत्मविश्वास और स्वावलंबन का मार्ग दिखाना था। अपने अथक परिश्रम, त्याग और मातृवत स्नेह से उन्होंने अनगिनत बालिकाओं के जीवन को नई दिशा दी।
चंदा माँ श्री का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि एक दृढ़ नारी अपने संकल्प, त्याग और सेवा से पूरे समाज का भविष्य बदल सकती है।
आज महिला दिवस के अवसर पर हम उनके महान कार्यों को नमन करते हुए यह संकल्प लें कि हम भी समाज में शिक्षा, संस्कार और सेवा की इस पवित्र परंपरा को आगे बढ़ाएँगे।

🙏 पूज्य चंदा माँ श्री को शत-शत नमन।🙏

🌸 सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

*श्री जैन बाला विश्राम आरा में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद एवं बिहार के राज्यपाल अणे साहब का स्वागत कर...
20/02/2026

*श्री जैन बाला विश्राम आरा में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद एवं बिहार के राज्यपाल अणे साहब का स्वागत करते हुए मांश्री चंदाबाई जी*

Address

Dharm Kunj, Dharmpura (Dharahara) Arrah-
Arrah
802301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Jain Bala Vishram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share