Pai International School

Pai International School Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pai International School, Non-Governmental Organization (NGO), Kaithal Road, Kaithal Road Area.

06/04/2026

“Fit body, sharp mind — हर दिन खेलो, आगे बढ़ो।” 💪✨

04/04/2026

Pai International School – A Symbol of Discipline, Energy & Clean Environment

The clean, spacious, and well-maintained ground of Pai International School is not just a playground, but a strong foundation for students’ overall development. Every morning activity conducted here builds discipline, confidence, and a positive mindset among children.

Exercises and assemblies in the fresh air contribute greatly to both physical and mental growth, helping students become more active, focused, and confident. In the heart of the village, such a neat and organized ground gives the school a unique identity—where every child gets the space to learn, grow, and succeed.







04/04/2026

पाई इंटरनेशनल स्कूल ने 600 से अधिक विद्यार्थियों की संख्या को नए आयाम तक पहुँचाया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर, हम समस्त क्षेत्रवासियों के प्रति अपनी गहरी आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस सफलता को संभव बनाया है।

03/04/2026

पाई इंटरनेशनल स्कूल का अब तक का सफर ओर आने वाले समय के पर्यास...

हमारा उद्देश्य केवल पढ़ाई करवाना नहीं, बल्कि हर बच्चे को एक अच्छा इंसान बनाना है। हम मानते हैं कि सही शिक्षा वही है जो बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की सही दिशा दे।

गांव के हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा आगे बढ़े। पाई इंटरनेशनल स्कूल इसी सोच के साथ काम कर रहा है, ताकि गांव के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें और उन्हें शहर जाने की मजबूरी न रहे।

हम यह भली-भांति जानते हैं कि सिर्फ नाम के आगे “इंटरनेशनल” लिख देने से कोई स्कूल इंटरनेशनल नहीं बन जाता, लेकिन हमारा संकल्प है कि हम इसे उस स्तर तक लेकर जाएं, जहां हमारे बच्चे हर प्रतियोगिता में हिस्सा लें और अपनी पहचान बनाएं।

आज हमें गर्व है कि स्कूल में लगभग 600 विद्यार्थी हो चुके हैं, और मात्र 2 वर्षों में यह मुकाम आप सभी अभिभावकों के प्यार, विश्वास और सहयोग से हासिल हुआ है।

पाई इंटरनेशनल स्कूल के माध्यम से गांव में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। बच्चों को बेहतर शिक्षा यहीं मिल रही है और साथ ही गांव के लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं।

हमने अपनी क्षमता के अनुसार समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है—जरूरतमंद बच्चों की मदद की गई है, अनाथ बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है, फादरलेस बच्चों को 50% तक छूट दी जाती है, हैंडीकैप बच्चों का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके साथ-साथ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए 500 से अधिक पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं।

अपने किए वादे के अनुसार हमने इंडोर स्टेडियम तैयार कर दिया है, जिससे बच्चों को खेलों के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है। साथ ही स्कूल में खेल-कूद, डांस, आर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वर्कशॉप और निशुल्क शैक्षणिक टूर जैसी गतिविधियां लगातार करवाई जा रही हैं।

इसी वर्ष हम बच्चों के लिए होम थिएटर सिस्टम लेकर आ रहे हैं और स्मार्ट क्लास शुरू करने का भी पूरा प्रयास कर रहे हैं, ताकि बच्चे नई तकनीक के साथ बेहतर तरीके से सीख सकें। आगे भी जरूरत के अनुसार आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जाती रहेंगी।

हमारे हरियाणवी कल्चर में बच्चों की भाषा को लेकर कई बार लोग इसे कमी मानते हैं, लेकिन हम इसे अपनी पहचान और गर्व मानते हैं। साथ ही स्कूल में बच्चों की भाषा, राइटिंग स्किल और उनके संपूर्ण व्यक्तित्व व स्किल डेवलपमेंट पर लगातार विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हमारी सोच केवल सुविधा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक ऐसा आदर्श स्थापित करना है, जो बच्चों को सही दिशा दे और उन्हें एक जिम्मेदार व मजबूत इंसान बनाए—बिना किसी लालच के, सिर्फ मूल्यों और संस्कारों के आधार पर।

हमारी हमेशा कोशिश रहती है कि मां-बाप को बिना परेशान किए बच्चों को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जाए और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जाए।

हम अपने सभी आदरणीय स्टाफ सदस्यों का भी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जो पूरी मेहनत और ईमानदारी से बच्चों के भविष्य को संवारने में लगे हुए हैं।

हमारा सपना है कि हर गांव का बच्चा आगे बढ़े, आत्मनिर्भर बने और अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करे।

पाई इंटरनेशनल स्कूल – एक मजबूत नींव, उज्ज्वल भविष्य और एक नया आदर्श।

आज Pai International School में बाल मेला दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और आनंद के साथ किया गया 🎉इस विशेष अवसर पर बच्...
31/03/2026

आज Pai International School में बाल मेला दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और आनंद के साथ किया गया 🎉

इस विशेष अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल, झूले, एडवेंचर एक्टिविटीज़ और मनोरंजन के साधन पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध करवाए गए। बच्चों की खिलखिलाती मुस्कान, उनकी ऊर्जा और उत्साह ने पूरे परिसर को एक उत्सव में बदल दिया।

यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी रहा—
✨ शारीरिक विकास – खेल-कूद के माध्यम से बच्चों की फिटनेस, संतुलन और ऊर्जा में वृद्धि हुई।
✨ मानसिक विकास – नई गतिविधियों ने उनके आत्मविश्वास, सोचने-समझने की क्षमता और निर्णय शक्ति को मजबूत किया।
✨ सामाजिक विकास – साथ मिलकर खेलने से बच्चों में टीमवर्क, सहयोग और आपसी जुड़ाव की भावना विकसित हुई।

बच्चों को खुशी के इन रंगों में डूबा देखना वास्तव में एक भावुक और यादगार अनुभव रहा ❤️

तेजी से बढ़ते हुए Pai International School पर आप सभी का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि माता-पिता को बिना किसी अतिरिक्त परेशानी के हम बच्चों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें।

इसी उद्देश्य के साथ Pai International School हर वर्ष इस प्रकार के प्रयास करता रहता है—
✔️ निशुल्क टूर
✔️ निशुल्क वर्कशॉप
✔️ निशुल्क डांस प्रतियोगिता
✔️ निशुल्क आर्ट फेयर
✔️ तथा अन्य अनेक रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियाँ

Pai International School का लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को मजबूत और खुशहाल बनाना है।

इस सफल आयोजन के लिए हम अपने सभी स्टाफ मेंबर्स, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम यादगार बन सका 🙏

🌿 पाई इंटरनेशनल स्कूल द्वारा निशुल्क चंडीगढ़ एजुकेशनल टूर 🌿कल Pai International School द्वारा बच्चों के लिए एक निशुल्क च...
30/03/2026

🌿 पाई इंटरनेशनल स्कूल द्वारा निशुल्क चंडीगढ़ एजुकेशनल टूर 🌿

कल Pai International School द्वारा बच्चों के लिए एक निशुल्क चंडीगढ़ टूर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस यात्रा को यादगार बना दिया। 😊

इस टूर के दौरान बच्चों ने Rock Garden की अद्भुत कला को करीब से देखा, जहां उन्होंने सीखा कि कैसे बेकार (waste) चीजों को भी सही सोच और मेहनत से एक अनोखी पहचान दी जा सकती है। यह उनके लिए एक बहुत बड़ी सीख रही कि हर चीज में संभावनाएं होती हैं, बस नजर और मेहनत की जरूरत होती है। ♻️✨

इसके साथ ही बच्चों ने छतबीड़ ज़ू (Chhatbir Zoo) का भी दौरा किया, जहां विभिन्न जीव-जंतुओं को देखकर वे बहुत उत्साहित हुए। लेकिन कुछ बच्चों ने जब जानवरों की स्थिति को महसूस किया, तो वे भावुक भी हो गए—जिससे उनके अंदर दया, संवेदनशीलता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव और मजबूत हुआ। 🐾💚

पूरे टूर में बच्चों की खुशी, मस्ती, उत्साह और सीखने का जज़्बा देखने लायक था। यह सिर्फ एक पिकनिक नहीं, बल्कि एक जीवन सीखने वाली यात्रा साबित हुई।

📸 जल्द ही इस खूबसूरत सफर के यादगार पलों की वीडियो आप सभी के सामने होगी...

24/03/2026

आज Pai International School में नए सेशन (New Season) की मंगलमय शुरुआत पावन हवन के साथ की गई।

भारतीय संस्कृति में हवन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, शुद्ध वातावरण और नए आरंभ का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर स्कूल के सभी स्टाफ मेंबर्स, विद्यार्थियों और मैनेजमेंट ने एक साथ आहुति देकर आने वाले सत्र के लिए सफलता, ज्ञान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह आयोजन इस बात को दर्शाता है कि हम आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ते हुए भी अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों को दिल से संजोए हुए हैं।

“संस्कारों की नींव पर ही सफलता की ऊंचाइयाँ खड़ी होती हैं — नए सेशन की यही सच्ची शुरुआत है।” 🙏✨

पाई इंटरनेशनल स्कूल – प्रबंधन की ओर से संदेशप्रिय अभिभावकों, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों,आप सभी को यह जानकर अत्यंत प...
18/03/2026

पाई इंटरनेशनल स्कूल – प्रबंधन की ओर से संदेश

प्रिय अभिभावकों, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों,

आप सभी को यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता होगी कि पाई इंटरनेशनल स्कूल इस वर्ष विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणामों के उपलक्ष्य में अपने नए इनडोर स्टेडियम (Indoor Stadium) का उद्घाटन करने जा रहा है। यह उपलब्धि आप सभी के प्रेम, विश्वास और सहयोग का परिणाम है।

हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं उन सभी का, जिन्होंने हमें ईमानदारी के मार्ग पर चलने और शिक्षा जैसे पवित्र कार्य को निस्वार्थ भाव से करने की प्रेरणा दी।

आज के आधुनिक युग में हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे केवल सुविधाओं के अभाव में पीछे रह जाते हैं। आपकी जरूरत और प्रेरणा को समझते हुए हमने यह इनडोर स्टेडियम तैयार किया है, ताकि बच्चों को हर प्रकार की आधुनिक सुविधा एक ही स्थान पर मिल सके।

यह स्टेडियम एक मल्टी-यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा, जहाँ बच्चे—
• खेल गतिविधियों में भाग लेंगे
• डांस, एंकरिंग और परफॉर्मिंग आर्ट्स सीखेंगे
• शूटिंग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे
• मानसिक और शारीरिक विकास को नई दिशा देंगे

हमारा संकल्प है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर पूरा ध्यान दिया जाए और उन्हें एक ऐसा मंच दिया जाए, जहाँ से वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें।

यह सिर्फ एक शुरुआत है — आने वाले समय में हम आपके सहयोग से और भी बड़े प्रयास करते रहेंगे, ताकि हमारे क्षेत्र के बच्चे किसी भी सुविधा में पीछे न रहें।

आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
आइए, इस नई शुरुआत के साक्षी बनें और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को मिलकर संवारें।

धन्यवाद।
प्रबंधन – पाई इंटरनेशनल स्कूल 🙏

आज Government Girls School, Rajound में हुई “नचले हरियाणा” डांस प्रतियोगिता में Pai International School ने शानदार प्रदर...
07/12/2025

आज Government Girls School, Rajound में हुई “नचले हरियाणा” डांस प्रतियोगिता में Pai International School ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया, जो हमारी प्रतिभाशाली छात्रा अभिलाषा के नाम रहा। अभिलाषा की मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने न सिर्फ स्कूल का नाम रोशन किया बल्कि यह साबित किया कि अगर इच्छा मजबूत हो तो हर मंच सफलता का रास्ता बन जाता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व को निखारते हैं, उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक सोच को विकसित करते हैं। साथ ही, अन्य स्कूलों से जुड़कर बच्चों को सीखने, समझने और मिलकर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। Pai International School सभी सहभागी स्कूलों और आयोजकों का आभार व्यक्त करता है और भविष्य में भी ऐसे ही मैत्रीपूर्ण व प्रेरणादायक आयोजनों में मिलकर भाग लेने की आशा करता है।

Address

Kaithal Road
Kaithal Road Area
136043

Telephone

+919812109994

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pai International School posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Pai International School:

  • Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Kaithal Road Area?

Share