Aatmvishwas Foundation

Aatmvishwas Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aatmvishwas Foundation, Non-Governmental Organization (NGO), Araria.

*कामनी के सपनों को मिली नई उड़ान*🚲✨आज का दिन हम सबके लिए बेहद खुशी, गर्व और उम्मीद का दिन है। आत्मविश्वास फाउंडेशन द्वार...
06/06/2026

*कामनी के सपनों को मिली नई उड़ान*🚲✨
आज का दिन हम सबके लिए बेहद खुशी, गर्व और उम्मीद का दिन है। आत्मविश्वास फाउंडेशन द्वारा कामनी को एक साइकिल प्रदान की गई, ताकि वह आसानी से आत्मविश्वास केंद्र और अपने स्कूल आ-जा सके तथा अपनी पढ़ाई को बिना किसी बाधा के जारी रख सके।
कुछ समय पहले तक कामनी का जीवन कई चुनौतियों से घिरा हुआ था। कम उम्र में उसकी शादी की तैयारी की जा रही थी, जिससे उसकी शिक्षा और सपनों पर विराम लग सकता था। लेकिन सामूहिक प्रयास, जागरूकता और आप सभी के सहयोग से आज उसकी शादी रुक गई है और वह अपने भविष्य को संवारने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह हम सभी की एक बड़ी जीत है।
आज मिली यह साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि कामनी के सपनों, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत है। इससे वह नियमित रूप से स्कूल और आत्मविश्वास केंद्र जा सकेगी तथा अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से कदम बढ़ा सकेगी।
इस नेक कार्य को संभव बनाने में सुनील काका का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके सहयोग और संवेदनशीलता के कारण ही आज कामनी को यह साइकिल मिल सकी है। उनका यह योगदान केवल एक साइकिल देने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बच्ची के सपनों को नई उड़ान देने, उसकी शिक्षा को आगे बढ़ाने और उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने का कार्य है। *आत्मविश्वास फाउंडेशन सुनील काका के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है। उनका यह सहयोग कामनी को अपने सपनों को पूरा करने की राह में आगे बढ़ने का हौसला देगा*।
आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि कोई भी बच्चा गरीबी, बाल विवाह या संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे।
हर बच्चे को शिक्षा मिले, हर बेटी को अवसर मिले, और हर सपना उड़ान भर सके — यही हमारा प्रयास है।
🙏💐 *सुनील काका और सभी सहयोगकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद*। 💐🙏

नमस्ते आप सभी को आशा करता हूं कि आप सभी अच्छे और स्वस्थ होंगे । आज आत्मविश्वास फाउंडेशन द्वारा अररिया जिला के सिकटी प्रख...
25/04/2026

नमस्ते आप सभी को
आशा करता हूं कि आप सभी अच्छे और स्वस्थ होंगे ।
आज आत्मविश्वास फाउंडेशन द्वारा अररिया जिला के सिकटी प्रखंड अंतर्गत बरदाहा स्थित Excellent Coaching Center में युवाओं के साथ एक प्रेरणादायक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्म-विकास, नेतृत्व क्षमता, रोजगार (रोज़गार) के अवसरों और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना था।
बैठक की शुरुआत में आत्मविश्वास फाउंडेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें संस्था के उद्देश्य, अब तक किए गए कार्यों और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया गया।
बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जैसे –
• व्यक्तिगत विकास और लक्ष्य निर्धारण
• शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर
• समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में युवाओं की भूमिका
युवाओं ने अपने विचार साझा किए और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसरों को तलाशने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान किया।
आत्मविश्वास फाउंडेशन लगातार ऐसे प्रयासों के माध्यम से अररिया जिले के सिकटी प्रखंड एवं बरदाहा जैसे क्षेत्रों में युवाओं को सशक्त बनाने, रोजगार के अवसरों से जोड़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मैं BK आनंद सर का और उनके बच्चों का आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने अपना कीमती समय हमे दिया ।
धन्यवाद
🙏🙏

आज हम सभी भारत के महान संविधान निर्माता, समाज सुधारक और समानता के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्ध...
14/04/2026

आज हम सभी भारत के महान संविधान निर्माता, समाज सुधारक और समानता के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।
डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा, आत्मसम्मान और समानता के बिना एक सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है। उन्होंने अपने विचारों और संघर्षों से समाज को नई दिशा दी और हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होने की प्रेरणा दी।
उनके कुछ प्रेरणादायक विचार:
*शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो*
*मनुष्य महान अपने कर्मों से बनता है, जन्म से नहीं*
*जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए*
*भीम राव अंबेडकर जी ने कहा था कि तुम्हारे पैर में जूते भले ही न हो लेकिन तुम्हारे हाथ में कलम जरूर होना चाहिए क्योंकि शिक्षा ही जीवन है*
आत्मविश्वास फाउंडेशन इस अवसर पर संकल्प लेता है कि हम शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सेवा के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।
आइए, इस अंबेडकर जयंती पर हम सब मिलकर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लें —
जहाँ हर व्यक्ति को समान अधिकार, सम्मान और अवसर मिले।
🙏 अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ
– आत्मविश्वास फाउंडेशन

https://youtu.be/wOHU4tm0cEg?si=uvkRq12yfkfj0-zo धन्यवाद सीमांचल न्यूज
27/01/2026

https://youtu.be/wOHU4tm0cEg?si=uvkRq12yfkfj0-zo धन्यवाद सीमांचल न्यूज

Araria 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आत्मविश्वास फाउंडेशन ने युवाओं में जागरूकता और सेवा भाव का दिया संदेश

आज आत्मविश्वास केंद्र पर महान समाज सुधारक, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर आत्मविश्...
03/01/2026

आज आत्मविश्वास केंद्र पर महान समाज सुधारक, भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर आत्मविश्वास फाउंडेशन द्वारा शिक्षा और जागरूकता को समर्पित विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं।
इस अवसर पर बच्चों एवं युवाओं और समाज के लोगों के साथ शिक्षा के महत्व, समानता और महिला सशक्तिकरण पर संवाद किया गया। फाउंडेशन केंद्र पर अध्ययनरत बच्चों को सावित्रीबाई फुले जी के जीवन, संघर्ष और योगदान से परिचित कराया गया तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
आत्मविश्वास फाउंडेशन सावित्रीबाई फुले जी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बच्चों और युवाओं तक शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
🙏 सावित्रीबाई फुले जी को शत-शत नमन
✊ शिक्षा ही बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम है
सावित्री बाई फूले के विचार पर भी प्रकाश डाला गया उन्होंने कहा था , कि किसी समाज या देश की प्रगति तब तक संभव नहीं जब तक वहां की महिलाएं शिक्षित न हो इस विचार के साथ आज का दिन समाप्त किया गया
🙏🙏

नमस्तेआप सभी को। आशा करता हूं कि आप सभी अच्छे और स्वस्थ होंगे। आज Border Unity Run के अवसर पर आत्मविश्वास फाउंडेशन केंद्...
13/12/2025

नमस्ते
आप सभी को।
आशा करता हूं कि आप सभी अच्छे और स्वस्थ होंगे।
आज Border Unity Run के अवसर पर आत्मविश्वास फाउंडेशन केंद्र के बच्चों ने फौजी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता को दर्शाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और एकता की भावना को प्रोत्साहन मिला।
आत्मविश्वास फाउंडेशन निरंतर ऐसे प्रयास करता रहेगा जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को ऐसा अवसर और प्रेरणा मिलता रहे ।

स्थान: फौजी कैंप, मजरख, सिकटी ब्लॉक, अररिया
दिनांक , 13/12/2025
आयोजन: Border Unity Run
संस्था: आत्मविश्वास फाउंडेशन
धन्यवाद ।
🙏🙏

Thank you. Donatekart.
03/12/2025

Thank you.
Donatekart.

Address

Araria

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aatmvishwas Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share