Janmitra ARA BIHAR

Janmitra ARA BIHAR Janmitra (Ara, Bihar) is a voluntary NGO working since 2005 for women empowerment, quality education, self-employment, social awareness and youth development.

We believe in people’s participation, not government dependency. 📞 7979712451

03/08/2026
31/07/2026

#बच्चों_ने_बोला
#बड़ों_ने_सुना
​आज जनमित्र कार्यालय, पकड़ी (आरा) में मुंशी प्रेमचंद जयंती पर ​'ईदगाह' के हामिद की संवेदनशीलता से लेकर अपनी पढ़ाई, समाज, पर्यावरण और भविष्य के सपनों पर बच्चों ने अपनी बात रखी।
​प्रेमचंद की वास्तविक सोच यही थी कि समाज के हर वर्ग और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आवाज़ मिले। आज बच्चों ने यह साबित कर दिया कि यदि उन्हें मंच दिया जाए, तो वे समाज को एक नया दृष्टिकोण दे सकते हैं।
# जान्हवी पाण्डेय # संध्या कुमारी
# आदित्य कुमार # आर्यन कुमार
# प्रदीप कुमार # आदित्य कुमार
# शिवानी कुमारी # तृषा कुमारी
ने अपनी बात रखी जबकि श्रोताओं में नीता सिंह, रीना देवी, मंटू सिंह, सुनिल कुमार सिंह, रूपा कुमारी, मधु कुमारी, सन्नी पाण्डेय, सौरभ कुमार, प्रिंस श्रीवास्तव, रजनीश कुमार शामिल रहे।

जनमित्र के पुस्तक दान महाअभियान को मिला समाज का स्नेह, बच्चों ने बढ़ाया ज्ञान का कारवाँ"""""""""""""""""""""""""""""जनमि...
29/06/2026

जनमित्र के पुस्तक दान महाअभियान को मिला समाज का स्नेह, बच्चों ने बढ़ाया ज्ञान का कारवाँ
"""""""""""""""""""""""""""""जनमित्र ऑर्गनाइजेशन,आरा द्वारा संचालित "पुस्तक दान महाअभियान" को समाज का निरंतर सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में आज महाजन टोली-1 निवासी श्रुति जैन की ओर से अध्यात्म जैन एवं शरणं जैन ने प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 25 पुस्तकें दान कीं। वहीं चंलल अग्रवाल की ओर से परा ओजस्वनी ने 15 उपयोगी पुस्तकें भेंट कर इस ज्ञान-यज्ञ में अपनी सार्थक सहभागिता निभाई। आप सभी को जनमित्र की और से बहुत बहुत धन्यवाद!

पुस्तकें ग्रहण करते हुए जनमित्र टीम ने कहा कि हर दान की गई पुस्तक किसी ज़रूरतमंद विद्यार्थी के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन सकती है। जो पुस्तकें वर्षों से अलमारी में बंद रहती हैं, वही किसी आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्रा के लिए सफलता की पहली सीढ़ी बन सकती हैं।
जनमित्र ऑर्गनाइजेशन ने सभी पुस्तक दाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का आंदोलन है। समाज के छोटे-छोटे सहयोग से अनेक विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दी जा सकती है।
आप सभी विनम्र आग्रह है कि यदि आपके घर में स्कूल, कॉलेज, प्रतियोगी परीक्षा, साहित्य या अन्य उपयोगी पुस्तकें पढ़ी जा चुकी हैं और अब उपयोग में नहीं हैं, तो उन्हें रद्दी में बेचने के बजाय इस अभियान को दान करें। आपका यह छोटा-सा योगदान किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी के बड़े सपने को साकार कर सकता है।
आइए, संकल्प लें—
"पुस्तकें रद्दी में नहीं, ज़रूरतमंदों के हाथों में जाएँ।
#पुस्तक_दान_महाअभियान
#जनमित्र_आरा

#आरा #भोजपुर

22/06/2026
गाँवों के प्रतिभाओं को मिला मंच, बच्चों ने बिखेरे कला का रंग""""""""""""""""""पसौर (भोजपुर), 20 जून। ग्रामीण क्षेत्रों म...
21/06/2026

गाँवों के प्रतिभाओं को मिला मंच, बच्चों ने बिखेरे कला का रंग
""""""""""""""""""
पसौर (भोजपुर), 20 जून। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जनमित्र, आरा एवं कौशल्या इंटरप्राइजेज, पसौर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम प्रतिभा महोत्सव–2026 का सफल आयोजन शनिवार को ग्राम पसौर (भोजपुर) में किया गया। कार्यक्रम स्वर्गीय कामता सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया।
महोत्सव में दर्जनों क्षेत्रीय गाँवों के सैकड़ो प्रतिभागियों ने संगीत, दौड़, चित्रकला, भाषण, गायन, नृत्य, लेखन एवं मेहंदी आर्ट जैसी विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। चित्रकला में जहां बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपने विचारों को उकेरा, वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सामाजिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। गायन और नृत्य प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए, जबकि लेखन और मेहंदी आर्ट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सृजनशीलता देखने को मिली।
महोत्सव के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व मेडल प्रदान किए गए साथ ही समाज के बेहतरी हेतु योगदान देने वाले लोगों को भी "जनजागृति सम्मान" से सम्मानित किया गया।
स्व0 सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल्या देवी, विश्वनाथ सिंह और रमता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। नीता कुमारी, रितेश श्रीवास्तव, सुमनलता, फिरोज हुसैन, मधु कुमारी, पंकज प्रसाद दिनकर, रूपा कुमारी, मुस्कान कुमारी निर्णायक मंडल में शामिल थे। मंच संचालन कृपाशंकर सिंह और मंटू सिंह ने किया।
कार्यक्रम की सफलता में शिखा कुमारी, श्रीकांत कुमार, मुकेश सिंह, विकास कुमार, अंकित कुमार, अंजलि कुमारी, प्रभात कुमार आदी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच : पसौर में 20 जून को होगा "ग्राम प्रतिभा महोत्सव–2026"""""""'"""'''''''''''''''''''' ग्र...
17/06/2026

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच : पसौर में 20 जून को होगा "ग्राम प्रतिभा महोत्सव–2026"
""""""'"""''''''''''''''''''''
ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान और मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जनमित्र, आरा एवं कौशल्या इंटरप्राइजेज, पसौर के संयुक्त तत्वावधान में 20 जून 2026 को "ग्राम प्रतिभा महोत्सव–2026" का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वर्गीय कामता सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक प्रतिभाशाली बच्चे और युवा उचित अवसर एवं मंच के अभाव में अपनी कला और क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। इसी सोच के साथ इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, ताकि बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके तथा उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास हो।

महोत्सव में चित्रकला, गायन, भाषण, नृत्य, मेहंदी आर्ट एवं लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। बाल वर्ग (5–10 वर्ष), जूनियर वर्ग (11–15 वर्ष) तथा सीनियर वर्ग (16–20 वर्ष) के प्रतिभागी इसमें भाग ले सकेंगे।
यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने की एक सामाजिक पहल है। इसलिए अभिभावकों, शिक्षकों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
पंजीकरण एवं विशेष जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7979712451 एवं 8210655974 पर संपर्क किया जा सकता है।

आप अपने बच्चों संग जुड़िए हमारे इस अभियान से,,,,,  #पेरेंटिंग    #संवेदनशील_व्यक्ति_सशक्त_देश
08/06/2026

आप अपने बच्चों संग जुड़िए हमारे इस अभियान से,,,,,

#पेरेंटिंग
#संवेदनशील_व्यक्ति_सशक्त_देश

Address

Pakdi
Ara
802301

Telephone

+919431077120

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janmitra ARA BIHAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share