01/02/2025
विश्व प्रसिद्ध ख्याति प्राप्त सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कर रहे हैं आरा शहर वासी
आरा शहर में स्थित स्थानीय मैंना सुंदर धर्मशाला में आरा शहर के लोग सुदर्शन क्रिया का अभ्यास सीख रहे हैं, कल शाम में सुदर्शन क्रिया का अभ्यास दूसरी बार लोगों को कराया गया ।प्रतिभागियों को यह बहुत ही अद्भुत लगा। प्रतिभागियों ने बताया कि शरीर हल्का लग रहा है, मन शांत हो गया है ,विचार शून्य है, शांति का एहसास हो रहा है,मन प्रफुल्लित महसूस हो रहा है ,और जीवन में सब कुछ सकारात्मक जैसा प्रतीत हो रहा है। सभी लोगों ने कहा कि आज के भाग दौड़ के जीवन में जबकि तनाव सब जगह है ,तनाव हमारी दिनचर्या में शामिल है ,सभी लोगों को सुदर्शन क्रिया का अभ्यास सीखना चाहिए। इस अभ्यास को करने से विद्यार्थी से लेकर व्यवसायी, महिला से लेकर पुरुष ,सब लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे ,साथ ही कई भयानक बीमारियों से वह अपने आप को बचा पाएंगे। आज के दौर में सबसे अधिक तनाव के कारण मस्तिष्क और दिल, दोनों बुरी तरह से प्रभावित है और सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से मानसिक शांति के द्वारा दिल और दिमाग दोनों को शांत किया जा सकता है ।
बताते चलें की रंभा निवास महाराजा हाता में आर्ट ऑफ लिविंग का केंद्र है, एवं अभी अगले आने वाले रविवार तक दी आर्ट ऑफ लिविंग की पूरी टीम मैंना सुंदर धर्मशाला में योग ,साधना, प्राणायाम ,सुदर्शन क्रिया ,का अभ्यास लोगों को करा रही है। प्रशिक्षक के तौर पर श्री स्वयं प्रकाश, अमरेंद्र नारायण ,अभय कुमार ,लोगों को सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करा रहे हैं। यह तीनों शिक्षक आरा शहर में महाराजा हाता स्थित दी आर्ट ऑफ लिविंग जिसके प्रणेता विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी हैं के सानिध्य में कार्य करते हैं।