Aadee Shaktee Foundation

Aadee Shaktee Foundation Aadee Shaktee Foundation is Non Government Organisation. which works on Health Care ,Social Work, Wild life conservation, Social Awearness etc.

26/02/2026
आनी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। ...
26/02/2026

आनी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राकृतिक आपदाओं से मिलकर निपटने, त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए साझा व्हाट्सएप समूह बनाने तथा राहत और बचाव कार्यों को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें आदि शक्ति फाउंडेशन की भी सहभागिता रही। प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं ने आपसी सहयोग से क्षेत्र में आपदा प्रबंधन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

26/02/2026
आनी उपमंडल में आयोजित SDM महोदय के साथ सभी गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया...
25/02/2026

आनी उपमंडल में आयोजित SDM महोदय के साथ सभी गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के सम्मेलन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर Aadee Shaktee Foundation के अध्यक्ष श्री जोगिंदर सिंह ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई।
आपको बताते चलें कि आदि शक्ति फाउंडेशन पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए विधिवत पंजीकृत संस्था है, जो प्रदेशभर में सामाजिक, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा मार्गदर्शन एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर रही है।
सम्मेलन में श्री जोगिंदर सिंह ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयास से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
उन्होंने भविष्य में भी प्रशासन के साथ मिलकर प्रदेश हित में निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। सम्मेलन के अंत में सभी संगठनों ने क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेती है l

नारी स्वास्थ्य और स्वाभिमान किसी भी सशक्त समाज की सबसे मजबूत नींव होते हैं।आदि शक्ति फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत कुशवा ...
16/02/2026

नारी स्वास्थ्य और स्वाभिमान किसी भी सशक्त समाज की सबसे मजबूत नींव होते हैं।
आदि शक्ति फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत कुशवा 15/20 के सात महिला मंडलों के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर न केवल जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास है, बल्कि महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित कर उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को सशक्त बनाने की प्रेरणादायक पहल भी है।
ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं और यह संदेश देते हैं कि जब महिलाओं का स्वास्थ्य सुरक्षित होगा, तभी परिवार और समाज दोनों सशक्त बनेंगे।”
— जोगिंदर सिंह
अध्यक्ष, आदि शक्ति

आदरणीय CDPO श्री इंद्र सिंह गर्ग जी,आपका आनी से करसोग स्थानांतरण हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। आनी में अपने कार्यकाल क...
31/01/2026

आदरणीय CDPO श्री इंद्र सिंह गर्ग जी,
आपका आनी से करसोग स्थानांतरण हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। आनी में अपने कार्यकाल के दौरान आपने जिस निष्ठा, संवेदनशीलता और ईमानदारी से बच्चों, महिलाओं एवं समाज कल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा।
आपका सरल एवं सहयोगात्मक व्यवहार, स्पष्ट कार्यशैली और मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। भले ही आज आपका कार्यक्षेत्र बदल रहा हो, लेकिन आपके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य और मधुर स्मृतियाँ आनी क्षेत्र में सदैव जीवित रहेंगी।
हम ईश्वर से कामना करते हैं कि करसोग में आपका नया दायित्व आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, नई सफलताएँ और निरंतर सम्मान लेकर आए।
आप जहाँ भी रहें, प्रसन्न एवं स्वस्थ रहें।
आपकी कमी यहाँ हमेशा महसूस की जाएगी।
सादर आभार सहित उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।

26/01/2026
27/12/2025
11/11/2025

Address

C/O Reeta Kumari School Road Ani Tehsil Ani Distt Kullu
Ani
172026

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aadee Shaktee Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share