04/11/2025
शुभ सूचना
सूचित किया जाता है कि हर्ता फाउंडेशन के सौजन्य से दिनांक 10 नवम्बर, 2025 दिन सोमवार को पुनः मूँढ़ा खेड़ा,अमरोहा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण व नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
अभी तक हुए सभी नेत्र ऑपरेशन सफल रहे है। नेत्र लाभार्थियों से प्राप्त पॉजिटिव फीडबैक के आधार पर हर्ता फाउंडेशन के द्वारा शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय बरेली की टीम द्वारा आगामी 10 नवम्बर , 2025 दिन सोमवार को प्रातः 11:00 बजे आने का समय निर्धारित किया गया है ।
नेत्र ऑपरेशन हेतु चिह्नित मरीजों के लिए अस्पताल तक जाने व आने की सुविधा मुफ्त है । साथ ही अस्पताल में रहने, खाने व दवाइयों का भी कोई शुल्क नही लिया जाता है ।
कृपया ज़्यादा से ज़्यादा व्यक्ति नेत्र शिविर का लाभ उठायें।
नेत्र ऑपरेशन कराने के इच्छुक व्यक्ति अपना नाम हमें मोबाइल 9457578516 अथवा 8279973377 पर सम्पर्क कर नोट करा दें।
धन्यवाद!