18/02/2026
अस्सलामुअलैकुम,
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि *हर साल की तरह इस साल भी मदद फाउंडेशन ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचकर उन्हें रमज़ान की ज़रूरतों के लिए राशन किट मुहैया कराएगी। मदद फाउंडेशन की टीम यह राशन घर-घर जाकर तक़सीम करती है*।
*इसके लिए हमें आप सभी की मदद की जरूरत है, ताकि उन लोगों तक भी मदद पहुँच सके जो किसी से कुछ कहते नहीं या जिन तक पहुँचने में लोगों को परेशानी होती है। इंशाअल्लाह, ऐसे ज़रूरतमंदों तक आपका दिया हुआ पैसा या सामान मदद फाउंडेशन पहुँचाएगी। आप चाहें तो खुद भी उनके पास जाकर दे सकते हैं*।
हमारी कोशिश हमेशा असली ज़रूरतमंद तक पहुँचने की होती है, लेकिन फिर भी हो सकता है कुछ लोग रह जाते हों।
हमारा राशन किसी घर या दुकान से नहीं बाटा जाता, बल्कि पहले पूरी तरह से तस्दीक (जाँच) की जाती है। अगर कोई इंसान हक़ीक़त में ज़रूरतमंद पाया जाता है, तभी आपका अतीया (दान) उसे दिया जाता है।
इस माह-ए-मुबारक में आप लोग अपनी जानिब से, अपने मरहूमीन की जानिब से, और अपने सदक़ा व ज़कात का कुछ हिस्सा मदद फाउंडेशन को भी दें। आपका यह ग्रुप अब ज़रूरतमंदों की बहुत बड़ी आस बन चुका है, और अल्लाह अपने फ़ज़्ल से उनके काम भी आप ही के ज़रिए कराता है।
दुआ फ़रमाइए कि अल्लाह हमसे बिना किसी रियाकारी के ऐसे ही नेक काम लेता रहे।
जज़ाकल्लाहु खैरन।
🌙 🌙✨❤️