Chirag Social Welfare Society

Chirag Social Welfare Society Chirag social welfare society is a Voulantary organization. The organization had been registered und

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से चिराग सोशल वेलफे...
14/05/2026

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान् में पीयर एजुकेटरों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने की और निर्देशन परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुआ।

*चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने मनाया डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती* चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा द्वारा परियोजना निदेश...
15/04/2026

*चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने मनाया डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती*
चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा द्वारा परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के निर्देशन एवं परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के मार्गदर्शन में परियोजना कार्यालय भाटापारा में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जयंती के अवसर अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके जीवन मूल्यों पर समझ बनाने हेतु संगोष्ठी आयोजित किया गया।संस्था के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी सह लेखापाल दशोदा साहू द्वारा बताया गया कि 14 अप्रैल को मुख्य रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) मनाई जाती है। क्योंकि 14 अप्रैल 1891 को भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर का जन्म हुआ था। इस दिन को ज्ञान, समानता और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में पूरे भारत में मनाया जाता है। परामर्शदाता सुलोचना देवांगन ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के तीन मुख्य और प्रसिद्ध नारे (मंत्र) जो सामाजिक जागरूकता और अधिकारों के लिए जाने जाते हैं, वे हैं: *शिक्षित बनो, संगठित रहो, और संघर्ष करो।* उन्होंने इन नारों के माध्यम से दलितों और पिछड़े वर्गों को शिक्षा, एकता और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आउटरीच वर्कर बिन्देश्वरी टंडन , प्रियंका मेश्राम, अनिता लहरे, रजनी साहू, सविता टंडन साथी शिक्षक रेखा कोसले, रौशनी बंजारे, मायवती का सहभागिता रहा।

01/04/2026
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से चिराग सोशल वेलफेयर सोस...
28/03/2026

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के निर्देशन में एवं परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के नेतृत्व में पीयर एजुकेटरों और स्टाफ की मासिक समीक्षा बैठक परियोजना कार्यालय भाटापारा में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। 🎉💕😊👍💖🎁😊👏💕🎉👍💖😊

Office Targeted Intervention Project Bhatapara
25/03/2026

Office

Targeted Intervention Project Bhatapara

चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी  अम्बिकापुर और नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र  सरगुजा के संयुक्त तत्व...
20/03/2026

चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर और नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में भगवानपुर खुर्द गांव में तीन दिवसीय बाल चेतना शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी जी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ सह सरगुजा संभाग प्रभारी,मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र, सरगुजा सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर , युवा समाजसेविका सुनिधि शुक्ला अध्यक्ष शियती सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर और एमएसडब्ल्यू की इंटर्नशिप छात्रा रेवती पाण्डेय उपस्थित थीं। बाल चेतना शिविर के प्रथम दिवस पर बच्चों ने परिचय सत्र में सक्रिय सहभागिता की। वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी जी ,मंगल पाण्डेय जी सुनिधि शुक्ला जी और रेवती पाण्डेय जी ने नैतिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, बच्चों के अधिकार एवं कर्तव्य और अनुशासन के साथ-साथ इनसे जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की। खेलों के माध्यम से भी बच्चों में जागरूकता बढ़ाई गई।

Address

Ambikapur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chirag Social Welfare Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share