31/08/2026
🙏 आज B2L Foundation की ओर से एक बच्चे की स्कूल फीस जमा करवाई गई। ❤️
इस बच्चे की फीस पिछले साल से बकाया थी, क्योंकि उसके पिता जी की रीढ़ की हड्डी (Back Bone) में समस्या होने के कारण वे बिस्तर पर हैं और परिवार आर्थिक कठिनाइयों से गुजर रहा है।
आज दीपांश ने स्कूल में उस बच्चे की फीस जमा करवाई। यह हमारे लिए सिर्फ फीस भरना नहीं, बल्कि एक बच्चे की शिक्षा को रुकने से बचाना है। 📚❤️
B2L Foundation आगे भी इसी तरह जरूरतमंद बच्चों और परिवारों की मदद करती रहेगी।
आप सभी से बस इतना ही निवेदन है कि अपना साथ और सहयोग इसी तरह बनाए रखें।
आपका छोटा सा सहयोग किसी के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। 🙏
B2L Foundation
Born 2 Lead, Lead to Serve ❤️