Ekam Nyaas

Ekam Nyaas एक प्रयास नई रोशनी के लिए

सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं💐भगवान श्री कृष्‍ण की कृपा सभी पर सदा बनी रहे।
04/09/2026

सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं💐
भगवान श्री कृष्‍ण की कृपा सभी पर सदा बनी रहे।

*शहीदों के नाम आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर में उमड़ा उत्साह*.                        स्वतंत्रता दिवस क...
21/08/2026

*शहीदों के नाम आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर में उमड़ा उत्साह*.
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एकम न्यास (रजि.) एवं पूजा होलसेल कॉम्प्लेक्स के संयुक्त तत्वावधान में “शहीदों के नाम” स्वैच्छिक रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन पूजा होलसेल कॉम्प्लेक्स, कालका चौक, अम्बाला शहर में किया गया।
शिविर में शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मानव सेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आयोजित नेत्र जांच शिविर में 140 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई तथा चिकित्सकों से आवश्यक परामर्श प्राप्त किया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 51 रक्तदाताओं का आयोजकों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया और समाजसेवा में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए “शहीदों के नाम” शिविर का आयोजन किया गया, ताकि शहीदों की कुर्बानी को नमन करने के साथ-साथ समाजहित में एक सार्थक पहल की जा सके।
एकम न्यास एवं पूजा होलसेल कॉम्प्लेक्स की ओर से शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, सहयोगियों, सामाजिक संस्थाओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे और समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

्यास

18/08/2026
जो करे शहीदों को सलाम, वो करे रक्तदान,देश के शहीदों के नाम रक्तदान!
17/08/2026

जो करे शहीदों को सलाम,
वो करे रक्तदान,
देश के शहीदों के नाम रक्तदान!

हरियाली तीज के अवसर पर एकम न्यास संस्था ने किया वृक्षारोपण        हरित और वृक्षों से युक्त भूमि ही मानव सभ्यता को बचाए र...
12/08/2026

हरियाली तीज के अवसर पर एकम न्यास संस्था ने किया वृक्षारोपण

हरित और वृक्षों से युक्त भूमि ही मानव सभ्यता को बचाए रखने में सक्षम है। यह बात आम और खास सभी लोगों को देर होने से पहले समझनी आवश्यक है। आज हम हरे-भरे जंगल उगाने की अपेक्षा कंक्रीट की इमारतें बनाने में लगे हैं। यह विचार एकम न्यास के मुकेश जिंदल ने आज जी आर एस डी मॉडल स्कूल में वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर कहे। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने स्वार्थ के वशीभूत प्रकृति के भरपूर दोहन में लगा है। मूक-बधिर की बिना विचारे वह बिल्कुल भी नहीं सोच रहा कि भविष्य की उसकी अपनी सन्तानों के लिए स्वस्थ वायु, जल, भूमि कहाँ से आयेगी? हमें अपने स्वार्थ को त्याग कर हरित भूमि के विचार की ओर लौटना होगा। इस समय हम निर्णायक क्षणों में हैं। यदि हमारा प्रकृति को नष्ट करने का अभियान ऐसे ही जारी रहा तो शीघ्र ही सम्पूर्ण धरती के मरुस्थल में बदलने में समय नहीं लगेगा।
मुख्याध्यापिका सीमा चोपड़ा के अतिरिक्त इस अवसर पर नरेश अग्रवाल भी मौजूद थे। विक्की सहगल, राकेश बग्गा, प्रेम अग्रवाल, दीपक गोयल, अमित चानना इत्यादि ने तीज के इस अवसर पर भूमि में वृक्षारोपण किया।

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मुद्रा एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का हुआ आयोजन        स्वंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज जयतु भारतम...
11/08/2026

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मुद्रा एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

स्वंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज जयतु भारतम् एवं एकम न्यास द्वारा जी आर एस डी स्कूल में डाक टिकट एवं मुद्रा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में नरेश अग्रवाल एवं मुकेश जिंदल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके प्रदर्शनी का आरम्भ किया गया। प्राचार्य ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके त्याग एवं संघर्ष के कारण ही हम आज स्वतंत्र वातावरण का आनन्द ले रहे हैं। अनेक ज्ञात-अज्ञात क्रांतिकारियों ने प्राणों का उत्सर्जन करके अंग्रेज सरकार को भारत को स्वतंत्र करने को मजबूर किया।
मुकेश जिंदल द्वारा बच्चों को अपने आदर्श और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का अह्वाहन किया गया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन से सम्बंधित आज तक जारी की गई डाक टिकटें, प्रथम दिवस आवरण छात्र-छात्राओं को दिखाए गए। 1857 के योद्धाओं से जुडी टिकटें, आवरण, विवरणिका प्रदर्शनी का हिस्सा थे।
टीपू सुल्तान सहित विभिन्न पुरातन राज्यों ( मैसूर, जयपुर, मेवाड़, जोधपुर, इंदौर, अवध, बूंदी, ग्वालियर, भोपाल, मराठा इत्यादि) के सिक्के एवं मुद्राएं भी छात्रों ने बड़े उत्साह से देखीं। रानी विक्टोरिया के समय से आज तक जारी पोस्टकार्ड, आवरण-पत्र प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण थे। लगभग 170 साल के डाक इतिहास का इस माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर नरेश अग्रवाल, मुकेश जिंदल, प्रेम अग्रवाल, राकेश बग्गा, विक्की सहगल, विपिन आनन्द, रवि प्रकाश, अनिल कुमार, अमन कुमार, सीमा चोपड़ा, दीपक गोयल, अमित चानना, अभिनव गुप्त इत्यादि उपस्थित थे।

शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे। हर हर महादेव!...
11/08/2026

शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे। हर हर महादेव! 🌸🌿✨

पावन श्रावण मास की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।   ्यास
30/07/2026

पावन श्रावण मास की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।

्यास

26/06/2026
   ्यास
25/06/2026


्यास

Address

Jindal Razaie Udyog
Ambala
134003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ekam Nyaas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share