05/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में नगर के 10 विभिन्न विद्यालयों से कुल 73 विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बिट्टू कर्नाटक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दुर्गापाल, उदय किरौला जी एवं डॉ धारा बल्लभ पांडे जी ने शिरकत की। इसके साथ ही, कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पर्वतारोही अनुराग मालू और हर्षित रौतेला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनकी पर्यावरण चेतना की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की मुख्य संयोजक डॉ. वसुधा पंत के साथ टीम के वरिष्ठ सदस्य दीपक जोशी, मनोज गुप्ता, भूषण पाण्डे, डॉ. दीपा गुप्ता और मीता उपाध्याय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया और सुचारू रूप से कार्यक्रम का संचालन संपन्न कराया।