16/07/2025
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। पुल के पास से सीधे करीब 300 मीटर नीचे खाई में वाहन गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के घायल होने की खबर है। पिथौरागढ़ SP रेखा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुवानी कस्बे में सुनी पुल के पास 13 लोगों को ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है।
Follow