01/08/2026
भाकुड़ा–इकुखेत मोटर मार्ग पर ग्राम सिमलचौरा में प्रथम यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण हेतु हार्दिक आभार।
सिमलचौरा समिति, समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी माननीय विधायक श्री Mahesh Jeena जी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करते हैं कि उनके सहयोग एवं प्रयासों से भाकुड़ा–इकुखेत मोटर मार्ग पर ग्राम सिमलचौरा में प्रथम यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण संभव हो सका।
वर्ष 2022 के सिमलचौरा वार्षिक महोत्सव के अवसर पर प्रस्तुत मांग-पत्र को माननीय विधायक जी ने तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करवाई। उनके सकारात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज यह यात्री प्रतीक्षालय समस्त क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया है।
हम उन सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अभियंताओं एवं श्रमिकों का भी हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनके समर्पण, परिश्रम और सहयोग से यह सुंदर एवं उपयोगी यात्री प्रतीक्षालय साकार हो पाया।
पुनः सभी सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
धन्यवाद।
टीम सिमलचौरा