Gram Swarajya Mandal, Someshwar.

Gram Swarajya Mandal, Someshwar. Social Work

11/07/2025

अल्मोड़ा जिले के डोनी गांव के सकनाड़ी तोक में बालम भाकुनी द्वारा सेब की बहुत अच्छी बागवानी की जा रही है। इन्होंने .....

This World Environment Day, let's shine a light on an incredible initiative transforming a challenge into an opportunity...
05/06/2025

This World Environment Day, let's shine a light on an incredible initiative transforming a challenge into an opportunity! Gram Swarajya Mandal, in collaboration with Himalayan Greenfuel LLP & the Forest Department Almora, Uttarakhand, is driving the Pirul Collection Program:- a sustainable solution tackling forest fire risks while promoting eco-friendly fuel alternatives. Pirul (pine needles) are highly flammable and contribute to devastating forest fires. By collecting and repurposing them into green fuel, we not only protect our forests but also support local livelihoods. This initiative is a testament to how collective action and innovation can pave the way for a greener future. Let’s celebrate environmental stewardship and sustainable solutions. Together, we can make a difference! 💚♻️

आज ही के दिन 26 मार्च 1974 को गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं ने मिलकर पेड़ों को कटने से बचाने के लिए पेड़ों के चारो...
26/03/2025

आज ही के दिन 26 मार्च 1974 को गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं ने मिलकर पेड़ों को कटने से बचाने के लिए पेड़ों के चारों ओर घेरा बना लिया और इनके इस प्रयास के कारण भारत में "चिपको आंदोलन" की शुरूवात हुई।
इस उपलक्ष्य पर हमारी संस्था ग्राम स्वराज्य मण्डल, सोमेश्वर का एक छोटा सा प्रयास...
कृप्या देखें और इस प्रयास को अन्य लोगों तक भी पहुंचाने में हमारा सहयोग करें।

कल से सीखो, कल को बदलो - ग्राम स्वराज्य मण्डल, सोमेश्वरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद प्रस्तुत कर....

Like & Subscribe our you tube channel and support us. Search on you tube - Or use this link- https://youtube.com/?si=53c...
08/03/2025

Like & Subscribe our you tube channel and support us.
Search on you tube -

Or use this link- https://youtube.com/?si=53cucQspootlkSYV

भूकंप - ग्राम स्वराज्य मण्डल, सोमेश्वरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद प्रस्तुत करता है:शीर्षक: "भ.....

आज 2 सितंबर शहीद दिवस समारोह का आयोजन शहीद स्मारक भवन, चनौदा में शहीद उत्तराधिकारी संगठन के द्वारा क्रियान्वित किया गया।...
02/09/2024

आज 2 सितंबर शहीद दिवस समारोह का आयोजन शहीद स्मारक भवन, चनौदा में शहीद उत्तराधिकारी संगठन के द्वारा क्रियान्वित किया गया।
संस्था ग्राम स्वराज्य मण्डल, सोमेश्वर ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग दिया।

31/08/2024
2 सितंबर को होने जा रहे शहीद दिवस मेले हेतु हमारी संस्था ग्राम स्वराज्य मण्डल, सोमेश्वर द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता का आयो...
31/08/2024

2 सितंबर को होने जा रहे शहीद दिवस मेले हेतु हमारी संस्था ग्राम स्वराज्य मण्डल, सोमेश्वर द्वारा निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 31-08-2024 को किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 44 छात्र-छात्रओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को सीनियर व जूनियर दो स्तर पर बांटा गया।
प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन व पुरस्कार वितरण 2 सितंबर को होने जा रहे शहीद दिवस मेले में किया जाएगा।

07/06/2024

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

🌍🌳 उत्सव के रूप में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 🌳🌍चमोली जिले के देवाल विकासखण्ड में स्थित राजकीय इण्टर कालेज घेेंस के ...
06/06/2024

🌍🌳 उत्सव के रूप में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 🌳🌍
चमोली जिले के देवाल विकासखण्ड में स्थित राजकीय इण्टर कालेज घेेंस के छात्रों ने पर्यावरण को वरदान स्वरूप मानते हुये त्योहार की तर्ज पर विश्व पर्यावरण दिवस को मनाया।
संस्था ग्राम स्वराज्य मण्डल सोमेश्वर द्वारा क्रियान्वित की जा रही राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नयी दिल्ली द्वारा वित्तपोेषित व समर्थित परियोजना “विज्ञान लोकप्रीयकरण हेतु हरित बुद्विमत्ता खोज प्रतिस्पर्धा एवं हरित मीडिया उत्सवों के माध्यम से युवाओं का पथ प्रदर्शन“ के तहत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरित मीडिया उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव की शुरूवात वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ की गई जिसमें वन विभाग से आमंत्रित अधिकारियों, शिक्षकों छात्रों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया गया।
इसके पश्चात् परियोजना समन्वयक श्री पवन सिंह भाकुनी द्वारा छात्रों में संचार माध्यमों के उभरते हुये आयाम हरित मीडिया को पर्यावरण संरक्षण के लिये आवश्यक जानकारियों तक पहुंच बनाने के लिये एक प्रमुख माध्यम बताया गया, जिसके बाद संस्था द्वारा बनाये गये लघु वृत्तचित्रों का परिचय देते हुये छात्रों को संस्था द्वारा निर्मित हरित मीडिया लघु वृत्तचित्रों को दिखाया गया। जिसके पश्चात् छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जिसमें खासतौर पर नवीन, निशा, ममता व धीरज ने पर्यावरण दिवस के बारे में भाषण दिया और दीपक, कविता, दीक्षा व देव ने पर्यावरण संरक्षण के गीतों गायन किया व छात्राओं के समूह ने झोड़ा/चाचरी की प्रस्तुति दी।
इसके पश्चात् सन्दर्भ विशेषज्ञ श्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, श्री सन्दीप कुमार एवं श्री बसंतलाल जी ने छात्रों के साथ उन्हेें दिखाये वृत्तचित्रों से सम्बन्धित प्राकृतिक आपदाओं, मानवजनित आपदाओं, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, ऊर्जादक्षता एवं कार्बन पदचिन्ह जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की और छात्रों को भविष्य हेतु काफी सुझाव भी प्रदान किये। जिसके पश्चात् छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरण कर उत्सव का समापन किया गया।



Address

Vill/jal, Post
Almora
263637

Telephone

+919927424096

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gram Swarajya Mandal, Someshwar. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Gram Swarajya Mandal, Someshwar.:

Share