25/01/2026
25 जनवरी 2026 को Helpers Sewa Trust द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मेरा 38वाँ रक्तदान (32+6) रहा।
एक दर्जन से अधिक रक्तदाताओं का निःस्वार्थ समर्पण, सहयोग और ईश्वर की कृपा — इन सबके कारण यह शिविर मानवता की जीत बनकर सफल हुआ।
इस पुनीत सेवा में सहयोग देने वाले आदित्य आज़ाद व नीरज चौरसिया भैया तथा मंजीत भैया, शेखर भैया, आकाश भैया सहित सभी रक्तवीरों को हृदय से नमन।
आइए, निस्वार्थ भाव, पूर्ण समर्पण और सेवा-भावना के साथ Helpers टीम से जुड़कर जीवन बचाने की इस मुहिम को और आगे बढ़ाएँ।
रक्तदान — जीवनदान।
सेवा ही सच्ची साधना।