09/09/2024
आज दिनांक 9 सितम्बर-2024 को श्रीमती शशि पोद्दार ( P4 जोन सह प्रभारी) जी के आशीर्वाद से एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन आई.वी.डी. केन्द्र प्रयागराज में स्वामी विवेकानन्द यूथ क्लब के सभी युवाओं के लिए *स्टडी सर्कल* का शुभारम्भ किया गया। उपस्थित समिति द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती एवं भारत माता के समक्ष दीप मंत्र के साथ उद्घाटन समारोह शुरू किया गया। उदघाटन समारोह में उपस्थित डॉ. राजेंद्र शुक्ल जी (आईवीडी सचिव) ने कहा यहां आईवीडी केंद्र पर स्वामी विवेकानंद के युवाओ के लिए ये स्टडी सर्कल एक्टिविटी युवाओ के जीवन में एक नई शिक्षा प्रति अध्ययन करने का अवसर है कि टेक्निकल स्किल के साथ साथ संस्कार, सामाजिक, देश- विदेश जैसी विषय के बारे में अध्ययन कर सकते है और इसी के साथ अपने वाणी को विराम दिये। फिर हमारे आंचल यमुनापार महिला प्रभारी श्रीमती सुषमा गौड़ जी ने उपस्थित युवाओ का मार्गदर्शन करते हुए बोली कि सभी युवा इस स्टडी सर्कल के माध्यम से अपनी पढ़ाई को गति दे सकते हैं निरंतर आप सभी को प्रयास करना है और जीवन को शिक्षित, स्वस्थ, समर्थ, संगठित और संस्कारित करना है। तत्पश्चात ग्रामोत्थान पी-4 जोन के सहप्रभारी श्रीमती शशि पोद्दार जी ने युवाओ के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद समापन समय मे श्री भानु मिश्रा ( आईवीडी संच अध्यक्ष) जी ने युवाओं को आशीर्वाद दिया और पढ़ाई के लिए प्रेरित किये कि अपने जीवन में संघर्ष करें, तप करें , तब जाकर आपको सफलता मिलेगी यह स्टडी सर्कल आप सब के उज्जवल भविष्य के लिए खोला गया है, आप सब अनुशाशन का पालन करते हुए अध्ययन करें, और वाणी को विराम देते शुभकामना मंत्र के साथ समापन किया गया। आज के कार्यक्रम उपस्थित श्रीमति सुषमा गौड़ जी (यमुनापार महिला प्रभारी), श्रीमती शशि पोद्दार जी (पी4 जोन सहप्रभारी एवं IVD अध्यक्ष), श्रीमती निधि जी ( समिति), श्री डाॅ. राजेंद्र शुक्ला (आईवीडी सचिव), श्री भानु मिश्रा जी (आईवीडी संच अध्यक्ष), शुभम जी (आईवीडी प्रोजेक्ट मैनेजर), सुजीत कुमार नामदेव (आईवीडी कॉर्डिनेटर), शिवम कुमार (सीटीएल ट्रेनर), सविता साहू (डब्ल्यूईसी ट्रेनर) और युवागण उपस्थित रहे।