21/12/2025
प्रयागराज क्रिकेट एसोसिएशन (दी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश, प्रयागराज से संबद्ध) प्रयागराज अंडर-14 प्रीमियम लीग का दूसरा एडिशन आयोजित करने जा रहा है, जो 5 जनवरी, 2026 से प्रयागराज में प्रस्तावित है । इच्छुक टीमें प्रयागराज एसोसिएशन के आयोजनकर्ता से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की 15 सदस्यीय टीम को दी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए चुना जाएगा। यह अंडर-14 आयु वर्ग का क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसमें बालक और बालिका दोनों भाग ले सकते हैं। जन्मतिथि 1 सितंबर, 2012 के बाद की होनी चाहिए (यानी, खिलाड़ी 1 सितंबर, 2026 को 14 साल या उससे कम उम्र के होने चाहिए)।
टीम रजिस्ट्रेशन 18 दिसंबर, 2025 से प्रारम्भ है। क्रिकेट क्लब, एकल खिलाड़ी और इच्छुक स्कूल टीमें, जिसमें बालक और बालिका दोनों, इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग सकती हैं।