X-EEED Society

X-EEED Society This is a page of NGO known as X-EEED Society. X-EEED Society is a not-for-profit organization working in India.

X-EEED Society was established in the year 2009 on the bank of the holy river “Ganga” at Allahabad by Kuldeep Mishra. मैं जानता हूँ कि एक NGO का नाम सुनते ही आपके मन में क्या छवि बनतीं है, एक्सीड सोसाइटी उसी छवि को बदलने का प्रयत्न कर रही है........

एक्सीड सोसाइटी (X-EEED Society) एक गैर सरकरी संगठन (NGO) है जो कि निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में पिछले एक दशक से अधिक समय से कार्यरत है। संस्था

की नीव वर्ष 2009 में रखी गयी, समाज के अंतिम व्यक्ती को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा तत्कालिक रूप से मानवता की सेवा करना संस्था का मूल उद्देश्य है।

बारिश की बूँदें भले ही छोटी हो लेकिन उनका लगातार बरसना बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है I
वैसे ही हमारे छोटे - छोटे प्रयास भी जिन्दगी में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।
"आओ मिलकर छोटे-छोटे प्रयास से, बड़े परिवर्तन की राह बनाय।"

ये पंक्तियां संस्था का परिचय देने के लिये पर्याप्त है। यथार्थ भी यही है कि किसी भी बड़ी संख्या की गिनती इकाई से ही शुरू होती है। यदि हम सभी सुधार की शुरुआत स्वयं से करे तो कुछ भी असम्भव नहीं। बूंद बूंद से घड़ा भरता है। उसी तरह हम एक छोटा सा दीप बनकर और अपनी स्तर की पूरी उर्जा हस्तांतरित करके, प्रकाश फैला सकते है, ये प्रकाश भी अलग ही है जो प्रकाशित करने वाले और प्रकाशित होने वाले दोनो को सुख देता है। बड़े परिवर्तन के लिए ये ज़रुरी है कि हम सब अपने अपने हिस्से की भागीदारी निभाए।
तर्क देने के लिए लोग कह सकते है कि एक छोटे से दीपक से क्या होगा, सच में ज़्यदा कुछ नहीं बस इतना होगा कि रोशनी की उम्मीद छोड़ चुके शहर के जीवन में रोशनी आ जायगी और जब कभी इतिहास लिखा जायगा तो आपका नाम दीप जलाने वाले के रूप में लिखा जायग, अंधेरों की बात करने वालो के रूप में नहीं।
एक्सीड सोसाइटी की स्थापना श्रीमान कुलदीप मिश्रा नें इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर की। अंधेरों की बात करना नहीं बल्कि एक दीप जलाना पसंद है। उनका जो सीमित साधन होने के बावजूद मानवता की असीमित सेवा करना चाहते है, उनका जो ईश्वर के इस विज्ञान को समझते है कि जब कभी आप किसी की सेवा करते है तत्क्षण ईश्वर आपकी सेवा में किसी ना किसी को लगा देते है। उनका जो अपने देश के लिए कुछ करना चाहते है, उनका जो मानव जन्म को यूंही नहीं बिताना चाहते है उन सबका पुण्य काम में स्वागत है I आइए हम सब मिलकर छोटे-छोटे प्रयासो से मानवता की सेवा करे। विश्वास मानिए इस दैवी कार्य से मिलने वाला सुख की तुलना आप किसी भी सुख से नहीं कर पायेंगे....

एक्सीड सोसाइटी के कार्यों का संक्षिप्त परिचय-

� प्रयागराज की मलिन बस्तियों में 20 निःशुल्क क्लास

� वस्त्र अर्पण अभियान के माध्यम से प्रतिवर्ष 5 लाख नए पुराने कपड़ों का वितरण

� भारतीय सेना सम्मान योजना के अंतर्गत सेना के जवानों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा

� तरुहित योजना से पर्यावरण कल्याण हेतु कार्य

� जन्मदिन, शादी की सालगिरह को अनाथालय में मनाने हेतु जनता को प्रेरित करने का कार्य

� प्रतियोगी परीक्षा हेतु क्लास चला के चैरिटी के लिए पैसा इकट्ठा करना

� सब धार्मिक कार्य एवं सामाजिक उत्थान के कार्य बिना सरकारी फंड लिए किया जाता है

कुलदीप मिश्र (शिक्षक, लेखक & सामाजिक कार्यकर्ता)
प्रबंधक- एक्सीड सोसाइटी, प्रयागराज
प्रधान कार्यालय:- 133/4B/2C, चाँदपुर सलोरी, तेलियरगंज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश - 211004
शाखा कार्यालय:- कर्नलगंज थाने के बगल, कर्नलगंज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश - 211002
संपर्क सूत्र:- 94 53 311 611

Address

Chandpur Salori
Allahabad
262903

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when X-EEED Society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to X-EEED Society:

Shortcuts

Share