केशव माधव संवाद

केशव माधव संवाद सेवा सबसे बडा धर्म है “सेवा परमो धर्मः
(2)

सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥आपको एवं आपके पूरे परिवार को आदिशक्ति ...
19/03/2026

सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥

आपको एवं आपके पूरे परिवार को आदिशक्ति माँ जगदम्बा की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि एवं भारतीय हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

जगतजननी माँ दुर्गा जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा सभी के जीवन में उन्नति और कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो, यही मंगलकामना है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक आज समालखा, हरियाणा में प्रारम्भ हुई। बैठक का शुभारम्भ पू. स...
13/03/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक आज समालखा, हरियाणा में प्रारम्भ हुई। बैठक का शुभारम्भ पू. सरसंघचालक मोहन भागवत जी और मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। बैठक में देशभर से 1487 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ! 🌸✨🎨🫟रंगों का ये खूबसूरत त्योहार आपके जीवन में खुशियों के नए रंग भर दे।ईश्वर करे आपकी हर सुब...
04/03/2026

होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ! 🌸✨🎨🫟

रंगों का ये खूबसूरत त्योहार आपके जीवन में खुशियों के नए रंग भर दे।
ईश्वर करे आपकी हर सुबह उम्मीदों से भरी हो और हर शाम मुस्कान लेकर आए।

आप और आपके परिवार को होली की हार्दिक बधाई।
सदा खुश रहें, स्वस्थ रहें और यूँ ही मुस्कुराते रहें। 😊

13, 14, 15 मार्च को समालखा में होगी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक......राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिन...
24/02/2026

13, 14, 15 मार्च को समालखा में होगी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक......

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा इस वर्ष समालखा, (हरियाणा) में युगाब्द 5127, विक्रम संवत् 2082 चैत्र कृष्ण दशमी (द्वि-दिवसीय), एकादशी अर्थात् दिनांक 13,14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित हो रही है। संघ की दृष्टि से यह सर्वोच्च निर्णायक इकाई की बैठक होती है। प्रतिवर्ष होने वाली बैठक का आयोजन इस वर्ष ग्रामविकास एवं सेवा साधना केन्द्र, पट्टीकल्याणा, समालखा, (हरियाणा) में हो रहा है।

यह वर्ष संघ शताब्दी का होने के नाते शताब्दी निमित्त आयोजित विजयादशमी उत्सव, गृहसंपर्क, हिन्दू सम्मेलन, युवा सम्मेलन, प्रमुख नागरिक गोष्ठी, सामाजिक सद्भाव बैठकें आदि कार्यक्रमों तथा अभियानों के वृत्तांत के साथ-साथ अनुभवों पर बैठक में विशेष चर्चा रहेगी। प्रतिनिधि सभा में गत वर्ष 2025-26 के संघ कार्य की समीक्षा तथा प्रांतों में हुए विशेष कार्यों का निवेदन होगा।

बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य पर चर्चा के साथ ही कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव भी पारित किए जाएँगे। संघ शाखाओं द्वारा अपेक्षित सामाजिक परिवर्तन के कार्यों सहित विशेष रूप से पंच परिवर्तन के प्रयासों की चर्चा अपेक्षित है। संघ शिक्षा वर्ग तथा कार्यकर्ता विकास वर्ग सहित अन्य प्रशिक्षण वर्गों की योजनाओं पर विचार-विमर्श तथा आगामी वर्ष की संघ कार्य योजना का निर्धारण किया जाएगा।
बैठक में पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी तथा सभी सह सरकार्यवाह एवं अन्य पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचित प्रतिनिधि, प्रति व क्षेत्र स्तर के प्रमुख पदाधिकारी सहित कुल 1489 कार्यकर्ता अपेक्षित हैं। बैठक में संघ प्रेरित विविध 32 संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री एवं संगठन मंत्री भी अपेक्षित रहेंगे।

सुनील आंबेकर
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

#अखिल_भारतीय_प्रतिनिधि #बैठक #राष्ट्रीय_स्वयंसेवक_संघ #सुनील_आंबेकर #समालखा #हरियाणा

'हिन्दवी स्वराज' के संस्थापक, धर्मध्वज रक्षक, कुशल शासक, मुगल आक्रांताओं का प्रखर प्रतिकार करने वाले महान योद्धा छत्रपति...
19/02/2026

'हिन्दवी स्वराज' के संस्थापक, धर्मध्वज रक्षक, कुशल शासक, मुगल आक्रांताओं का प्रखर प्रतिकार करने वाले महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

राष्ट्र व धर्म के प्रति आपकी वीरता, शौर्य व समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा-पुंज रहेगा।

17/02/2026
17/02/2026

RSS

25/11/2025

श्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज लहर गया इस जीवन का सौभाग्य पूजनीय सरसंघचालक जी माननीय प्रधानमंत्री जी🙏🙏 जीवन को आनंदित करने वाला दृश्य

व्यास पूर्णिमा श्री गुरू पूर्णिमा उत्सव की ढेरों मंगलकामनाएं 🙏
10/07/2025

व्यास पूर्णिमा श्री गुरू पूर्णिमा उत्सव की ढेरों मंगलकामनाएं 🙏

09/07/2025

शून्य से एक शतक बनते अंक की मनभावना.... शताब्दी वर्ष

08/07/2025

स्वयंसेवक के कार्य

Address

Prayagraj
Allahabad
211001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when केशव माधव संवाद posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to केशव माधव संवाद:

Share