25/05/2026
आज Kalchini Sahayog Foundation द्वारा आयोजित Student’s Career Counselling Program 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कक्षा 10, 11 एवं 12 के अनेक छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे ग्रामीण, चाय बगान एवं वन बस्ती के विद्यार्थियों को सही करियर मार्गदर्शन, उच्च शिक्षा की जानकारी एवं बेहतर भविष्य के अवसरों से जोड़ना था।
हम सभी उपस्थित महानुभावों, शिक्षकों,विद्यार्थियों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद ज्ञापन करते हैं, जिनके सहयोग और सहभागिता से यह कार्यक्रम सफल हो सका!