24/02/2026
“दरभंगा का बेटा ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा है – आइए, मिलकर रोहित को बचाएँ” 🙏
हमारे दरभंगा (रसीदपुर) का एक होनहार और सामाजिक युवक रोहित आज बेंगलुरु में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।
बचपन में ही इनके पिताजी का देहांत हो गया था। उनकी माताजी ने बड़ी मेहनत और संघर्ष से उन्हें पाल-पोसकर पढ़ाया-लिखाया। रोहित ने भी अपनी मेहनत से बेंगलुरु में काम करके अपना और अपनी माँ का जीवन अच्छे से चलाना शुरू किया था।
लेकिन शनिवार को अचानक एक दर्दनाक बाइक एक्सीडेंट हो गया।
रोहित के मस्तिष्क का ऑपरेशन हुआ है और अभी भी वे ICU में भर्ती हैं। अभी तक उन्हें होश नहीं आया है। इलाज में काफी खर्च हो चुका है और आगे भी लंबा इलाज बाकी है।
हम सब मित्रों ने मिलकर कुछ सहयोग राशि इकट्ठा की है, लेकिन स्थिति बहुत गंभीर है। इसलिए आप सभी से 🙏 निवेदन है कि –
👉 भगवान से रोहित के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।
👉 जितना संभव हो सके, आर्थिक सहयोग अवश्य करें।
👉 सहयोग करने के बाद कृपया स्क्रीनशॉट जरूर साझा करें।
रोहित बहुत ही मिलनसार और सामाजिक स्वभाव के हैं। हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। आज वही बेटा अस्पताल के बेड पर बेहोश पड़ा है।
पहली बार मैं इस तरह का पोस्ट आप सबके सामने रख रहा हूँ। दिल भारी है, शब्द कम पड़ रहे हैं…
लेकिन आप सबका साथ और सहयोग हमारे भाई की जिंदगी बचा सकता है।
📌 अस्पताल के सभी दस्तावेज़ और जानकारी पोस्ट में संलग्न कर रहा हूँ।
कृपया एक बार ध्यान से पढ़ें और यथासंभव मदद करें।
आपका छोटा सा सहयोग, किसी माँ की दुनिया बचा सकता है।
🙏निवेदक:- #समस्त_नवयुवक_संघ_रसीदपुर 🙏